5 बड़ी बातें जो हमें ONE Fight Night 1 से पता चलीं

Flyweight World Championship Demetrious Johnson

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II के रूप में ONE Championship की वापसी हुई, जहां बहुत धमाकेदार एक्शन देखने को मिला।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए सभी 9 मैचों में खतरनाक एक्शन देखा गया और मेन कार्ड की सभी फाइट में फिनिश देखने को मिले।

अब इवेंट के समाप्त होने के बाद यहां जानिए उन 5 चीज़ों के बारे में, जो हमें ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II से पता चली हैं।

जॉनसन वाकई में महानतम फाइटर हैं

डिमिट्रियस जॉनसन को जब ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप रीमैच मिला, तब सर्कल में उन्होंने बदला लेने की चाह को साथ लिए कदम रखा था। वो अपने करियर की एकमात्र नॉकआउट हार का बदला पूरा करना चाहते थे, जो उन्हें 2021 में एड्रियानो मोरेस के हाथों मिली थी।

“माइटी माइस” ने ONE Fight Night 1 में रीमैच की शुरुआत से ही आक्रामक रूख अपनाया। इस बीच “मिकीन्यो” के शॉट्स के प्रभाव झेले, लेकिन 2 राउंड्स की कड़ी टक्कर के बाद फाइट का कंट्रोल अपने हाथों में लिया।

मोरेस ने पहले 2 राउंड्स में टॉप पोजिशन में रहते शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन जॉनसन का डिफेंस भी जबरदस्त रहा। अमेरिकी स्टार ने कठिन परिस्थितियों से पार पाते हुए खुद की रणनीति में सुधार किया और जबरदस्त अंदाज में अटैक किया।

तीसरे राउंड में जॉनसन ने लय प्राप्त करनी शुरू की और मोरेस को कड़ी टक्कर दी। मैच का रुख साफ तौर पर बदलता देखा जा सकता था और चौथे राउंड में एक खतरनाक राइट हैंड के प्रभाव से ब्राजीलियाई एथलीट लड़खड़ाने लगे और अंत में नी स्ट्राइक लगाकर “माइटी माउस” ने वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

जॉनसन ने इस शानदार प्रदर्शन के जरिए एक बार फिर साबित किया कि क्यों उन्हें दुनिया का सबसे महान मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट कहा जाता है।

नोंग-ओ समय के साथ ज्यादा खतरनाक हो रहे हैं

https://www.instagram.com/p/ChyhVtiJoG7/?utm_source=ig_web_copy_link

नोंग-ओ गैयानघादाओ ने 2018 में रिटायरमेंट से बाहर आकर ONE को जॉइन किया था। बहुत कम लोगों ने ऐसा सोचा होगा कि 4 साल बाद वो दुनिया के टॉप स्ट्राइकर्स को झकझोर रहे होंगे।

ONE डेब्यू के बाद उन्होंने 5 मैचों की विनिंग स्ट्रीक कायम की। उन्होंने अपने पिछले 4 मैचों में अपने हर एक चैलेंजर को नॉकआउट किया है।

ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन की हालिया जीत #5 रैंक के कंटेंडर लियाम हैरिसन के खिलाफ आई, जो पहले राउंड में थाई एथलीट की खतरनाक लेग किक्स के आगे हार मान बैठे। नोंग-ओ की प्लेसमेंट और पावर ने हैरिसन की ऐसी हालत कर दी थी कि वो एक बार गिरने के बाद दोबारा खड़े ही नहीं हो पाए।

मॉय थाई के सबसे बेस्ट एथलीट्स में से एक नोंग-ओ अभी भी बहुत खतरनाक है और समय के साथ ज्यादा बेहतर होते जा रहे हैं।

ग्रां प्री के फाइनल में होगा जबरदस्त मुकाबला

रोडटंग जित्मुआंगनोन का ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री से बाहर होना बेहद चौंकाने वाला विषय रहा, लेकिन ONE Fight Night 1 के मैचों में जबरदस्त फिनिश के बाद 2 खतरनाक एथलीट्स के बीच फाइनल मुकाबला तय हो गया है।

टॉप रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर सुपरलैक कियातमू9 ने #5 रैंक के कंटेंडर वॉल्टर गोंसाल्वेस को केवल 95 सेकंड में नॉकआउट कर ग्रां प्री के फाइनल में प्रवेश पा लिया है।

इवेंट में #3 रैंक के कंटेंडर पानपयाक जित्मुआंगनोन ने “द आयरन मैन” को रिप्लेस करते हुए चौथे रैंक के कंटेंडर सवास माइकल को दूसरे राउंड में राइट हुक-लेफ्ट हेड किक कॉम्बिनेशन लगाकर फिनिश किया।

इसी साल आगे चलकर उनकी फाइनल में भिड़ंत होगी और ये उनकी एक-दूसरे के खिलाफ आठवीं भिड़ंत होगी। पानपयाक इस प्रतिद्वंदिता में 4-2-1 से आगे चल रहे हैं, लेकिन ONE: NO SURRENDER में उनकी हालिया भिड़ंत में सुपरलैक ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की थी।

दोनों पुराने प्रतिद्वंदी ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री विजेता बनने से एक कदम दूर हैं और इस जीत के साथ उन्हें रोडटंग के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट भी मिल जाएगा।

बुशेशा टॉप पर पहुंचने के लिए तैयार हैं

मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा ने पूर्व ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर किरिल ग्रिशेंको को MMA बाउट के पहले राउंड में हील हुक लगाकर फिनिश करते हुए अपने शानदार सफर को जारी रखा है।

उनका प्रभावशाली अंदाज में जीत दर्ज करना उन्हें डिविजन के सबसे दिलचस्प एथलीट्स में से एक बना रहा है। उनके बेहतर होते स्किल सेट और 17 बार BJJ वर्ल्ड चैंपियन होने का अनुभव उन्हें किसी भी हेवीवेट फाइटर के लिए एक कठिन चुनौती के रूप में पेश कर रहा है।

ब्राजीलियाई स्टार अब 4 लगातार मैचों को पहले राउंड में जीत चुके हैं। हालांकि, अल्मेडा धीरे-धीरे टॉप की ओर अग्रसर होना चाहते हैं, लेकिन उनका हालिया प्रदर्शन साफ बयां कर रहा है कि वो डिविजन के टॉप कंटेंडर्स को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

अगर “बुशेशा” इसी तरह का प्रदर्शन करते रहे तो उन्हें ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल को अपनी उपलब्धियों से जोड़ने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

‘द बैंडिट’ धमाकेदार जीत के बाद बड़े स्टार के डेब्यू को खराब करना चाहते हैं

Zebaztian Kadestam drops Iuri Lapicus at ONE on Prime Video 1

ज़ेबज़्टियन कडेस्टम ने ONE Fight Night 1 के शुरुआती मुकाबले में पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर यूरी लापिकुस को नॉकआउट कर पूरे डिविजन को सावधान कर दिया है।

कडेस्टम ने सटीक अपरकट लगाकर अपने विरोधी को नॉकआउट करने के बाद ONE के सबसे नए सुपरस्टार्स में से एक रॉबर्टो सोल्डिच को ललकारा।

ONE में आने से पहले “रोबोकॉप” सबसे दिलचस्प एथलीट्स में से एक के रूप में पहचाने जाते थे और उन्होंने उसी इवेंट में मिच चिल्सन से बात करते हुए इस चुनौती को स्वीकार कर लिया है।

हालांकि, अभी तक इस मुकाबले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोल्डिच ने डिविजन के टॉप स्टार्स में से एक पर नजर बनाई हुई है और पूर्व चैंपियन को हराकर वो पूरे डिविजन को सचेत कर पाएंगे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48