जीत के साथ 2019 को खत्म करने वाले एडुअर्ड फोलायंग की नजर 2020 में कामयाबी पर

Eduard Folayang VS Amarsanaa Tsogookhuu at ONE MASTERS OF FATE DC IMGL0305 768x512

कई बार के ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड फोलायंग “लैंडस्लाइड” के लिए ये एक चुनौतीपूर्ण साल रहा है। फिर भी अनुभवी और उनकी टीम Lakay के साथियों ने साल का अंत शानदार अंदाज में किया।

Filipino hero Eduard Folayang 🇵🇭 gets the unanimous nod over Amarsanaa Tsogookhu after an unintentional clash of heads prompts a technical decision.

Filipino hero Eduard "The Landslide" Folayang 🇵🇭 gets the unanimous nod over Amarsanaa Tsogookhu after an unintentional clash of heads prompts a technical decision.📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEMOFHTW🏨: Book your hotel 👉 hotelplanner.com📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, November 8, 2019

36 साल के फोलायंग ने मार्च में हुए ONE: A NEW ERA में अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी शिन्या एओकी “टोबीकन जुडन” से जापान के टोक्यो में हारकर अपनी बेल्ट गंवा दी थी। उसके बाद अगस्त में फिलीपींस के मनीला में हुए ONE: DAWN OF HEROES में एडी अल्वारेज़ से हार गए थे।

हालांकि, चीजें आखिरकार एक बार फिर से उनके पक्ष में आने लगीं।

फोलायंग ने पिछले महीने फिलीपींस की राजधानी में ONE: MASTERS OF FATE के दौरान तकनीकी निर्णय के माध्यम से मंगोलियाई हार्ड-हिटर अमरसना त्सोगुखू “स्पीयर” को पराजित किया था।

इसके अलावा, उनके साथियों पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे युस्ताकियो “ग्रैविटी” और स्ट्रॉवेट किंग जोशुआ पैचीओ “द पैशन” ने एक ही कार्ड पर अपने मुकाबले जीते। साथ ही टीम Lakay ने हाल ही में 2019 के दक्षिण पूर्व एशियाई (SEA) खेलों में भाग लिया और पदक जीते।

“लैंडस्लाइड” उस दमदार प्रदर्शन की कोशिश करेंगे, जब वो पाकिस्तानी ग्रैपलर अहमद मुज्त्बा “वॉल्वरिन” से ONE: FIRE & FURY में सामना करेंगे। ये मुकाबला शुक्रवार, 31 जनवरी को मॉल ऑफ एशिया एरिना में होगा।

अब 2019 के समापन के साथ फिलीपींस के आइकन ने अपने चुनौतीपूर्ण साल को दर्शाया, पिछले कुछ हफ्तों के रोमांचक अनुभव के बारे में बात की और नए साल के लिए अपने व्यक्तिगत और प्रोफेशनल लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी।

ONE Championship: एडुअर्ड आपके लिए एक दिलचस्प साल रहा है। आपने 2 दिग्गजों के साथ कुछ कठिन मुकाबलों में हिस्सा लिया लेकिन 2019 आपकी एक बड़ी जीत के साथ खत्म हुआ। आप अपने गुजरे हुए साल से खुश हैं?

एडुअर्ड फोलायंग: जो पहले हो गया है, उसे हम बदल नहीं सकते हैं। हालांकि, मैं जितना बेहतर प्रदर्शन करना चाहता था, उतना कर नहीं पाया। इसमें कोई दोराय नहीं है कि मेरे विरोधियों ने बेहतर खेल का परिचय दिया। कुछ वजह से मुझे प्रतिकूल परिणाम मिले। फिर भी मैं खुश हूं कि मेरा करियर अभी तक खत्म नहीं हुआ है।

मुझे बहुत पछतावा होता अगर मैं पहले ही रिटायर हो जाता। इस तरह मुझे अपनी गलतियों में सुधार करने का मौका ही नहीं मिलता। मैं अब भी आभारी हूं कि 2019 को मैंने अच्छी तरह खत्म किया। पिछले साल जो कुछ हुआ, वो अगली लड़ाई के लिए मुझे तैयार करने में मेरे प्रतिबिंब का हिस्सा बन गया है, जो मेरे साथ ही रहेगा।

ONE: सबसे महत्वपूर्ण चीजें जो आपने उन खामियों से सीखी हैं?

एडुअर्ड फोलायंग: मैंने बहुत कुछ सीखा है। उनमें से शांत रहना एक है। जितना संभव हो, उतना शांत रहना, भले ही आप कितने ही अभिभूत हों।

एक और बात ये है कि मैं अपनी ताकत के साथ कैसे खेलूं, ताकि उसमें निरंतरता और कठोरता रहे। मुझे ये भी पता होना चाहिए कि अपने गेम प्लान को बेहतर तरीके से अमल में कैसे लाया जाए। ये दो सबसे महत्वपूर्ण चीजें हैं जो मैंने पिछले साल सीखी हैं।

ONE: आपका अंतिम मैच अचानक समाप्त हो गया। पूरे बाउट में आपने दिखा दिया कि वास्तव में उम्र सिर्फ एक संख्या भर है। जीत वापस हासिल करने पर कैसा लगा?

एडुअर्ड फोलायंग: बेशक, मैं वास्तव में खुश हूं। मुझे ऐसा लगा कि मैं एक अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं लेकिन दुर्भाग्य से सबसे आदर्श तरीके से नतीजा नहीं निकला। यहां तक ​​कि अगर मुझे लगा कि मैं जीत की राह पर था, लेकिन वो मुकाबले नो कॉन्टेस्ट के रूप में भीप खत्म हो सकता था।

मैंने महसूस किया कि 2019 मेरे लिए वास्तव में अच्छा नहीं था। हालाँकि, जैसा मैंने पहले कहा था कि मेरे लिए अभी अपने खेल में सुधार करने और अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका है।

Eduard Folayang VS Amarsanaa Tsogookhuu at ONE MASTERS OF FATE

ONE: 2018 में आप और टीम Lakay के तीन अन्य सदस्यों के पास वर्ल्ड टाइटल था। इस साल ऐसा नहीं हो सकता है लेकिन आपने मनीला में क्लीन स्वीप के साथ फाइनल इवेंट को समाप्त किया। आपके लिए ये कितना महत्वपूर्ण था?

एडुअर्ड फोलायंग: हम सभी के लिए एक संदेश भेजना चाहते थे, विशेष रूप से उन महत्वाकांक्षी मार्शल आर्टिस्ट्स को जो हमें देखते हैं। वो संदेश था कि हम अपने जीवन में उन बुरे दिनों से बच नहीं सकते। ऐसे में उस वक्त भी आगे की ओर देखते हुए अच्छे दिनों के लिए तत्पर रह सकते हैं।

जिस तरह से हमने अपनी घरेलू धरती पर जीत हासिल की, उससे हमें उस संदेश को मजबूत करने में मदद मिली।

ONE: आपकी सोशल मीडिया फीड SEA गेम्स के अपडेट से भरी हुई थी। आपकी टीम के कई साथियों ने इन खेलों में हिस्सा लिया?

एडुअर्ड फोलायंग: टीम Lakay के किकबॉक्सिंग में तीन प्रतिनिधि थे और उन सभी ने स्वर्ण जीता। इस बीच मॉय थाई में प्रतिस्पर्धा करने वाले कुछ युवा सदस्यों ने भी पदक जीते, एक ने रजत और एक ने कांस्य।

ये एक प्रेरणादायक उपलब्धि है। हो सकता है कि हम मार्शल आर्ट्स में अधिक राष्ट्रीय टीम के प्रतिनिधियों का निर्माण कर रहे हों, जो भविष्य में देश के लिए सम्मान लाएंगे। हम अपने देश के लिए चैंपियंस का घर बनने का इंतजार कर रहे हैं।

ONE: आप SEA गेम्स के साथ कैसे अपडेट रह सकते हैं?

एडुअर्ड फोलायंग: मैं अलग-अलग टीमों का समर्थन करने के लिए बाग्युओ के पहाड़ों के ऊपर और नीचे गया। मैं वुशु टीम का समर्थन करने के लिए नीचे गया क्योंकि मेरा चचेरा भाई वहां था। मैं फिर से पहाड़ों पर चला गया और फिर किकबॉक्सर्स का समर्थन करने के लिए वापस नीचे चला गया। इसके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि हमने ओवरऑल स्टैंडिंग में जीत हासिल की।

Filipino icon Eduard Folayang unleashes ground and pound on Eddie Alvarez in August 2019

ONE: सर्कल के बाहर 2019 के आपके पसंदीदा पल क्या थे?

एडुअर्ड फोलायंग: इस साल में मुझे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिला। वो मेरे मुकाबले के बाद बिल्कुल तैयार थे और हम एकसाथ यात्रा करने में सक्षम रहे। मेरे लिए वो अनमोल पल हैं।

ONE: आप 2020 के लिए आगे देख रहे हैं। आपका एक और ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल हासिल करने का लक्ष्य है?

एडुअर्ड फोलायंग: मुझे लगता है कि वर्ल्ड टाइटल के लिए पहुंचना अभी भी एक लक्ष्य है। अगर मैं वर्ल्ड टाइटल को चुनौती के रूप में नहीं देखूंगा तो मैं क्यों जीतना चाहूंगा? मैं समझता हूं कि मुझे अपने तरीके से फिर से काम करने की जरूरत है। मैं आगामी साल को जीवन के सर्वश्रेष्ठ साल बनाने के लिए खुद को तैयार करना चाहता हूं।

ONE: क्या आपके पास कोई व्यक्तिगत लक्ष्य है जिसे आप प्राप्त करना चाहते हैं?

एडुअर्ड फोलायंग: मुझे लगता है कि एक बेहतर इंसान बनना है। जैसा कि मैंने कहा कि मेरी अब भी बहुत सी गलतियां और आदतें हैं, जो वास्तव में अच्छी नहीं हैं। जितना संभव हो सके, उतना आगामी वर्ष में खुद को बेहतर बनाने का मेरा लक्ष्य है। ये भावना भले ही मुझे पूर्ण ना बनाए लेकिन मुझे अपना लक्ष्य हासिल करने में जरूर मदद करेगी।

Filipino icon Eduard Folayang returns to action in November 2019

ONE: परिवार में आपकी दो खूबसूरत बेटियां हैं। उम्मीद है कि उनको एक भाई देने की आपकी कोई योजना है?

एडुअर्ड फोलायंग: किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढ़ना मुश्किल है, जो हमारे बच्चों को देखभाल में मदद कर सके लेकिन परिवार के लिए मेरा एक लक्ष्य अंततः एक बेटा पैदा करना है। दो बेटियां मेरी पहले से हैं और मैं आभारी हूं कि पत्नी उनकी देखभाल करने के लिए तैयार है, जितना वो कर सकती हैं। ये बातें मेरे करियर को बढ़ाने में बहुत मदद करती हैं।

ये भी पढ़ें: पैचिओ Vs.सिल्वा, फोलायंग की मनीला में वापसी तय

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में दोपहर 3:30 बजे से देखें

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)