डिमिट्रियस जॉनसन रीमैच में एड्रियानो मोरेस को नॉकआउट कर नए ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन बने

Adriano Moraes Demetrious Johnson ONE on Prime Video 1 1920X1280 63 768x511

डिमिट्रियस जॉनसन ने ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप रीमैच में एड्रियानो मोरेस को हराकर अपने करियर की एकमात्र नॉकआउट हार का बदला पूरा कर लिया है।

अमेरिकी प्राइमटाइम पर प्रसारित हुए ONE Fight Night 1 के मेन इवेंट में “माइटी माउस” ने चौथे राउंड में ONE के सबसे सफल फ्लाइवेट किंग को झकझोरा और उसके बाद सिर पर नी स्ट्राइक लगाकर मोरेस के साथ प्रतिद्वंदिता में बराबरी की।

मैच से पूर्व जॉनसन ने दावा किया था कि डिफेंडिंग चैंपियन उनसे भागते हुए नजर आएंगे। शुरुआत में दोनों ओर से अटैक देखने को मिला, जहां दोनों ने फ्रंट फुट पर रहकर किक्स लगाने की कोशिश की।

पहले राउंड का सबसे यादगार लम्हा तब आया, जब “मिकीन्यो” ने जॉनसन की किक को पकड़ कर उन्हें नीचे गिराया। BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर ने अपने विरोधी को ग्राउंड गेम में रखने में सफलता पाई और निरंतर पोजिशंस बदलते हुए शॉर्ट एल्बोज़ भी लगाईं।

मगर “माइटी माउस” ने बॉटम पोजिशन में रहते हुए भी बहुत चालाकी से एल्बो लगाई, जिससे मोरेस की बाईं आंख के निचले हिस्से पर काफी चोट आई।

दूसरे राउंड में जॉनसन ने मोरेस के करीब आने की कोशिश की, लेकिन ब्राजीलियाई एथलीट की रीच (पहुंच) के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। डिफेंडिंग चैंपियन की एक हाई किक ने अमेरिकी स्टार को झकझोर दिया, जिसके बाद “मिकीन्यो” ने आक्रामक रुख अपना कर दबाव बढ़ाने की कोशिश की।

“माइटी माउस” थोड़ा आराम चाहते थे इसलिए उन्होंने डबल-लेग टेकडाउन का प्रयास किया, लेकिन मोरेस ने फ्रंट हेडलॉक लगाकर खुद को बचाया और अपने प्रतिद्वंदी को सिर पर कई दमदार नी स्ट्राइक्स भी लगाईं।

जॉनसन स्टैंड-अप गेम में वापस आए और “मिकीन्यो” को सर्कल वॉल की तरफ धकेला, लेकिन मोरेस ने उन्हें मैट पर गिराकर सिर पर नी स्ट्राइक लगाई। दूसरा राउंड भी काफी हद तक पहले जैसा रहा, जहां वर्ल्ड चैंपियन ने टॉप पोजिशन प्राप्त की और उनके चैलेंजर बॉटम पोजिशन में रहकर अटैक कर रहे थे।

Adriano Moraes eats punches delivered by Demetrious Johnson at ONE on Prime Video 1

तीसरे राउंड में चीज़ें थोड़ी स्पष्ट नजर आईं, जहां जॉनसन ने अधिक मौकों पर अपने विरोधी को क्षति पहुंचाई। उन्होंने कई पंच लगाए और इस बीच लेफ्ट हुक और ओवरहैंड राइट भी क्लीन तरीके से लैंड हुए।

“माइटी माउस” बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ पंच लगा रहे थे, जिसके चलते मोरेस के चेहरे पर चोट साफ नजर आने लगी थी।

चैंपियनशिप राउंड्स में मोरेस ज्यादा आक्रामक नजर आए क्योंकि वो निरंतर अपने प्रतिद्वंदी को बैकफुट पर धकेलना चाह रहे थे। इस बीच जॉनसन ने सर्कल वॉल से सटे रहने के दौरान नी स्ट्राइक्स लगानी जारी रखीं, लेकिन फ्लाइवेट किंग ने भी उन्हें सटीक एल्बो लगाते हुए क्षति पहुंचाई।

जब ऐसा लगने लगा था कि “मिकीन्यो” ने मैच का रुख अपनी ओर मोड़ लिया है, तभी वो अमेरिकी सुपरस्टार के ओवरहैंड राइट के प्रभाव से लड़खड़ाने लगे। वो सर्कल वॉल से जा सटे और जॉनसन ने तभी सटीक टाइमिंग के साथ मोरेस के सिर पर लेफ्ट नी लगाई, जिसके बाद तुरंत मैच समाप्ति का ऐलान कर दिया गया।

मैच का फिनिश चौथे राउंड में 3 मिनट 50 सेकंड के समय पर आया और इसी के साथ “माइटी माउस” नए ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं। ये उनकी 13वीं वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत रही और मोरेस को अपने शानदार करियर का पहला स्टॉपेज झेलना पड़ा।

जॉनसन का रिकॉर्ड अब 31-4-1 का हो गया है और उन्होंने पोस्ट-फाइट इंटरव्यू में मिच चिल्सन से कहा:

“मैं मानता हूं कि 36 साल की उम्र में भी मेरा गेम बेहतर हो रहा है और ऐसा केवल मेरी टीम के कारण संभव हो पाया है।

“ट्रेनिंग कैम्प के दौरान मैंने बहुत कड़ी मेहनत की और इस गेम प्लान पर अमल कर पाना भी कठिन रहा। उन्हें बैकफुट पर धकेलना, शॉट्स का प्रभाव झेलने जैसी चीज़ों पर मैंने बहुत ध्यान दिया था। असल में सबकुछ मेरे लिए अच्छा रहा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.