अर्जन भुल्लर को तीसरे राउंड में फिनिश कर अनडिस्प्यूटेड हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बने एनातोली मालिकिन

Arjan Bhullar Anatoly Malykhin ONE Friday Fights 22 27

एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन आखिरकार अनडिस्प्यूटेड ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं।

23 जून को बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए ONE Friday Fights 22 के मेन इवेंट में अपराजित रूसी एथलीट ने डिफेंडिंग ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर पर एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की।

मालिकिन रिंग में डिविजन के अंतरिम चैंपियन के तौर पर आए थे, लेकिन तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से आई जीत ने उन्हें अनडिस्प्यूटेड वर्ल्ड चैंपियन बना दिया है।

“स्लेदकी” का बॉक्सिंग गेम पूरे मैच के दौरान शानदार रहा।

35 वर्षीय एथलीट ने पहले 2 राउंड्स में आक्रामक रुख अपनाकर भारतीय-कनाडाई फाइटर को रिंग की रस्सियों की ओर धकेला, जहां उन्होंने कॉम्बिनेशंस लगाते हुए अपने विरोधी के सिर और बॉडी को क्षति पहुंचाई।

भुल्लर तीसरे राउंड तक फाइट में बने रहे और ये रूसी एथलीट के करियर की सबसे लंबी फाइट रही, लेकिन मैच के दौरान अंतरिम चैंपियन की ओर से एकतरफा अटैक होता देखा गया।

मालिकिन ने अपने प्रतिद्वंदी की थकान को महसूस करते हुए तीसरे राउंड में ज्यादा आक्रामक तरीके से अटैक किया। उन्होंने भुल्लर के मैट पर गिरने से पहले दमदार बॉक्सिंग गेम से उन्हें क्षति पहुंचाई।

भुल्लर ने मैच में बने रहने की पुरजोर कोशिश की। रिंग से बाहर भी जाने का प्रयास किया, इसके लिए उन्हें येलो कार्ड भी दिखाया गया था।

जब मैच दोबारा शुरू हुआ, तब रूसी एथलीट ने बिना समय गंवाए खतरनाक ग्राउंड-एंड-पाउंड स्ट्राइक्स लगाईं, जिसके कारण रेफरी को तीसरे राउंड में 2 मिनट 42 सेकंड के समय पर मैच को समाप्त करना पड़ा।

इस जीत के साथ “स्लेदकी” का MMA रिकॉर्ड 13-0 हो गया है और उन्होंने 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट को कायम रखा है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी दिया।

इससे महत्वपूर्ण बात ये रही कि अब मालिकिन नए ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं। वहीं ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल पहले से उनके पास है इसलिए वो अब 2-डिविजन MMA किंग कहलाएंगे।

वो आगे चलकर कुछ अन्य उपलब्धियां भी हासिल करना चाहते हैं।

रूसी एथलीट ने पोस्ट-फाइट इंटरव्यू में ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर को ललकारा, जो दर्शाता है कि वो 3-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.