ONE: NO SURRENDER III में हिस्सा ले रहे वर्ल्ड चैंपियंस पर एक नजर

Sangmanee Klong SuanPluResort

शुक्रवार, 21 अगस्त को जब ONE Championship द्वारा ONE: NO SURRENDER III का आयोजन किया जाएगा, तब काफी सारे प्रतिष्ठित एथलीट्स इस इवेंट में अपना जलवा बिखेरेंगे।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हो रहे इवेंट में कुल मिलाकर 7 वर्ल्ड चैंपियंस हिस्सा ले रहे हैं।

इस लिहाज़ से देखा जाए तो 6 बाउट वाले कार्ड के आधे से ज्यादा एथलीट्स मॉय थाई, कुन खमेर और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में ऊंचाइयों पर पहुंच चुके हैं।

वो सात वर्ल्ड चैंपियंस कौन से हैं, आप यहां नीचे देख सकते हैं।

सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट

Seven-time Muay Thai World Champion “Million Dollar Baby” Sangmanee Sathian MuayThai

सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 182-27-5 का है और वो मॉय थाई में आने वाले सबसे बेहतरीन एथलीट्स में से एक हैं।

थाई सुपरस्टार तीन डिविजन के Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन, True4U मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन, S1 वर्ल्ड चैंपियन और Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं।

इसके अलावा 23 वर्षीय एथलीट ने 2014 किंग फाइटर न्यू Lumpinee Stadium 4-मैन टूर्नामेंट अपने नाम किया था, जिसके वजह से अब उनके नाम 7 वर्ल्ड टाइटल्स हैं। अगर वो इस शुक्रवार ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जीत जाएंगे तो वो जल्द अपनी ट्रॉफी केस में एक और बेल्ट शामिल कर सकते हैं

कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई

Muay Thai fighter Kulabdam Sor. Jor Piek Uthai celebrates his victory

शुक्रवार को होने वाले ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दूसरा सुपरस्टार हिस्सा ले रहा है, उसका नाम कुलबडम “लेफ्ट मीटियोराइट” सोर. जोर. पिएक उथाई है। उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 61-10-5 का है और वो इस खेल के तेजी से उभरते हुए सितारों में गिने जाते हैं।

सुरीन निवासी एथलीट ने 2018 से लेकर अब तक 135 पाउंड डिविजन और 140 पाउंड डिविजन में Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया है।

अगर ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट में कुलबडम जीत जाते हैं, तो वो जल्द ही वर्ल्ड टाइटल जीतने के सपने की ओर कदम बढ़ा देंगे

फैबियो पिंका

French Muay Thai stylist Fabio Pinca

शुक्रवार को फैबियो पिंका अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू थाई दिग्गज शेनन विराचाई के खिलाफ करने वाले हैं और वो खुद कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं।

36 वर्षीय फ्रांसीसी एथलीट 2 डिविजन के WBC वर्ल्ड मॉय थाई चैंपियन, Lion Fight वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन, Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन, ISKA मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं।

साल 2004 में अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने एमेच्योर मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।



लिटल टाइगर

लिटल टाइगर ग्लोबल स्टेज पर मैरी रूमेट के खिलाफ अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने जा रही हैं। वो ONE रिंग में भले ही नई हों लेकिन उन्होंने मॉय थाई की दुनिया में काफी छाप छोड़ी है।

वो ONE के साथ जुड़ने से पहले दो बार की WPMF मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन, दो बार की WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन और WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं।

उनके पास थाईलैंड के Patong Stadium की भी एक बेल्ट है।

मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी

थाईलैंड के मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी ONE Super Series के मॉय थाई फेदरवेट मुकाबले में कंबोडिया के सोक थय का सामने करने जा रहे हैं।

मोंग्कोलपेच ने 2017 में बैंकॉक के Channel 7 Stadium में फाइटर ऑफ द ईयर खिताब अपने नाम किया था लेकिन उनके करियर की सबसे यादगार उपलब्धि Lumpinee Stadium वर्ल्ड टाइटल जीतना था,  जो कि उन्होंने उसी साल हासिल की।

Petchyindee Academy के प्रतिनिधि ने 2018 Toyota Marathon 140 पाउंड टूर्नामेंट चैंपियनशिप जीती थी।

सोक थय

Cambodian striker Sok Thy with his Kun Khmer World Championship

सोक थय ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवाया था, जब वो Lumpinee Stadium और Channel 7 Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाले पहले कंबोडियाई एथलीट बने।

“द आर्ट ऑफ 8 लिंब्स” में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चुनौती देने से पहले 22 वर्षीय एथलीट कुन खमेर मार्शल आर्ट्स में लगातार जीत हासिल कर रहे थे।

कंबोडिया के इस स्टार के नाम कुन खमेर में 223-37-12 का रिकॉर्ड है और उन्होंने Bayon और PNN Stadium फ्लाइवेट टाइटल भी अपने नाम किए। 

क्विटिन थॉमस

शुक्रवार को क्विटिन थॉमस इवेंट के पहले मैच में हिस्सा लेंगे। भले ही उनका प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है लेकिन उन्होंने एमेच्योर करियर में अपना काफी नाम बनाया है।

एमेच्योर सर्किट पर अमेरिकी रेसलर ने 14-2 का रिकॉर्ड बनाया है और नवंबर 2017 में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

अब 28 वर्षीय एथलीट Tiger Muay Thai जिम में अपनी स्किल्स को बढ़ा रहे हैं और वो ONE: NO SURRENDER III में अपने सफर की बेहतरीन शुरुआत करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: NO SURRENDER III मिस नहीं करना चाहिए

विशेष कहानियाँ में और

nongoasa
nabilrambo
Sinsamut Klinmee And George Jarvis scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 6 scaled
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 14 scaled
abdullarambo
Mohammad Siasarani Jo Nattawut ONE Friday Fights 137 9 scaled
Saemapetch Fairtex Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 31 25 scaled
Rambolek Dmitrii Kovtun ONE Fight Night 35 1 scaled
Kongthoranee ONE Friday Fights 39 Open Workout76