क्या ONE: NEXTGEN II में चीनी एथलीट्स क्लीन स्वीप कर पाएंगे?

Tang Kai Ryogo Takahashi FISTS OF FURY 1920X1280 5 768x512

ONE: NEXTGEN II में 3 टॉप लेवल के चीनी एथलीट्स फाइट करेंगे, लेकिन उनके द्वारा क्लीन स्वीप की क्या संभावनाएं हैं?

शुक्रवार, 12 नवंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ये फाइटर्स मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, किकबॉक्सिंग और मॉय थाई में फाइट करेंगे और तीनों का सामना बेहद कठिन प्रतिद्वंदियों से होने वाला है।

यहां जानिए क्या तीनों एथलीट्स की स्किल्स उन्हें जीत दिलाने के लिए काफी हैं या नहीं।

उभरते हुए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार टांग काई

MMA Fight: Tang Kai fights Ryogo Takahashi at ONE: FISTS OF FURY II

टांग काई का सामना फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में “द बिग हार्ट” यूं चांग मिन से होगा और इस मैच का रैंकिंग्स पर गहरा असर पड़ सकता है।

चीनी स्ट्राइकर ने अपने पिछले मैच में रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी को पहले राउंड में नॉकआउट किया था और अगले मैच में जीत के बाद रैंकिंग्स में प्रवेश पाने की उम्मीद कर रहे हैं।

टांग ने अपने करियर की 12 में से 10 जीत अपने विरोधी को नॉकआउट कर हासिल की हैं और इस शुक्रवार वो इस संख्या को 11 तक पहुंचाना चाहते हैं।

उनके दक्षिण कोरियाई प्रतिद्वंदी के करियर की एकमात्र हार टाकाहाशी के खिलाफ आई, जिन्हें टांग ने 2 मिनट से भी कम समय में फिनिश किया था। इसलिए Sunkin International Fight Club के स्टार मानते हैं कि वो मिन को हरा सकते हैं।

मिन का मानना है कि टांग अहंकार से भरे हुए हैं और अगले मैच में वो उन्हें बड़ा सबक सिखाने वाले हैं। मगर टांग के बढ़े हुए आत्मविश्वास का कारण उनका शानदार रिकॉर्ड है।

अगर टांग, “द बिग हार्ट” की पकड़ से बच पाए तो उनके पास अपनी स्पीड और बेहतरीन स्ट्राइकिंग के दम पर एक और बड़ी जीत हासिल कर रैंकिंग्स में प्रवेश पाने का मौका होगा।

स्ट्राइकिंग सुपरस्टार झांग चुन्यू

Kickboxers Andy Souwer and Zhang Chunyu fight at ONE: BIG BANG

“बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू को 60 मैचों का अनुभव हासिल है, वहीं उनके प्रतिद्वंदी का रिकॉर्ड केवल 7-0 का है। इसलिए इस ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट में दोवीदास “रिमकेन्ज़ो” रिमकुस के खिलाफ झांग अनुभव का काफी फायदा उठा सकते हैं।

चीनी एथलीट पहले भी ग्लोबल स्टेज पर फाइट कर चुके हैं और अभी तक कई एलीट लेवल के स्ट्राइकर्स का सामना कर चुके हैं। इसलिए रिमकुस के खिलाफ उनका अनुभव उन्हें फाइट में अच्छी बढ़त दिला सकता है।

रिमकुस का फाइटिंग स्टाइल उन्हें फ्यूचर सुपरस्टार बना सकता है, लेकिन झांग सोच रहे होंगे कि वो हर क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंदी से बेहतर साबित होंगे।

“बैम्बू स्वॉर्ड” के हाथों में गज़ब की ताकत है और उनका स्टाइल भी आक्रामक है। अपनी दमदार स्ट्राइक्स की मदद से वो चीनी एथलीट को मैच की शुरुआत में खूब क्षति पहुंचा सकते हैं, जिसका फायदा उन्हें अंतिम राउंड्स में मिल पाएगा।

झांग अभी तक सुपरबोन, सागेटडाओ “डेड्ली स्टार” पेपायाथाई और एंडी “सावर पावर” सावर को कड़ी टक्कर दे चुके हैं, जो दर्शाता है कि रिमकुस के खतरनाक स्टाइल के बावजूद वो जीत दर्ज करने की काबिलियत रखते हैं।

मॉय थाई एथलीट हान ज़ी हाओ

ONE Super Series Muay Thai fight: Han Zi Hao fights Adam Noi at ONE: FISTS OF FURY II on 5 March 2021

हान ज़ी हाओ अभी ONE Super Series में सबसे ज्यादा नॉकआउट फिनिश करने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर मौजूद हैं इसलिए लोगों को उनके अगले मैच के भी जल्दी फिनिश होने की उम्मीद रखनी चाहिए।

चीनी एथलीट का सामना अब मॉय थाई बाउट में विक्टर “लियो” पिंटो से होना है। वो केवल ताकतवर ही नहीं हैं बल्कि जीत की लय भी उन्हें अपने विरोधी पर बढ़त दिलाने में मददगार साबित होगी।

हान ONE Super Series में लगातार 2 जीत दर्ज कर चुके हैं, वहीं पिंटो को अभी अपनी पहली जीत की तलाश है। इसी मोमेंटम की वजह से Mad Muay Thai Gym और Shunyuan Fight Club के स्टार बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ अटैक कर पाएंगे।

“लियो” एक बेहतरीन फाइटर हैं और स्टैमिना जबरदस्त है और खास बात ये भी है कि पिंटो साल 2016 में हान को हरा चुके हैं।

मगर 5 साल में बहुत कुछ बदल जाता है और हान ने अब खुद में काफी सुधार कर लिया है।

ONE: NEXTGEN II में चीनी एथलीट अपने शानदार मोमेंटम को जारी रखते हुए पिंटो से पुरानी हार का हिसाब बराबर पूरा करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN II के किकबॉक्सर झांग चुन्यू से जुड़ी 5 बेहद रोचक बातें

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty