ONE Fight Night 11: Eersel Vs. Menshikov से जुड़े 5 सबसे बड़े सवाल

Regian Eersel Sinsamut Klinmee ONE Friday Fights 9 96

शनिवार, 10 जून को ONE Fight Night 11: Eersel vs. Menshilkov में कई धमाकेदार मुकाबले होंगे, जिनके परिणाम किसी फाइटर के करियर को नए मुकाम पर ले जा सकते हैं।

इस इवेंट में वर्ल्ड चैंपियंस से लेकर उभरते हुए स्टार्स भी फाइट करेंगे, जो रैंकिंग्स के टॉप-5 में प्रवेश करना चाहते हैं और हर एक मैच के पीछे दिलचस्प कहानी छुपी हुई है।

कोई नहीं जानता कि बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में क्या होगा। सब लोग ये जानने के इच्छुक हैं कि इवेंट में होने वाले मैचों का परिणाम आखिर किस तरह निकलेगा।

इसलिए आइए जानते हैं ONE Fight Night 11 से जुड़े 5 सबसे बड़े सवालों के बारे में।

#1 क्या रेगिअन इरसल को कोई रोक पाएगा?

2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल लगातार 21 मैच जीतकर दुनिया के बेस्ट स्ट्राइकर्स में से एक हैं और अभी नहीं लगता कि उनका रुकने का कोई मन है।

इस शनिवार “द इम्मोर्टल” को दिमित्री मेन्शिकोव के खिलाफ अपने मॉय थाई टाइटल को डिफेंड करना होगा और उनके लिए मेन्शिकोव की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा क्योंकि उनकी विनिंग स्ट्रीक भी शानदार रही है।

रूसी एथलीट 11 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और अब तक कई कठिन प्रतिद्वंदियों का सामना किया है। मगर उनका सामना आज तक डच-सूरीनामी लाइटवेट किंग जैसे एथलीट से नहीं हुआ है।

इरसल ने अपने आक्रामक गेम, पावर और कंडीशनिंग का मिश्रण करते हुए 5 राउंड्स के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। इसलिए जो भी उनसे चैंपियनशिप को जीतने की कोशिश करता है, उसके लिए इरसल का स्किल सेट बहुत खतरनाक साबित हुआ है।

मगर मेन्शिकोव सर्बिया के निर्दयी ठंडे इलाकों में रहे हैं और मानते हैं कि वो इरसल के चैंपियनशिप सफर को खत्म करने का दम रखते हैं। उनके हाथों में गज़ब की ताकत है, लेकिन Sityodtong Amsterdam टीम के प्रतिनिधि को हराने के लिए उन्हें चमत्कारी प्रदर्शन करने की जरूरत होगी।

#2 क्या केड रुओटोलो के लिए मुश्किल खड़ी पर पाएंगे टॉमी लेंगाकर?

हालांकि केड रुओटोलो को अभी ONE में इरसल के लेवल पर पहुंचने में समय लगेगा, लेकिन अमेरिकी स्टार की शुरुआत अच्छी रही है।

रुओटोलो ने ONE में 3 बड़ी जीत दर्ज की हैं और अब तक बिना किसी परेशानी के ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीता और उसे डिफेंड भी किया है। मगर टॉमी लेंगाकर को उनका अब तक का सबसे कठिन प्रतिद्वंदी कहना गलत नहीं होगा।

नॉर्वे के स्टार ने ONE में 2 जीत हासिल की हैं। अपने पिछले मैच में उन्होंने हील हुक लगाकर पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर ऊअली कुरझेव को मात दी थी। इसी रणनीति के जरिए रुओटोलो ने अक्टूबर 2022 में रूसी एथलीट को हराकर डिविजन का सबसे पहला वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

दोनों एथलीट्स एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, लेकिन मौजूदा चैंपियन मानते हैं कि उनके बीच तनाव है। यही तनाव उन्हें लेंगाकर के खिलाफ जीत के लिए प्रेरित कर रहा है।

#3 क्या सुपरबोन नॉकआउट से हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप हार से उबर पाएंगे?

किसी टॉप लेवल एथलीट के लिए एक हार को स्वीकार करना आसान नहीं होता, लेकिन ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप को नॉकआउट से हार जाना सुपरबोन सिंघा माविन के लिए निराशाजनक लम्हा रहा।

सब एथलीट्स इस तरह की हार से नहीं उबर पाते, लेकिन थाई सुपरस्टार अपनी मानसिक मजबूती की मदद से पहले भी ऐसी स्थिति से निपट चुके हैं।

सुपरबोन को 2018 में मरात ग्रिगोरियन ने नॉकआउट किया था, लेकिन उसके बाद उन्होंने 12 मैचों की विनिंग स्ट्रीक कायम की, जिसमें उनका 2022 में Hemmers Gym टीम के प्रतिनिधि के खिलाफ बदला पूरा करना भी शामिल रहा।

चिंगिज़ अलाज़ोव के खिलाफ चैंपियनशिप हार उन्हें चुभ रही होगी, लेकिन थाई एथलीट का रिकॉर्ड दिखाता है कि क्यों फैंस को उनसे टायफुन ओज़्कान के खिलाफ खतरनाक फाइटिंग की उम्मीद रखनी चाहिए।

डच-टर्किश एथलीट भी इस मैच के जरिए डिविजन पर अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं। ओज़्कान जानते हैं कि सुपरबोन को हराकर वो अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं, जो उन्हें तुरंत वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में शामिल कर देगी। इसलिए “टरबाइन” भी पूर्व फेदरवेट किकबॉक्सिंग किंग के खिलाफ जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।

#4 क्या ये 3 स्ट्राइकर्स अपनी किस्मत बदल पाएंगे?

ONE Fight Night 11 से पूर्व कई अन्य फाइटर्स हार झेल चुके हैं, लेकिन 10 जून को उनके पास अपने प्रदर्शन में सुधार करने का मौका होगा।

नीकी होल्ज़कन ONE वर्ल्ड चैंपियन बनकर साबित करना चाहते हैं कि उम्र केवल एक संख्या होती है। मगर ऐसा करने के लिए उन्हें सिंसामट क्लिनमी के खिलाफ हार से उबरते हुए जर्मन एथलीट आरियन सादिकोविच की चुनौती से पार पाना होगा।

ग्युटो इनोसेंटे अभी तक राडे ओपाचिच को ONE में हराने वाले एकमात्र एथलीट हैं। मगर 5-1 के प्रोमोशनल रिकॉर्ड और 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट को साथ लिए KBS टीम के स्टार जानते हैं कि एक जीत उन्हें हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल शॉट दिला सकती है।

वहीं एम्बर किचन अब लीड्स में स्थित वर्ल्ड-फेमस Bad Company जिम में ट्रेनिंग कर रही हैं और कई मुकाबलों में करीबी हार झेलने के बाद अपने करियर को नई दिशा में मोड़ना चाहेंगी। उन्हें अपनी स्किल्स और पावर पर भरोसा है और मानती हैं कि कई बार की ISKA किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन मार्तीन मिकीलेतो को हरा सकती हैं।

क्या ये 3 स्ट्राइकर्स इस शनिवार जीत की लय वापस प्राप्त कर सकेंगे?

#5 क्या नए वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स उभर कर सामने आएंगे?

कुछ एथलीट्स इस शनिवार ONE वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल कर सकते हैं।

फेदरवेट MMA रैंकिंग्स में तीसरे स्थान पर मौजूद इल्या फ्रेमानोव पिछले मैच में मार्टिन गुयेन के खिलाफ जीत के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करना चाहते हैं। मगर शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग के हाथों में ताकत की कोई कमी नहीं है, जो फ्रेमानोव की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए टॉप-5 में प्रवेश पा सकते हैं।

वहीं #4 रैंक के बेंटमवेट MMA कंटेंडर क्वोन वोन इल का सामना उभरते हुए स्टार आर्टेम बेलाख से होगा, जिन्होंने हाल ही में लिएंड्रो ईसा पर जीत दर्ज कर रैंकिंग्स में पांचवां स्थान हासिल किया था।

अगर उनमें से कोई भी एथलीट बड़ी जीत दर्ज कर पाया तो ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो एंड्राडे के लिए खतरा बढ़ना तय है।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)