ONE: NEXTGEN II के किकबॉक्सर झांग चुन्यू से जुड़ी 5 बेहद रोचक बातें

Andy Souwer Zhang Chunyu BIG BANG 31 768x512

ONE: NEXTGEN II में होने वाला मैच “बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

चीनी स्ट्राइकर का सामना शुक्रवार, 12 नवंबर को होने वाले प्री-रिकॉर्डेड इवेंट की ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट में दोवीदास “रिमकेन्ज़ो” रिमकुस से होगा।

इस मैच में जीत उन्हें सीधा सेमीफाइनल में जगह दिला सकती है, अगर सेमीफाइनल में शामिल कोई स्टार चोट की वजह से बाहर हो जाता है। ऐसे में वो मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे।

आइए सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाली फाइट से पहले Shengli Fight Club के प्रतिनिधि के बारे में खास बातें जानते हैं।

#1 देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए मिला उपनाम

Kickboxers Andy Souwer and Zhang Chunyu fight at ONE: BIG BANG

झांग को उनका निकनेम “बैम्बू स्वॉर्ड” चीनी फैंस द्वारा तब दिया गया था, जब 2014 में उनका सामना दिग्गज थाई फाइटर बुआको बंचामेक से होने वाला था।

उनके समर्थकों ने दो महत्वपूर्ण चीनी चिन्हों को मिलाकर उन्हें ये नाम दिया था कि वो एक इंटरनेशनल स्टेज पर एक महान स्ट्राइकिंग स्टार के खिलाफ अपने देश का नाम ऊंचा कर सकें।

#2 टॉप एथलीट्स का कर चुके हैं सामना

बुआको के अलावा झांग कॉम्बैट स्पोर्ट्स जगत के कई सारे दिग्गजों के खिलाफ मुकाबला कर चुके हैं।

ONE Championship में शामिल होने से पहले उनका सामना ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन के साथ हुआ था। ONE सर्कल के अंदर वो सागेटडाओ “डेडली स्टार” पेपायाथाई और एंडी “सावर पावर” सावर के खिलाफ उतर चुके हैं।

रिमकुस के खिलाफ यही अनुभव उनके काफी काम आने वाला है और अगर उन्हें ग्रां प्री के सेमीफाइनल में मौका मिला तो भी वो अपने अनुभव का फायदा उठाने का भरसक प्रयास करेंगे।



#3 रगों में मार्शल आर्ट्स

Hiroki Akimoto fights Zhang Chenglong at ONE: FISTS OF FURY

झांग पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग के बड़े भाई हैं।

वो “मॉय थाई बॉय” के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं, जिनके बारे में उन्होंने विस्तार से बात भी की है।

युवा झांग ने कहा, “मेरे भाई मेरे लिए सब कुछ करते हैं। वो मेरे लिए ना सिर्फ बड़े भाई बल्कि रोल मॉडल, टीम के साथी और एक अच्छे कोच भी हैं।”

#4 बेहतरीन शेफ

एक अच्छा आहार किसी भी एथलीट के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है और झांग एक कुशल शेफ हैं।

“बैम्बू स्वॉर्ड” का खुद का एक रेस्टोरेंट था, जिसका मतलब है कि वो अपने लिए शानदार, पौष्टिक आहार बना सकते हैं, जो कि उन्हें हाई लेवल की ट्रेनिंग करने में मदद देता है।

#5 घूमने-फिरने और पढ़ने के शौकीन

Kickboxers Andy Souwer and Zhang Chunyu fight at ONE: BIG BANG

फाइटिंग के अलावा झांग को पढ़ना और घूमना-फिरना पसंद है, ऐसे शौक फाइटर्स में कम ही देखने को मिलते हैं।

इसके अलावा “बैम्बू स्वॉर्ड” पोलो, जिसे “राजाओं के खेल” के नाम से भी जाना जाता है, के बड़े शौकीन हैं। ये खेल चीन में काफी लोकप्रियता हासिल करता जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 12 नवंबर को ONE: NEXTGEN II का प्रसारण कैसे देखें

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34