यूं चांग मिन को नॉकआउट कर रैंकिंग्स में प्रवेश चाहते हैं टांग काई

Tang Kai Ryogo Takahashi FISTS OF FURY 1920X1280 10 768x512

टांग काई फेदरवेट डिविजन के टॉप स्टार्स का मुकाबला करना चाहते हैं और ऐसा वो अगले मैच में जीत दर्ज करने के बाद ही कर पाएंगे।

शुक्रवार, 12 नवंबर को ONE: NEXTGEN II में चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट “द बिग हार्ट” यूं चांग मिन को हराकर ग्लोबल स्टेज पर अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज करना चाहेंगे।

ONE: FISTS OF FURY II में रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी के खिलाफ पहले राउंड में मिली नॉकआउट जीत के बाद टांग मानते हैं कि वो डिविजन के टॉप स्टार्स में से एक हैं और अगले मैच को जीतकर ऐसा जरूर साबित करेंगे।

उन्होंने कहा, “टाकाहाशी जापान के एक बहुत बड़े फाइटर हैं इसलिए मुझे लगता था कि मैं उन्हें हराकर रैंकिंग्स में प्रवेश कर सकता हूं।”

“ONE Championship अभी मेरी ज्यादा कड़ी परीक्षा लेना चाहता है, जिससे मैं ज्यादा विरोधियों को नॉकआउट करते हुए रैंकिंग्स में प्रवेश कर सकूं।

“उम्मीद है कि मैं यूं चांग मिन को नॉकआउट करने के बाद टॉप 5 फाइटर्स के साथ फाइट कर पाऊंगा।”

MMA Fight: Tang Kai fights Ryogo Takahashi at ONE: FISTS OF FURY II

टांग का ONE रिकॉर्ड 4-0 का है, जिनमें 2 स्टॉपेज से आई जीत भी शामिल हैं। टाकाहाशी अभी तक उनके लिए सबसे कठिन प्रतिद्वंदी रहे, लेकिन Sunkin International Fight Club के मेंबर ने उन्हें 2 मिनट से भी कम समय में फिनिश कर दिया था।

टांग अगले मैच में टॉप 5 फेदरवेट कंटेंडर के खिलाफ मैच की उम्मीद कर रहे थे इसलिए “द बिग हार्ट” के खिलाफ मैच पाकर उन्हें निराशा हुई है। फिर भी वो जानते हैं कि जीत उन्हें अपने सपने की ओर आगे ही बढ़ाएगी।

टांग ने कहा, “मैंने सोचा था कि मुझे टॉप-5 कंटेंडर के खिलाफ मैच मिलेगा। मुझे पता नहीं क्यों एक अंजान फाइटर के खिलाफ मैच दे दिया गया है।”

“मगर हर एक मैच मेरे लिए महत्वपूर्ण है और जीत के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा। वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने तक मुझे सभी मैचों को जीतना होगा।”


दूसरी ओर, मिन ने ONE: FULL BLAST II में “कैनन” मा जिया वेन को सबमिशन से हराकर जीत की लय वापस प्राप्त की थी।

हालांकि उन्हें टांग से कम अनुभव है, लेकिन ONE में उनके पास ज्यादा जीत हैं और सभी 5 जीत अपने प्रतिद्वंदियों को फिनिश कर हासिल की हैं।

मगर इससे टांग को कोई डर नहीं लग रहा। उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 12-2 का है और मानते हैं दक्षिण कोरियाई स्टार उनकी स्ट्राइकिंग की बराबरी नहीं कर पाएंगे।

टांग ने कहा, “मुझे पिछले 4 साल से हार नहीं मिली है इसलिए वो मुझसे डरे हुए होंगे।”

“मिन एक तगड़े एथलीट हैं, जैसे कोई बॉडीबिल्डर हों। शायद उनके पास स्पीड नहीं है, लेकिन ताकत के मामले में मुझसे बेहतर हैं। मैं उन्हें अपनी चपलता, बॉक्सिंग और स्पीड की मदद से मात दूंगा।

“स्पीड के मामले में वो मुझसे कमजोर हैं इसलिए मुझे भरोसा है कि मैं उन्हें नॉकआउट करने वाला हूं।”

MMA Fight: Tang Kai fights Ryogo Takahashi at ONE: FISTS OF FURY II

स्ट्राइकिंग के अलावा मिन का ग्राउंड गेम काफी अच्छा है। उन्होंने अभी तक 5 में से 4 जीत सबमिशन से हासिल की हैं, लेकिन इसका टांग को कोई डर है।

चीनी एथलीट ने कहा, “अगर वो ग्राउंड फाइटिंग करना चाहते हैं तो उससे पहले उन्हें टेकडाउन स्कोर करना होगा।”

“मैं उन्हें टेकडाउन का एक भी मौका नहीं देने वाला। मुझे लगता है कि मेरा टेकडाउन डिफेंस काफी अच्छा है और मैं ग्राउंड फाइटिंग से दूरी बनाए रखने में सफल रहूंगा। अगर ऐसा हुआ तो मेरी जीत निश्चित है।”

MMA Fight: Tang Kai fights Ryogo Takahashi at ONE: FISTS OF FURY II

टांग का ध्यान अभी केवल अपने अगले मैच पर है, लेकिन उनका लक्ष्य बहुत बड़ा है। उनकी नजरें वर्ल्ड टाइटल पर हैं और सभी फेदरवेट कंटेंडर्स को मात देते हुए टॉप पर पहुंचना चाहते हैं।

टांग ने कहा, “मैं सभी को सचेत करना चाहता हूं कि मैं कैसे टॉप-5 में पहुंचा हूं। मैं मिन को दूसरे राउंड में नॉकआउट करना चाहता हूं।”

“मैं इस फाइट को जीतने के बाद चैंपियन को चैलेंज करना चाहता हूं। चैंपियन थान ली बनें या गैरी टोनन, मुझे केवल बेल्ट को जीतने से मतलब है।

“अगर ONE ने मुझे टाइटल शॉट नहीं दिया तो कम से कम टॉप 5 कंटेंडर के खिलाफ मैच मिलना ही चाहिए।”

ये भी पढ़ें: 26 नवंबर को होने वाले ONE: NEXTGEN III का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs