ONE: INSIDE THE MATRIX IV के स्टार्स से जुड़ी 7 रोचक बातें

Ryogo Takahashi

ONE: INSIDE THE MATRIX IV में 10 वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स भाग ले रहे हैं और संभव ही फैंस को उनकी उपलब्धियों के बारे में पहले से पता होगा।

लेकिन ऐसी भी कई चीजें हैं, जो लोग 20 नवंबर को आयोजित होने वाले इवेंट में भाग ले रहे स्टार्स के बारे में नहीं जानते होंगे।

इससे पहले इवेंट का प्रसारण शुरू हो, यहां आप उन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स, किकबॉक्सर्स और मॉय थाई स्टार के बारे में रोचक बातों को जान सकते हैं।

वांग ने शाओलिन की शिक्षा ली

Wang Junguang defeats Federico Roma at ONE DAWN OF VALOR

आज “गोल्डन बॉय” वांग जनगुआंग को एक वर्ल्ड-क्लास किकबॉक्सर के रूप में जाना जाता है, लेकिन उनके मार्शल आर्ट्स सफर की शुरुआत कुंग फू से हुई। बचपन में उनके पिता ने उन्हें शाओलिन की शिक्षा दिलाई थी।

“गोल्डन बॉय” तभी से ट्रेनिंग करते आ रहे हैं और ONE: INSIDE THE MATRIX IV के मेन इवेंट में असलानबेक ज़िक्रीव को हराकर ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने के सफर की शुरुआत करना चाहते हैं।

पुची की बचपन की बीमारी

Brazilian MMA fighter Bruno Pucci is ready for battle

ब्रूनो “पुचीबुल” पुची हमेशा से इतने स्वस्थ नहीं रहे हैं। बचपन में हार्मोन्स की कमी के कारण उनका विकास बहुत धीरे हो रहा था इसलिए वो अपनी उम्र के बच्चों से कद में छोटे और शारीरिक रूप से कमजोर थे।

पुची को इसके लिए हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी से गुजरना पड़ा। उसके बाद उनकी हालत में सुधार तो आया, लेकिन अब वो ज्यादा वजनी हो गए थे। सलाह के तौर पर डॉक्टर ने उन्हें किसी खेल से जुड़ने के लिए कहा। “पुचीबुल” ने ब्राजीलियन जिउ-जित्सु को चुना, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार आया और आगे चलकर 2 बार BJJ नो-गी वर्ल्ड चैंपियन बने।

क्वोन वोन इल के स्कूली दिनों का कठिन दौर

South Korean MMA fighter Kwon Won Il celebrates a big win

दक्षिण कोरियाई स्टार “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल अक्सर खुद को मुश्किल में खड़ा पाते थे। लड़ाई-झगड़ों में पड़ना उनके लिए कोई नई बात नहीं थी, यहां तक कि स्कूल से उन्हें एक बार निकाला भी गया।

इस बात को सुनकर क्वोन की मां खूब रोई। इस लम्हे को देख “प्रीटी बॉय” ने अपने व्यवहार में बदलाव किया और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स पर अपना ध्यान लगाया।



मज़ार ने छोटी उम्र से नौकरी करनी शुरू की

Brazilian MMA fighter Maira Mazar

माइरा मज़ार को 13 साल की उम्र में अपने परिवार की वित्तीय मदद के लिए काम करना पड़ा था। 16 साल की उम्र में उन्हें सांडा के बारे में पता चला और इस तरह से उनके मार्शल आर्ट्स सफर की शुरुआत हुई, लेकिन ट्रेनिंग के लिए उन्हें पैसों की जरूरत पड़ने वाली थी।

इसलिए ब्राजीलियाई स्टार ने ट्रेनिंग और मैचों में भाग लेने के साथ एक पत्रकार की नौकरी भी शुरू की। 2017 में उन्होंने नौकरी छोड़ पूरा ध्यान मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स पर लगाया और आगे चलकर Evolve Fight Team को जॉइन किया।

कॉमेडियन बनना चाहते थे टाकाहाशी

ONE Championship Featherweight Ryogo Takahashi

कई ONE Championship स्टार्स ONE में आने से पहले अलग-अलग तरह की नौकरियां करते थे। इनमें से रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी का पेशा सबसे अलग और अनोखा था।

जापानी एथलीट कॉमेडियन बनना चाहते थे। 2013 में उन्होंने टोक्यो आकर अपने दोस्त टाकुया ईमी के साथ मिलकर Yoshimoto New Star Creation को जॉइन किया।

“काइटाई” को बाद में अहसास हुआ कि उन्हें मार्शल आर्ट्स और कॉमेडी में से किसी एक को चुनना होगा। अंत में उन्होंने कॉमेडी को छोड़ मार्शल आर्ट्स को चुना।

ओग्डेन थाईलैंड में रहे

Australian Muay Thai athlete Rocky Ogden makes his ONE debut

जब रॉकी ओग्डेन ने अपना जीवन मॉय थाई को समर्पित करने का फैसला लिया, वो जानते थे कि सफलता प्राप्त करने के लिए उन्हें अच्छी जगह ट्रेनिंग की जरूरत है।

16 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने एक महीना थाईलैंड में बिताया। उसके बाद और भी काफी समय मॉय थाई के गढ़ में बिताया।

इस समय में उन्होंने अपनी स्किल्स में अविश्वसनीय सुधार किया, थाई भाषा सीखी और टॉप एथलीट्स का भी सामना किया।

लसीरी को छोटा कहकर टीम से बाहर कर दिया गया था

Italian Muay Thai fighter Joseph Lasiri

इटालियन स्टार जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी मॉय थाई में आने से पहले एक फुटबॉल खिलाड़ी बनना चाहते थे।

लेकिन लसीरी के कोच ने उनसे कहा कि फुटबॉल के लिए उनका कद बहुत छोटा है और उन्हें टीम से बाहर भी निकाल दिया गया।

इससे “द हरिकेन” के मन में प्रतिशोध की ज्वाला जग उठी। इस बार उन्होंने मॉय थाई को चुना और पीछे ना हटने की ठानी। इसी प्रतिबद्धता के बलबूते साल 2017 में वो WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: INSIDE THE MATRIX IV को मिस नहीं करना चाहिए

विशेष कहानियाँ में और

Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.
Stella Hemetsberger celebrates her World Title win over Jackie Buntan at ONE Fight Night 40.
Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight
MMA fighter Lito Adiwang punches Eko Roni Saputra at ONE Fight Night 43.
Joshua Pacio and Mansur Malachiev touch gloves before their fight at ONE Fight Night 15
Asadula Imangazaliev and Aslamjon Ortikov lock horns at The Inner Circle 20 on June 26.
Asadula Imangazaliev lands a push kick on Nong O Hama
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff The Inner Circle May 15 8 scaled
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff at The Inner Circle May 15