ONE: MASTERS OF FATE को मिस ना करने के 5 बड़े कारण

Joshua Pacio DC 3732 768x512

ONE Championship के लिए नवंबर महीने की शुरुआत शानदार अंदाज में होगी।

आगामी शुक्रवार, 8 नवंबर को दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स ऑर्गनाइजेशन फिलीपींस के मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरिना में ONE: MASTERS OF FATE का आयोजन करेगा।

14 बाउट के शानदार शो में फिलीपींस के चहेते हीरोज़, कई वर्ल्ड चैंपियंस की वापसी और दुनिया के कुछ बेहतरीन टैलेंट्स का डेब्यू देखने को मिलेगा। इसके अलावा ONE वर्ल्ड टाइटल के लिए भी बाउट होगी।

आपको वो पांच बड़े कारण बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों आपको शुक्रवार के दिन ONE: MASTERS OF FATE जरूर देखना चाहिए।

#1 ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए बेहतरीन बाउट

ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ शो के मेन इवेंट मैच में पहली बार अपना टाइटल डिफेंड करने के लिए उतरेंगे। लेकिन इसके लिए उन्हें कड़े प्रतिद्वंदी की चुनौती को पार करना पड़ेगा।

रेफरियों के स्पलिट डिसिजन (विभाजित निर्णय) के माध्यम से जनवरी में योसुके “द निंजा” सारूटा  से बेल्ट गंवाने के बाद उन्होंने तीन महीने बाद चौथे दौर में नॉकआउट जीत के साथ गोल्ड हासिल कर लिया था।

स्ट्रॉवेट टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव करने और एक बेहतर अंदाज में दूसरे टाइटल रेन की शुरुआत करने के लिए उन्हें अपने ही देश के रेने “द चैलेंजर” कैटलन को हराना होगा।

कैटलन कई बार के वुशु विश्व चैंपियन हैं और वह लगातार 6 जीत हासिल कर चुके हैं। ऐसे में वह ONE स्ट्रॉवेट विश्व चैम्पियनशिप को जल्द से जल्द हासिल करना चाहेंगे।

दोनों एथलीटों की गति, सटीकता और शक्ति प्रदर्शन और बेहतरीन बाउट से दर्शकों का शुरुआत से लेकर आखिर तक मनोरंजन होना तय है।

#2 पूरे कार्ड में काफी सारे फिलीपीनो एथलीट्स का जलवा

मेन इवेंट के अलावा ONE: MASTERS OF FATE का बाकी कार्ड भी फिलीपींस के कई सितारों से भरा हुआ है। वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर के छोटे भाई रॉबिन “द इलोंगो” कैटलन का सामना क्यूबा के रेसलिंग सुपरस्टार गुस्तावो “एल ग्लेडिएडर” बलार्ट से स्ट्रॉवेट डिविजन के मुकाबले में होगा।

अन्य स्थानीयों एथलीटों की बात करें तो पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो शामिल हैं। टीम लाके प्रतिनिधि टोनी “डायनामाइट” टोरू के खिलाफ रिंग में उतरेंगे और अपने “रीमैच किंग” निकनेम को सही साबित करने की कोशिश करेंगे।

इसके अलावा, पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग मंगोलिया के अमरसना “स्पीयर” त्सोगुखू के खिलाफ को-मेन इवेंट मैच में उतरेंगे।

#3 स्टैम्प फेयरटेक्स की निगाहें तीसरे टाइटल की ओर

स्टैम्प फेयरटेक्स की कोशिश थ्री स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने की राह पर आगे बढ़ने की होगी।

ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन फिलीपींस की राजधानी में जोरदार प्रदर्शन के साथ अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड को 3-0 करना चाहेंगी।

उनके इस रास्ते में बी “किलर बी” गुयेन खड़ी हैं, जिन्हें मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा दोनों का बहुत अधिक अनुभव है।

स्टैम्प की तरह, वियतनामी-अमेरिकी गुयेन भी मॉय थाई बैकग्राउंड से आती हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी ग्रैप्लिंग स्किल्स को मजूबत करने और विरोधियों की कमजोरी को पढ़ने में काफी मेहनत की है।

फैंस की नजरें इस मैच पर जरूर टिकी होंगी, और वो देखना चाहेंगे कि आखिर इसमें जीत किसकी होगी।

#4 ONE Super Series में वर्ल्ड चैंपियंस

शो के दौरान मॉय थाई का शानदार एक्शन देखने को मिला क्योंकि इसमें ONE Super Series की चार बाउट्स होंगी। मनीला में ONE सुपर सीरीज़ एक्शन की शुरुआत दो बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन टुकाटेटोंग पेपायाथाई और शूट बॉक्सिंग लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन हिरोकी सुज़ुकी से बेंटमवेट मुकाबले से होगी।

इसके अलावा, टॉप किंग मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हान ज़ी हाओ तीन बार लुम्पिने स्टेडियम मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगसक पीके सेचाईमॉयथाईजिम “लेफ्ट सैवेज” के खिलाफ वापसी करेंगे। एक जीत इस मैच के विजेता को विश्व खिताब के करीब ले जा सकती है।

वन सुपर सीरीज में 2 जबरदस्त डेब्यू भी देखने को मिलेंगे। 7 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी साथियान मॉयथाई का सामना 2 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन अज़ीज़ हलाली से बेंटमवेट डिविजन की फाइट में होगा।

#5 ली काई वेन की रोमांचक वापसी

मेन कार्ड की शानदार शुरुआत “द अंडरडॉग” ली काई वेन की लंबे समय बाद सर्कल में हो रही वापसी से होगी।

टियांजिन टॉप टीम के एथलीट लगातार तीन बाउट जीत चुके हैं। जिसमें 43-सेकेंड वाली सबमिशन जीत, 10-सेकेंड की नॉकआउट जीत और 2018 के सर्वश्रेष्ठ मैचों में से शामिल है।

अब बेंटमवेट डिविजन में शिफ्ट हुए ली एक जबरदस्त परफॉर्मेंस से जल्दी आगे बढ़ सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें इंडोनेशिया के पॉल “द ग्रेट किंग” लुमिहि को हराना होगा, जो एक मजबूत चीनी एथलीट हैं।

अगर “द अंडरडॉग” इस बाउट में जीत हासिल करते हैं तो वह साबित कर देंगे कि वह निस्संदेह अगले स्तर के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: MASTERS OF FATE में तीन मुकाबले शो पर जमा सकते हैं कब्जा

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)