ONE: A NEW TOMORROW की 3 बाउट्स जो सबसे शानदार साबित हो सकती हैं

Ryogo Takahashi YK4_7882 768x511

हम नए साल की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसका मतलब है कि ONE Championship थाइलैंड के बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में बेहतरीन कार्ड के साथ फिर से वापस आने वाली है।

मॉय थाई के चाहने वाले इस इवेंट को देखे बिना नहीं रह पाएंगे। ONE: A NEW TOMORROW के मेन इवेंट मुकाबले में ONE Super Series की 2019 की बेस्ट बाउट के रूप में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन का सामना जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के साथ रीमैच में होगा।

जैसी कि आप The Home Of Martial Arts से हर बार उम्मीद करते हैं, इस बार भी आपको टॉप टू बॉटम तक बहुत ही शानदार बाउट्स देखने को मिलेंगी। इनमें से तीन प्रमुख बाउट्स के बारे में onefc.com की संपादकीय टीम आपको बताने जा रही है।

#1 थान ली Vs. रयोगो टाकाहाशी

Thanh Le attacks Kotetsu Boku ONE DREAMS OF GOLD

हर कोई नॉकआउट जीत चाहता है। अगर वहां एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट है, जिसमें स्ट्राइकिंग की वजह से मैच जल्दी खत्म हो सकता है, तो वो मेन कार्ड का फेदरवेट मुकाबला होगा।

रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी को आगे आना और स्ट्राइक्स लगाने पसंद हैं। उन्होंने अपनी 13 में से 7 प्रोफेशनल जीत सिर्फ नॉकआउट के जरिए ही दर्ज की हैं। शूटो पैसिफिक रिम फेदरवेट चैंपियन आगे बढ़ते हुए अपने प्रहार जारी रखते हैं, जब तक कि विरोधी दबाव में नहीं आ जाते हैं।

अगर उनके पास इम्पैक्ट एरीना में कोई रणनीति है तो जापानी एथलीट को अपने गार्ड पर ही रहना पड़ेगा क्योंकि वियतनामी-अमेरिकी थान ली ने स्ट्राइक के जरिए ही 90 प्रतिशत जीत दर्ज की हैं।

फिर चाहे वो शार्प काउंटर्स के साथ हमला कर रहे हों जैसा कि उन्होंने अपने ONE डेब्यू मैच में जीतने के लिए किया था या फिर 88 सेकंड में कोटेस्टू “नो फेस” बोकू को हवाई हमलों से पराजित करना हो। वो किसी भी समय बाउट को एक झटके में खत्म करने की काबिलियत रखते हैं।

ये स्टैंड-अप स्टाइल्स का एक क्लैश होगा, जिसमें शायद जजों के इनपुट की जरूरत नहीं होगी। इसमें अपने आक्रामक प्रहारों से एथलीट वर्ल्ड टाइटल शॉट जीत सकते हैं।



#2 मा जिया वेन Vs. शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग

Ma Jia Wen strikes with Sagetdao Petpayathai

“कैनन” मा जिया वेन 18 महीने बाद सर्कल में बाउट करने के लिए लौट रहे हैं। वो अभी महज 23 साल के हैं लेकिन उनके पास कौशल और आक्रामक स्ट्राइक्स की कमी नहीं है, जो उन्हें चीन के उभरते हुए मार्शल आर्ट्स स्टार्स में से एक बनाती है।

फिर भी तियानजिन का ये स्टार रेसलिंग बैकग्राउंड से आता है और अपने विरोधियों को काबू करने के लिए ग्रैपलिंग स्ट्रेंथ का भरपूर इस्तेमाल कर सकता है। उनके हाथों में गजब की शक्ति है, वो खड़े-खड़े अपने विरोधियों पर अटैक कर मुकाबला खत्म करना पसंद करते हैं।

शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग के लिए ये मैच अच्छा होगा। मंगोलियन स्टार ने रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series (OWS) में एक सशक्त प्रतियोगी होने के संकेत दिए थे। फिर भी वो अपने स्ट्राइकिंग अटैक्स के लिए ज्यादा पहचाने जाते हैं।

जिस तरह से उन्होंने किया, वैसे ही कुछ एथलीटों कर पाते हैं। हालांकि, उन्हें ये पता था कि वो अपने और अधिक प्रशंसक तभी बना सकते हैं, जब वो ग्लोबल स्टेज पर अपने कैंपेन की शुरुआत करने के साथ अपनी स्टाइल को बेहतर करते हुए रिकॉर्ड में कई जीत दर्ज करें।

अगर ये दिग्गज अपनी पूरी क्षमता के साथ सर्कल में आते हैं तो आप एक रोमांचक बाउट का आनंद उठा सकते हैं, जो एक पंच के साथ भी समाप्त हो सकती है।

#3 हान ज़ी हाओ Vs. मेहदी ज़टूट

Han Zi Hao attacks Kongsak PK.Saenchaimuaythaigym at ONE MASTERS OF FATE

पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल कंटेंडर हान ज़ी हाओ ONE Super Series के जॉइंट-लीडिंग फिनिशर हैं। उनके मैच में आपको हमेशा तेजी और शक्ति देखने को मिलेगी।

चीनी स्टार के पास मुक्केबाजी की ताकत है और वो विरोधियों पर हमला करने के लिए आक्रामक रूप से उनका पीछा करते हैं। वो विरोधियों के हमलों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार और खुश हैं, ताकि वो अपने दाएं हाथ का जोर दिखा सकें।

उनकी अगली बाउट के प्रतिद्वंदी मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट हैं, जो दबाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। वो एक बार बैंकॉक के सर्कल में जाने के बाद पीछे हटने पर भरोसा नहीं करेंगे।

फ्रैंच-अल्जीरियन एथलीट ने टुकाटेटोंग पेपायाथाई और नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ अपनी बॉक्सिंग क्षमता की मदद से जोरदार हमले करके उन्हें पस्त कर दिया था। इस लिहाज से हान ज़ी के खिलाफ बराबर के मुकाबले में उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।

“डायमंड हार्ट” कुछ दिनों के लिए ONE से दूर रहे हैं लेकिन वो सैमी “AK 47” सना और अलावेर्दी “बेबीफ़ेस किलर” रामज़ानोव के साथ वेनम ट्रेनिंग कैंप का प्रमुख हिस्सा रहे हैं। ऐसे में उनकी वापसी और भी ज्यादा खतरनाक और धारदार होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW TOMORROW प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आमने-सामने आए रोडटंग और हैगर्टी

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में शाम 4:00 बजे से देखें

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)