रुओटोलो ब्रदर्स ने 2022 ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप में इतिहास रचा, कनूटो ने रायन को हराया

Shinya Aoki Kade Ruotolo ONE157 1920X1280 48 768x512

पिछले वीकेंड में कई ONE Championship सुपरस्टार्स ने लॉस वेगास में हुई अबू धाबी कॉम्बैट क्लब (ADCC) वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया।

इस टूर्नामेंट को “ग्रैपलिंग का ओलंपिक्स” कहा जाता है और 2 दिन तक चलने वाले इस सबमिशन ग्रैपलिंग टूर्नामेंट ने दुनियाभर के जिउ-जित्सु फैंस को आकर्षित किया, जिसमें रेनाटो कनूटो, केड रुओटोलो और टाय रुओटोलो भी परफॉर्म करते नजर आए।

रुओटोलो ब्रदर्स ने हर बार की तरह क्राउड में रोमांच भर दिया था। उनके आक्रामक स्टाइल ने फैंस का मनोरंजन किया और दोनों भाइयों ने दिखाया कि उन्हें क्यों दुनिया के बेस्ट ग्रैपलर्स में गिना जाता है।

उनके अलावा पूर्व ONE फाइटर यूरी सिमोइस भी एक्शन में नजर आए।

32 वर्षीय ब्राजीलियाई स्टार ने अपनी ओपनवेट कैटेगरी में अपने रेसलिंग गेम के दम पर तीसरी ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती और खुद को ADCC के महान एथलीट्स में से एक के रूप में स्थापित किया।

यहां आप जान सकते हैं कि 2022 ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप में ONE एथलीट्स का प्रदर्शन कैसा रहा।

केड रुओटोलो ने ऐतिहासिक चैंपियनशिप जीत दर्ज की

केड रुओटोलो ने ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे युवा फाइटर बनकर इतिहास रच दिया है।

19 वर्षीय स्टार ने केवल इतिहास ही नहीं रचा बल्कि, पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन सबसे ज्यादा धमाकेदार रहा। उन्होंने 77-किलोग्राम डिविजन में अपने सभी 4 मैचों को सबमिशन से जीता।

Atos टीम के स्टार ने अपने बेहतरीन स्किल सेट और खतरनाक सबमिशन अटैक्स की मदद से 2 मुकाबलों को आर्मबार और 2 बार हील हुक लगाकर जीत दर्ज की। इस दौरान वो युवा सनसनी मीका गल्वाओ को सबमिशन से हराने वाले पहले एथलीट भी बने।

केड को BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर बने एक साल भी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने इसी साल मई में ONE 157 में अपने ONE Championship डेब्यू में जापानी MMA और ग्रैपलिंग लैजेंड शिन्या एओकी को डोमिनेट कर सबको चौंका दिया था।

अब ADCC वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद उन्हें उम्मीद होगी कि वो लंबे समय तक सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड के टॉप पर बने रहेंगे।

टाय रुओटोलो एक मॉन्स्टर हैं

केड ही नहीं बल्कि उनके भाई टाय रुओटोलो ने भी शानदार प्रदर्शन कर क्राउड का दिल जीता।

88-किलोग्राम कैटेगरी में अपने टीम मेंबर के खिलाफ पहले राउंड में हार के बाद टाय ने जबरदस्त वापसी करते हुए एब्सोल्यूट (कोई वेट लिमिट नहीं) डिविजन में लगातार मैचों में जीत दर्ज की।

पहले उन्होंने IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियन पेड्रो मैरिन्यो पर सबमिशन से जीत दर्ज की।

उसके बाद 2017 ADCC एब्सोल्यूट वर्ल्ड चैंपियन और हेवीवेट एथलीट फिलिपे पेन्या के खिलाफ पॉइंट्स से आई जीत उनके करियर की सबसे खास जीतों में से एक रही।

आंद्रे गल्वाओ ने टाय को ब्लैक बेल्ट का दर्जा दिया था, उन्हें सेमीफाइनल में विवादित तरीके से हार का शिकार बनना पड़ा, लेकिन उन्होंने लगातार 2 जीत दर्ज कर सबका ध्यान आकर्षित किया था।

अपने भाई की तरह टाय ने भी अपने ONE Championship डेब्यू में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर गैरी टोनन को 90 सेकंड में सबमिशन से हराया।

2022 ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दिखाया कि वो भी दुनिया के सबसे खतरनाक ग्रैपलर्स में से एक हैं।

रेनाटो कनूटो ने शानदार जीत दर्ज की

रेनाटो कनूटो को सबसे शानदार ग्रैपलर्स में से एक माना जाता है। उन्होंने अपनी रेसलिंग, कार्डियो और दृढ़ता के दम पर 77-किलोग्राम डिविजन में अमेरिकी स्टार निकी रायन को एक्शन से भरपूर मैच के पहले राउंड में मात दी।

Checkmat टीम के स्टार ने शुरुआत में रायन के टेकडाउन के प्रयासों से बचते हुए आक्रामक रणनीति अपनाई और 10 मिनट के मैच में अपने विरोधी को थकाने पर ध्यान दिया।

मैच का अंत अनोखे अंदाज में हुआ। फाइट का अंत होने में 15 सेकंड बाकी थे, उस समय दोनों एथलीट्स 0-0 की बराबरी पर थे। तभी ब्राजीलियाई स्टार ने शानदार टेकडाउन स्कोर कर 5 पॉइंट अर्जित किए।

2 बार के IBJJF वर्ल्ड चैंपियन MMA में आने की इच्छा जता चुके हैं, लेकिन रायन के खिलाफ इस जीत ने दिखा दिया है कि वो सबमिशन ग्रैपलिंग में टॉप लेवल पर पहुंचने की काबिलियत रखते हैं।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.