किकबॉक्सिंग स्टार दोवीदास रिमकुस के बारे में 5 बेहद रोचक बातें

Dovydas_Rimkus hero 1200x1165 1 e1635948798969 768x513

दोवीदास “रिमकेन्ज़ो” रिमकुस दुनिया के सबसे बेहतरीन उभरते हुए किकबॉक्सर्स में से एक हैं।

लिथुआनियाई एथलीट इस शुक्रवार ONE: NEXTGEN II में अपना ONE Super Series डेब्यू करेंगे, जहां उनका सामना “बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू से होगा और लोगों को उनके डेब्यू में धमाकेदार एक्शन की उम्मीद है।

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री की अल्टरनेट बाउट में रिमकुस के मैच से पहले यहां जानिए उनके बारे में 5 बेहद रोचक बातों को।

#1 अभी तक अपराजित हैं

ग्लोबल स्टेज पर आने से पहले “रिमकेन्ज़ो” का रिकॉर्ड 7-0 का है।

22 वर्षीय स्टार अभी अपने करियर के शुरुआती दौर में हैं, लेकिन उन्होंने जबरदस्त रिकॉर्ड कायम कर लिया है और अभी तक 4 नॉकआउट जीत अपने नाम कर चुके हैं।

मगर उनका सामना खुद से कहीं अधिक अनुभवी झांग से होगा, जिनका रिकॉर्ड 42-15-3 का है।

#2 बहुत बड़े स्टार हैं

रिमकुस अपने देश में बहुत फेमस हैं और मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड में बहुत अच्छी पहचान हासिल कर चुके हैं।

रिमकुस सर्कल के अंदर तो मनोरंजक होते ही हैं और उसके बाहर भी लोगों का मनोरंजन करते आए हैं इसलिए उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है।

उन्हें ज्यादा फेम तब मिला जब उन्होंने एक बॉक्सिंग मैच में बॉडीबिल्डर और सोशल मीडिया स्टार रेमीगियुस विरसिया का सामना किया और उस मैच को दूसरे राउंड में स्टॉपेज से जीता भी।



#3 मार्केटिंग में महारत हासिल है

रिमकुस जानते हैं कि उन्हें खुद को कैसे प्रोमोट करना है। अपनी पर्सनैलिटी और फाइटिंग स्किल्स की मदद से उन्होंने इस जीवन में खूब सफलता पाई है।

Fighterhouse टीम के स्टार अभी मार्केटिंग की पढ़ाई कर रहे हैं और अपने ज्ञान के दम पर जरूर भविष्य में अपना ब्रैंड खड़ा करने की कोशिश करेंगे।

#4 एंट्री लेने का तरीखा अनोखा होता है

“रिमकेन्ज़ो” को हर बार अनोखे अंदाज में एंट्री लेना पसंद है और उनकी एंट्री हमेशा ऐसी होती है जो लोगों के लिए यादगार बन जाती है।

चाहे उन्होंने कोई भड़कीली पोशाक पहनी हो या फिर कई अन्य लोगों के साथ एंट्री लेते हैं। सर्कल में दाखिल होने से पहले ही वो फैंस का मनोरंजन करना शुरू कर देते हैं।

#5 मेडिटेशन करना पसंद है

पेशे से चाहे रिमकुस एक फाइटर हों, लेकिन जब वो अकेले होते हैं तो अपने मन को शांति देने की कोशिश करते हैं।

उन्हें मेडिटेशन करना बहुत पसंद है और वो मानते हैं कि ये चीज़ उन्हें कॉम्बैट करियर में अपने सपनों को पूरा करने में मदद करेगी और उन्हें अंदर से मजबूत भी बनाएगी।

ये भी पढ़ें: 26 नवंबर को होने वाले ONE: NEXTGEN III का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty