जून 2023 में ONE Championship में हुए बड़े मुकाबलों और घोषणाओं पर एक नजर

Arjan Bhullar Anatoly Malykhin ONE Friday Fights 22 53

ONE Championship ने गर्मी के मौसम में धमाकेदार मुकाबलों और इवेंट्स से तापमान बढ़ा दिया है।

पिछले एक महीने में प्रोमोशन में कई अहम वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हुए, नया अनडिस्प्यूटेड हेवीवेट MMA किंग मिला, लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले इवेंट्स हर बार की तरह दिलचस्प रहे और साथ ही कई धमाकेदार मुकाबलों की घोषणा भी की गई।

यहां आप जान सकते हैं कि 2023 के जून महीने में ONE Championship में क्या-क्या हुआ।

रेगिअन इरसल, केड रुओटोलो ने ONE Fight Night 11 में डिफेंड किए टाइटल

ONE Fight Night 11 को 10 जून को यूएस प्राइमटाइम पर प्रसारित किया गया, जिसे 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों ने हेडलाइन किया।

मेन इवेंट में ONE लाइटवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल ने रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट दिमित्री मेन्शिकोव के खिलाफ अपनी मॉय थाई बेल्ट को डिफेंड किया।

“द इम्मोर्टल” ने मात्र 46 सेकंड में नॉकआउट से मैच जीतकर कई सालों से चली आ रही अपनी विनिंग स्ट्रीक को बरकरार रखा, जो अब 22 मैचों की हो गई है और उन्होंने लगातार दूसरे मैच में अपने विरोधी को नॉकआउट किया है।

को-मेन इवेंट में BJJ स्टार केड रुओटोलो ने यूरोप के टॉप ग्रैपलर्स में से एक टॉमी लेंगाकर को हराकर ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड किया। लेंगाकर को अभी तक रुओटोलो के लिए सबसे कठिन प्रतिद्वंदी माना जा रहा था।

मगर रुओटोलो भी कठिन चुनौती के लिए तैयार थे, जिन्हें ज्यादा सबमिशन अटैक्स के लिए संघर्षपूर्ण मुकाबले में विजेता घोषित किया गया।

इसी इवेंट में पूर्व ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा #1 रैंक के कंटेंडर सुपरबोन सिंघा माविन ने जनवरी में चैंपियनशिप हारने के बाद #5 रैंक के कंटेंडर टायफुन ओज़्कान को हराकर जीत की लय वापस प्राप्त की।

ONE Friday Fights 22 में एनातोली मालिकिन बने अनडिस्प्यूटेड हेवीवेट किंग, प्राजनचाई ने जीता अंतरिम वर्ल्ड टाइटल

23 जून को ONE Friday Fights 22 में अंतरिम हेवीवेट MMA किंग एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन का सामना ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर से वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में हुआ।

रूसी एथलीट ने बॉक्सिंग और ताकत भरी स्ट्राइक्स के दम पर “सिंह” पर दबाव बनाया। उन्होंने अंत में तीसरे राउंड में स्टॉपेज से जीत दर्ज करते हुए अनडिस्प्यूटेड ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने की उपलब्धि प्राप्त की। वो इसके अलावा मौजूदा लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन भी हैं।

इस जीत के साथ 2-डिविजन MMA वर्ल्ड चैंपियन का रिकॉर्ड 13-0 का हो गया है। उन्होंने अपने 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट को बरकरार रखा और दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड फाइटर्स में से एक के रूप में खुद को स्थापित भी किया।

वहीं थाई फैंस को प्राजनचाई पीके साइन्चाई और सैम-ए गैयानघादाओ का रीमैच देखने को मिला, जिसमें ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा था।

28 वर्षीय प्राजनचाई ने दूसरे राउंड में महान स्ट्राइकर सैम-ए को फिनिश कर अंतरिम टाइटल अपने नाम किया है।

उन्हें अब जोसेफ लसीरी के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। लसीरी वो एथलीट हैं, जिन्होंने प्राजनचाई को मई 2022 में हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

ONE Friday Fights के 5 धमाकेदार इवेंट्स

बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम ने एशियाई प्राइमटाइम पर प्रोमोशन के वीकली इवेंट्स का आयोजन जारी रखा, जिनमें थाईलैंड और अन्य देशों के एथलीट्स ने भी फाइट की।

ONE Friday Fights 22 के अलावा वीकली इवेंट्स में ONE के अन्य स्टार्स ने भी धमाकेदार फाइट्स की।

सेकसन ओर क्वानमुआंग उन्हीं स्टार्स में से एक रहे। थाई आइकॉन ने नेथन बेंडन को हराकर अपने ONE Friday Fights रिकॉर्ड को 4-0 पर पहुंचाया। इसके साथ ही उन्होंने खुद को फैंस के पसंदीदा एथलीट्स में से एक के रूप में भी स्थापित किया।

वहीं 19 वर्षीय एथलीट योडफुपा विमानायर ने ONE Friday Fights 21 में अंतर कासेम को नॉकआउट किया। उनका ONE रिकॉर्ड 4-0 का हो गया है और उन्होंने साबित किया कि वो दुनिया के बेस्ट बेंटमवेट मॉय थाई फाइटर्स में से एक हैं।

ONE Fight Night इवेंट्स के लिए बड़े मैचों का ऐलान हुआ

जून में ONE ने कई बड़े इवेंट्स का आयोजन किया और जुलाई का महीना भी प्रोमोशन के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है।

यूएस प्राइमटाइम पर आने वाले ONE Fight Night इवेंट्स के लिए कई कॉम्बैट खेलों के मैचों ला ऐलान कर दिया गया है।

15 जुलाई को ONE Fight Night 12 के मेन इवेंट में मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और #1 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर सुपरलैक कियातमू9 का सामना रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट तगीर खलीलोव से होगा।

ONE Fight Night 12 के को-मेन इवेंट में टॉप रैंक के फेदरवेट MMA स्टार्स गैरी टोनन और शामिल गासानोव आमने-सामने होंगे और इस मैच के विजेता को वर्ल्ड टाइटल शॉट मिल सकता है।

कार्ड में इसके अलावा अमीर अलीअकबरी और डस्टिन जॉयन्सन MMA मुकाबले में भिड़ेंगे, जिसका वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस पर गहरा असर पड़ सकता है।

5 अगस्त को ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian में मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने की चाह में अपना ONE किकबॉक्सिंग डेब्यू करेंगे, जहां उनकी भिड़ंत जॉर्जियन स्टार डेविट कीरिया से होगी।

वहीं ONE Fight Night 13 में पूर्व बेंटमवेट MMA किंग जॉन लिनेकर वापसी करेंगे, जहां उनका सामना पूर्व टॉप रैंक के फेदरवेट कंटेंडर किम जे वूंग से होगा।

फिलीपीनो MMA स्टार झानलो मार्क सांगियाओ के सामने मंगोलियाई एथलीट एंख-ओर्गिल बाटरखू की चुनौती होगी। झानलो बड़ी जीत दर्ज पर अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगे।

ONE के सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों में सबसे तेज फिनिश अपने नाम करने वाले रोड्रीगो मैरेलो का सामना 3 बार के IBJJF वर्ल्ड चैंपियन डिएगो ओलिवेरा से होगा।

अंत में 19 वर्षीय सनसनी एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक की दूसरी बार किकबॉक्सिंग में वापसी होगी, जहां वो स्पैनिश स्ट्राइकर क्रिस्टीना मोरालेस से भिड़ेंगी।

2 सितंबर को होने वाले ONE Fight Night 14 के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया है।

मेन इवेंट में पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स 3-स्पोर्ट क्वीन बनने की चाह में दक्षिण कोरियाई सुपरस्टार हैम सिओ ही से भिड़ेंगी। इस मैच में ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा।

ONE Fight Night और ONE Friday Fights के अगले इवेंट से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए onefc.com से जुड़े रहिए।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)