ONE Championship के भारतीय स्टार्स के ग्लोबल स्टेज पर डेब्यू के शानदार वॉकआउट्स

Ritu phogat Arjan Bhullar Puja Tomar

ONE Championship की ग्लोबल स्टेज पर डेब्यू करना हर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट का सपना होता है। इस सपने को कई सारे भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट पूरा कर चुके हैं।

भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स ने न केवल ग्लोबल स्टेज पर शानदार वॉकआउट किया बल्कि अपने दमदार प्रदर्शन से साबित किया कि आने वाले समय में भारत इस खेल की महाशक्ति बनने की काबिलियत रखता है।

यहां आप ONE के भारतीय स्टार्स के शानदार वॉकआउट्स को देख सकते हैं।

ऋतु फोगाट

ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट रेसलिंग छोड़कर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में एक ही सपना लेकर आईं थीं कि उन्हें इस खेल में देश की पहली वर्ल्ड चैंपियन बनना है। फोगाट ने ग्लोबल स्टेज पर ए आर रहमान के मशहूर देशभक्ति गीत वंदे मातरम् को अपने वॉकआउट सॉन्ग के रूप में चुना था।

उन्होंने 16 नवंबर 2019 को ONE: AGE OF DRAGONS में डेब्यू करते हुए दक्षिण कोरिया की नाम ही किम को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट के जरिए मात दी।

Ritu Phogat की ONE डेब्यू में एंट्री। 🔥

🇮🇳 "वंदे मातरम!" – Ritu Phogat की ONE Championship डेब्यू में एंट्री कैसी थी!👇

Posted by ONE Championship India on Sunday, June 14, 2020

पूजा तोमर

पूजा “द साइक्लोन” तोमर ONE Championship में डेब्यू करने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट रही हैं। उन्होंने देश की महिला मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स को ग्लोबल स्टेज पर आने का रास्ता दिखाया। पांच बार नेशनल वुशु चैंपियनशिप जीतने के साथ-साथ तोमर वुशु वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

पूजा तोमर 🇮🇳 की ONE Championship में डेब्यू एंट्री

"द साइक्लोन" Pooja Tomar 🇮🇳 5 बार नेशनल वुशु चैंपियनशिप जीत चुकी हैं और वुशु वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व भी किया। पूजा ने 2013 में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सफर शुरु किया और पहले ही 2 मुकाबले उन्होंने नॉकआउट के जरिए जीते थे! ONE Championship में उनकी डेब्यू एंट्री ऐसी थी।👇

Posted by ONE Championship India on Tuesday, June 2, 2020

अर्जन भुल्लर

अर्जन “सिंह” भुल्लर ने 13 अक्टूबर 2019 को हुए ONE: CENTURY PART II में डेब्यू करते हुए इटली के मॉरो “द हैमर” सेरिली के खिलाफ जबरदस्त स्ट्राइकिंग का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

ग्लोबल स्टेज पर मुकाबले के लिए उतरे “सिंह” ने मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गाने डॉलर को अपने वॉकआउट सॉन्ग के रूप में चुना। भुल्लर की सबसे खास बात ये है कि वो जब भी बाउट के लिए आते हैं अपने साथ ‘गदा’ लेकर आते हैं।

अर्जन सिंह भुल्लर की ONE Championship में डेब्यू एंट्री

भारतीय मूल के Arjan Singh Bhullar 🇮🇳 ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता था। उनका लक्ष्य काफ़ी समय से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में प्रोफेशनल डेब्यू करने का था। पिछले साल उन्होंने यह ONE Championship के साथ कर दिखाया, जिसकी एंट्री काफ़ी रोमांचक थी जहाँ वे एक गदा ले कर उपस्थित थे!

Posted by ONE Championship India on Monday, June 1, 2020

गुरदर्शन मंगत

भारत के नंबर 1 मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत ने 8 मार्च 2019 को हुए ONE: REIGN OF VALOR में धमाकेदार अंदाज में डेब्यू करते हुए टोनी टोरू को तीसरे राउंड में नॉकआउट के जरिए हराया।

डेब्यू मैच के वॉकआउट के दौरान मंगत देसी अवतार में कुर्ता-पजामा पहनकर उतरे और अपने टैलेंट से लोगों को दिल जीत लिया।

भारत के टॉप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार गुरदर्शन मंगत की ONE में डेब्यू एंट्री कुछ ऐसी थी! 🔥👇

भारत के टॉप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार Gurdarshan Gary "Saint Lion" Mangat की ONE में डेब्यू एंट्री कुछ ऐसी थी! 🔥👇

Posted by ONE Championship India on Thursday, June 18, 2020



हिमांशु कौशिक

भारत के तेजी से उभरते हुए मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट में से एक हिमांशु कौशिक ने मार्च 2018 में हुए ONE: GRIT & GLORY में स्टेफ़र रहार्डियन के खिलाफ डेब्यू किया था। 7 बार के नेशनल वुशु चैंपियन कौशिक ने स्लमडॉग मिलियनेयर फिल्म के मशहूर जय हो! के साथ ग्लोबल स्टेज पर एंट्री की।

भारत के टॉप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार हिमांशु कौशिक की ONE में डेब्यू एंट्री कुछ ऐसी थी! 👇

भारत के टॉप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार Himanshu Kaushik की ONE में डेब्यू एंट्री कुछ ऐसी थी! 🔥👇

Posted by ONE Championship India on Thursday, June 18, 2020

राहुल राजू

पिछले साल अपने बेहतरीन प्रदर्शन से राहुल “द केरल क्रशर” राजू ने साफ कर दिया है कि वो ONE Championship के लाइटवेट डिविजन के टॉप एथलीट्स में से एक बनते जा रहे हैं। आप उनके डेब्यू मैच का वॉकआउट यहां देख सकते हैं।

🇮🇳 भारत के टॉप मार्शल आर्टिस्ट Rahul K Raju "The Kerala Krusher" की डेब्यू एंट्री!👇

🇮🇳 भारत के टॉप मार्शल आर्टिस्ट Rahul K Raju "The Kerala Krusher" की डेब्यू एंट्री!👇

Posted by ONE Championship India on Thursday, June 4, 2020

रोशन मैनम

रोशन मैनम ने पिछले साल नवंबर में हुए ONE: MASTERS OF FATE में डेब्यू कर अपने विरोधी को पहले ही राउंड में सबमिशन के जरिए हराकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया था।

Evolve MMA के इस एथलीट ने सलमान खान की फिल्म सुल्तान  के टाइटल सॉन्ग को अपने थीम सॉन्ग के रूप में चुना था।

🇮🇳 भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार Roshan Mainam की ONE में एंट्री कुछ ऐसी थी! 🔥

🇮🇳 भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार Roshan Mainam की ONE में एंट्री कुछ ऐसी थी! 🔥

Posted by ONE Championship India on Tuesday, June 16, 2020

आशा रोका

आशा “नॉकआउट क्वीन” रोका ने 16 अगस्त 2019 में हुए ONE: DREAMS OF GOLD में स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ डेब्यू किया था। आप रोका की ग्लोबल स्टेज पर एंट्री की वीडियो यहां देख सकते हैं।

Asha Roka 🇮🇳 की ONE Championship में डेब्यू एंट्री!👇

कई बार की बॉक्सिंग चैंपियन रह चुकीं Asha Roka 🇮🇳 की ONE Championship में डेब्यू एंट्री!👇

Posted by ONE Championship India on Friday, June 5, 2020

ये भी पढ़ें: ONE के भारतीय एथलीट्स ने डिप्रेशन और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखने के उपायों पर बात की

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Itsuki Hirata and Jihin Radzuan run it back at ONE SAMURAI 4
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Shamil Erdogan vs. Paul Elliott, Luke Lessei vs. Charlie Guest set for ONE Fight Night 48 in October
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova