ONE Fight Night 11 में वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करने से पहले केड रुओटोलो ने टॉमी लेंगाकर से हुई गहमा-गहमी का वाकया बताया

Kade Ruotolo Matheus Gabriel ONE on Prime Video 5 1920X1280 64 768x512

पिछले एक साल में केड रुओटोलो ने अपनी पहचान BJJ के सबसे बड़े एथलीट्स में से एक के रूप में बनाई है।

मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन के पास उनके डिविज़नल खिताब को चुनौती देने वाले खतरनाक कंटेंडर्स की कोई कमी नहीं है। ऐसे में वो 10 जून को ONE Fight Night 11: Eersel vs. Menshikov के को-मेन इवेंट में एक टॉप प्रतिद्वंदी का सामना करेंगे।

थाईलैंड के बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में 20 साल के अमेरिकी एथलीट नॉर्वे के फाइटर टॉमी लेंगाकर के खिलाफ अपने खिताब को डिफेंड करेंगे।

2022 के दौरान ग्रैपलिंग में दो सबसे प्रतिष्ठित खिताबों पर दावा करने के बाद एक बड़े लक्ष्य की ओर देख रहे रुओटोलो के लिए ये एक नया हाई प्रोफाइल मैच होगा।

उन्होंने बतायाः

“मैं जिउ-जित्सु के कुछ महत्वपूर्ण खिताब अपने पास रखना चाहता हूं। इसमें ONE Championship, ADCC जैसे टाइटल शामिल हैं। हर कोई उनको पाना चाहता है इसलिए वो मुझसे उन्हें छीनना चाहते हैं। इस वजह से मुझे लगता है कि अब मैं शिकारी की बजाय शिकार वाली स्थिति में पहुंच गया हूं।”

जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने के बावजूद रुओटोलो खेल के टॉप पर नई भूमिका को बनाए रखने के लिए बिल्कुल भयभीत नहीं हैं। वो रास्ते में आने वाली किसी भी चुनौती से का सामना करने से कभी पीछे नहीं हटे हैं। ऐसे में अब वो अपनी मानसिकता नहीं बदलने वाले क्योंकि वो सभी एथलीट्स से ऊपर पहुंच चुके हैं।

इस वजह से Atos टीम के प्रतिनिधि अच्छी तरह जानते हैं कि लेंगाकर एक अपराजित फाइटर हैं और वो उनकी खतरनाक चुनौती का स्वागत करते हैं। उन्हें भरोसा है कि उनके पास प्रतिद्वंदी के खतरे को बेअसर करने की भरपूर क्षमता है।

उन्होंने कहाः

“टॉमी एक शानदार प्रतिद्वंदी हैं। वो बहुत ताकतवर और लचीले हैं। ऐसे में जब कोई प्रतिद्वंदी इन दानों खासियतों के साथ उतरता है तो उसे संभालना मुश्किल हो जाता है।

“उन्होंने रेनाटो कनूटो के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया था, जो एक उच्च-स्तरीय प्रतियोगी हैं। वो अपने अनुभव के दम पर कई बड़े मुकाबले जीत चुके हैं। मेरे खिलाफ बाउट में वो कड़े प्रतिद्वंदी के रूप में उतरेंगे, जिन्हें पराजित करना मुश्किल होगा, लेकिन मुझे लगता है कि अगर कोई ऐसा कर सकता है तो वो मैं ही हूं।

“मैं निश्चित रूप से एक एथलीट के तौर पर उनकी स्किल्स का सम्मान करता हूं और मुझे पता है कि वो एक खतरनाक एथलीट हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस दुनिया में किसी को ऐसा रास्ता पता है, जिस पर चलकर वो मुझे सबमिट कर दें या मुझे ऐसा करने से दूर रखें। मुझे लगता है कि मैं सबमिशन के जरिए ही जीत हासिल करूंगा या निश्चित रूप से एक प्रभावशाली प्रदर्शन करके दिखाऊंगा।”

रुओटोलोः ‘मैं बस उन्हें बुरी तरह सबमिट करना चाहता हूं’

भले ही केड रुओटोलो प्रतियोगी के रूप में टॉमी लेंगाकर का बहुत सम्मान करते हों, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा किस्सा बताया, जिसने 10 जून को उनके ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल फाइट में थोड़ा नमक-मिर्च लगा दिया।

2022 ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप में रुओटोलो के खिताब जीतने के बाद दोनों फाइटर्स के बीच थोड़ी गहमा-गहमी हुई थी। आमतौर पर शांत रहने वाले अमेरिकी एथलीट मानते हैं कि इस घटना ने उनकी हालिया प्रतिद्वंदिता को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है।

उन्होंने याद करते हुए बतायाः

“ADCC के बाद हुई पार्टी में वो थोड़ा उत्साहित हो रहे थे। लेंगाकर मेरे पास आए और उन्होंने कहा ‘हम कब मुकाबला करने वाले हैं?’ हमारे बीच थोड़ी-बहुत बातचीत हुई। फिर मैंने उनको पकड़कर हवा में उठा दिया।

“मैंने कहा, ‘मैं तुम्हें अभी पटक सकता हूं। तुम किस्मत वाले हो।मैंने उनसे कहा, ‘मैं तुमसे वादा करता हूं, जब बाउट करूंगा तो तुम्हें सबमिट कर दूंगा। तो अब मुझे वही करके दिखना होगा।

“हमारे बीच जो हुआ, वो बहुत मजाकिया था। हमने बाद में एक-दूसरे को मैसेज भी किया। हमारे बीच सब अच्छा था, लेकिन इसने थोड़ा सा तनाव पैदा कर दिया था।”

सबमिशन ग्रैपलिंग के कुछ बड़े नामों के विपरीत रुओटोलो को फाइट चुनने और अपने साथियों के साथ प्रतिद्वंदिता बढ़ाने के लिए नहीं पहचाना जाता है, लेकिन अब उन्हें लगता है कि लेंगाकर के साथ उनका कोई पुराना हिसाब-किताब है, जिसे उन्हें बराबर करना है।

ये कोई दुश्मनी नहीं बल्कि किसी काम को पूरा करने का तकाजा है और अन्य संभावित चुनौती देने वालों को आगाह करना है कि उन्हें जबरन ललकारना अच्छा कदम नहीं हो सकता।

कैलिफोर्निया के फाइटर ने कहाः

“मुझे लगता है कि एक विरोधी होने की वजह से आपको थोड़ा तनाव महसूस होता होगा, जो मुझे किसी भी चीज़ से ज्यादा उत्साहित करता है। मैं बस उन्हें बुरी तरह से सबमिट करना चाहता हूं। मैं जैसे ही सर्कल के अंदर कदम रखूंगा तो बहुत आक्रामक हो जाऊंगा और तब तक वैसा बना रहूंगा, जब तक मुझे सबमिशन नहीं मिल जाता।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.