ONE Fight Night 2 से पूर्व 5 बड़े सवाल जिनके जवाब हर कोई जानना चाहता है 

Angela Lee defeats Xiong Jing Nan at ONE CENTURY DC DUX_2014 768x512

ONE Fight Night 2: Xiong vs. Lee III के कार्ड में ऊपर से लेकर नीचे तक धमाकेदार मुकाबले शामिल हैं।

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 30 सितंबर (भारत में शनिवार, 1 अक्टूबर) को 3 खेलों की 3 वर्ल्ड टाइटल फाइट्स के अलावा ONE के कई बड़े सुपरस्टार्स फाइट करेंगे और कई प्रतिद्वंदिताएं आगे बढ़ेंगी।

यहां जानिए उन 5 अहम सवालों के बारे में जिनके जवाब हमें ONE Fight Night 2 में मिलने वाले हैं।

#1 कौन जीतेगा वर्ल्ड टाइटल ट्रायलॉजी फाइट?

जिओंग जिंग नान और एंजेला ली शो को हेडलाइन करेंगी और इस ट्रायलॉजी वर्ल्ड टाइटल फाइट में ली एक डिविजन ऊपर आकर जिओंग को स्ट्रॉवेट बेल्ट के लिए चैलेंज करेंगी।

“अनस्टॉपेबल” पिछली बार जिओंग को हराकर स्ट्रॉवेट क्वीन बनने में नाकाम रही थीं, लेकिन एटमवेट डिविजन में हुए रीमैच में ली ने चीनी एथलीट को हराकर ही दम लिया।

दोनों 10 राउंड्स तक फाइट कर चुकी हैं और ये प्रतिद्वंदिता 1-1 की बराबरी पर हैं। दोनों शानदार एथलीट्स हैं, दोनों ने पांचवें राउंड में स्टॉपेज से जीत दर्ज की इसलिए सवाल होगा कि उनमें से कौन बेहतर साबित होगा?

मार्च में ONE X में ली ने लंबे समय बाद वापसी कर स्टैम्प फेयरटेक्स को सबमिशन से हराया था। दूसरी ओर, “द पांडा” इस दौरान 3 टॉप कंटेंडर्स को मात दे चुकी हैं।

क्या जिओंग की पावर बेहतर रहेगी या ली का ग्रैपलिंग गेम उन्हें जीत दिलाएगा? क्या परिणाम इस बात पर निर्भर करेगा कि कौन एक संपन्न MMA फाइटर है? ऐसे कई सवाल हैं जिनका इस फाइट में जवाब मिलने वाला है।

#2 क्या सुपरबोन के खिलाफ बड़ा उलटफेर कर पाएंगे ओज़्कान?

https://www.instagram.com/p/Ciyt90AsK0T/?hl=en

सुपरबोन सिंघा माविन को वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन चिंगिज़ अलाज़ोव के खिलाफ ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना था, लेकिन अलाज़ोव को चोट के कारण मैच से नाम वापस लेना पड़ा।

इसलिए #5 रैंक के कंटेंडर टायफुन ओज़्कान ने इस चुनौती को स्वीकार किया है और बहुत कम तैयारी के बावजूद वो चैंपियन को उलटफेर का शिकार बनाने का दमखम रखते हैं।

अच्छी बात ये है कि ओज़्कान पहले से मरात ग्रिगोरियन के खिलाफ फाइट की तैयारी कर रहे थे, यानी उनकी बॉडी पहले से फाइट के लिए तैयार थी, लेकिन उन्हें सुपरबोन के स्टाइल के अनुसार अपने गेम में बदलाव करने होंगे।

सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग, जियोर्जियो पेट्रोसियन और ग्रिगोरियन जैसे टॉप स्ट्राइकर्स अभी तक सुपरबोन को हराने में नाकाम रहे हैं, लेकिन ओज़्कान को भरोसा है कि वो थाई एथलीट को हरा सकते हैं।

एकसाथ कई शॉट्स लगाने की काबिलियत की मदद से ओज़्कान अपने विरोधी को झकझोर सकते हैं। उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं होगा इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि ओज़्कान अपने करियर की सबसे बड़ी फाइट में किस तरह का परफॉर्मेंस देते हैं।

#3 ONE का सबसे पहला सबमिशन ग्रैपलिंग चैंपियन बनकर कौन इतिहास रचेगा?

ONE Championship ने इस साल सबमिशन ग्रैपलिंग बाउट्स की घोषणा की थी और इस शुक्रवार इस खेल का पहला वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा।

माइकी मुसुमेची और क्लेबर सूसा के बीच सबसे पहला ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच होगा और दोनों एथलीट्स इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाना चाहेंगे।

मुसुमेची और सूसा भी तीसरी बार आमने-सामने आ रहे होंगे और 2017 में BJJ बाउट्स में एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 जीत दर्ज कर चुके हैं।

मगर इस बार उनकी भिड़ंत थोड़ी सी अलग होगी क्योंकि ONE के सबमिशन ग्रैपलिंग रूल्स में पॉइंट्स के आधार पर परिणाम नहीं दिया जाता। मगर दोनों एथलीट्स को अंदाजा है कि उन्हें अपने विरोधी से क्या उम्मीद रखनी चाहिए।

दोनों फाइटर्स ने बहुत कम समय में अपनी स्किल्स को बेहतर बनाकर नो-गी कॉम्पिटिशन में अच्छा किया है इसलिए फैंस को इस बार एक अनोखा और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।

#4 क्या ये टॉप कंटेंडर्स वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल कर पाएंगे?

3 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों के अलावा कुछ टॉप कंटेंडर्स एक बार फिर वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त करने की चाह के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन गुयेन अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे इल्या फ्रेमानोव के खिलाफ लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेंगे और वो इस समय फेदरवेट MMA डिविजन रैंकिंग्स में तीसरे स्थान पर हैं और एक जीत उन्हें टाइटल के बहुत करीब पहुंचा देगी।

दूसरी ओर, स्टैम्प फेयरटेक्स और मरात ग्रिगोरियन ने अपने पिछले मैचों में क्रमशः एंजेला ली और सुपरबोन को चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया, लेकिन दोनों को हार झेलनी पड़ी।

हार के बावजूद स्टैम्प इस समय #1 रैंक की विमेंस एटमवेट हैं और ग्रिगोरियन फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन में दूसरे स्थान पर हैं।

#5 रैंक की कंटेंडर जिहिन राडज़ुआन के खिलाफ एक जीत स्टैम्प को बहुत फायदा पहुंचा सकती है। वहीं ग्रिगोरियन #3 रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर जमाल युसुपोव को धमाकेदार अंदाज में हराना चाहेंगे।

#5 अपने डेब्यू में कैसा करेंगे ये एथलीट्स?

ONE Fight Night 2 में फ्रेमानोव, हलील अमीर, ओह हो टाएक और डांगकोंगफाह बंचामेक अपने डेब्यू को यादगार बनाना चाहेंगे।

फ्रेमानोव MMA बाउट में गुयेन से भिड़ेंगे और ये जीत उन्हें तुरंत फेदरवेट डिविजन के खतरनाक कंटेंडर्स में शामिल करवा सकती है। दूसरी ओर, अमीर का रिकॉर्ड 7-0 है और #3 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर टिमोफी नास्तुकिन को हराकर डिविजन पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं।

ओह ONE में एंट्री लेने से पहले 6 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं, जिनमें 5 फिनिश भी शामिल हैं और उनकी भिड़ंत जापानी एथलीट रयोगो टाकाहाशी से होगी।

वहीं डांगकोंगफाह ONE में आने वाली Banchamek Gym की पहली एथलीट होंगी। वो अपने करियर में मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ को मात दे चुकी हैं।

इस शानदार रिकॉर्ड को साथ लिए डांगकोंगफाह मॉय थाई बाउट में किकबॉक्सिंग आइकॉन अनीसा मेक्सेन को उलटफेर का शिकार बना सकती हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty