तस्वीरों में: कोंगथोरानी ने ONE Fight Night 39 ओपन वर्कआउट में अपनी लाजवाब ताकत दिखाई

Kongthoranee ONE Friday Fights 39 Open Workout76

दो बार के Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगथोरानी सोर सोमाई ने 2025 की धमाकेदार शुरुआत करते हुए फरवरी में हुए ONE Fight Night 28 में महान मॉय थाई दिग्गज नोंग-ओ हामा को विभाजित निर्णय से शिकस्त दी।

उस जीत ने उन्हें ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मुकाबले के करीब पहुंचने वाले स्टार की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया और उन्होंने खुद को डिविजन के खतरनाक स्ट्राइकर के रूप में स्थापित किया। मगर उनके लिए आगे की राह कठिन होने वाली थी।

दो महीने बाद ONE Fight Night 31 में हुए रीमैच में कोंगथोरानी को नोंग-ओ के हाथों सर्वसम्मत निर्णय से रीमैच गंवाना पड़ा। उसके बाद उन्हें अक्टूबर में हुए ONE Fight Night 36 में उज्बेकिस्तानी स्टार असलमजोन ओर्तिकोव के खिलाफ फिर सर्वसम्मत निर्णय से हार मिली।

अब कोंगथोरानी करियर के अहम मोड़ पर खड़े हैं।

24 जनवरी को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में उनका सामना रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट असादुला इमानगज़ालिएव से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगा और ये नतीजा साबित कर देगा कि वो ONE वर्ल्ड टाइटल मैच के करीब पहुंच पाएंगे या नहीं।

इमानगज़ालिएव थाई स्टार के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती साबित होने वाले हैं। 22 वर्षीय रूसी स्टार ने ONE Championship में आने के बाद से लाजवाब प्रदर्शन करते हुए 6-0 का रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें पांच नॉकआउट जीत शामिल हैं।

उनकी ताकत का बेजोड़ नमूना ONE Friday Fights 122 में देखने को मिला, जब उन्होंने पूर्व टाइटल चैलेंजर पानपयाक जित्मुआंगनोन पर चौंकाने वाली जीत दर्ज की।

कोंगथोरानी के लिए ये जीत, हार के सिलसिले को तोड़ने से कहीं बढ़कर है। कोंगथोरानी साबित करना चाहेंगे कि वो अब भी फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर्स में से एक हैं। इमानगज़ालिएव जैसे स्टार के खिलाफ जीत दर्ज कर वो खुद को ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल करने की तरफ बढ़ा देंगे।

थाई स्ट्राइकर को अपनी पुरानी फॉर्म वापस पानी होगी, जब उन्होंने ONE Friday Fights में एक समय नौ मैचों में से आठ को जीता था।

Sor Sommai टीम के प्रतिनिधि ने बेहतरीन बॉक्सिंग तकनीक और दर्दनाक क्लिंच गेम के दम पर खुद को इतना आगे पहुंचाया और अब वो टाइटल के करीब जाना चाहेंगे।

आप हाल ही में हुए उनके ओपन वर्कआउट सेशन की तस्वीरें देख सकते हैं।

मॉय थाई में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142