चोट के बावजूद एलेक्सी टोइवोनेन के लिए ONE में सफर अभी शुरु ही हुआ है

Aleksi Toivonen

ये कहना कि एलेक्सी “द जाइंट” टोइवोनेन ने 2019 में शानदार शुरुआत की, ये एक छोटी स्टेटमेंट होगी।

नवंबर 2018 में Evolve Fight Team Global ट्राइआउट्स में चुने गए आखिरी 6 फाइनलिस्ट में से एक थे। टीम में जगह बनाकर मार्शल आर्ट्स यात्रा शुरू करने के लिए वो सिंगापुर चले गए थे।

Aleksi "The Giant" Toivonen makes a MASSIVE statement in his ONE debut with a slick submission victory over Akihiro Fujisawa!

Aleksi Toivonen makes a MASSIVE statement in his ONE debut with a slick submission victory over Akihiro Fujisawa!📺: Check local listings for global TV broadcast📱: Watch on the ONE Super App 👉http://bit.ly/ONESuperApp

Posted by ONE Championship on Friday, July 12, 2019

“द लायन सिटी” जाने के बाद उन्होंने ONE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। इस तरह वो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार थे।

जुलाई में 28 वर्षीय एथलीट ने ONE: MASTERS OF DESTINY में अपने प्रमोशनल डेब्यू के दौरान जापानी फ्लाइवेट दिग्गज अकिहिरो फुजिसावा “सुपरजैप” को शुरुआती दौर में चित कर शानदार प्रदर्शन किया।

टोइवोनेन मानते हैं, “पहले राउंड में फिनिश के साथ वो जीत लाइफ चेंजिग थी।”

“भले ही मैं हमेशा खुद के प्रदर्शन को लेकर बहुत आलोचनात्मक रहा हूं लेकिन मैं बहुत खुश हूं, जिस तरह से मैंने प्रदर्शन किया।”

मलेशिया के कुआलालंपुर में टोइवोनेन के आत्मविश्वास और ग्रैपलिंग क्षमता को प्रशंसकों ने खूब सराहा। वो अपनी गति को बनाने के लिए उत्साहित थे।

सिंगापुर में चार महीने बाद होने वाले एक इवेंट के साथ उन्होंने महसूस किया कि The Home Of Martial Arts में जीत की स्ट्रीक को आगे बढ़ाने का एक अच्छा मौका है।

लेकिन सितंबर में एक सेशन फिनलैंड के मार्शल आर्टिस्ट के लिए करियर बदलने वाला क्षण बन गया।



“द जाइंट” को बाएं घुटने में ACL इंजरी हो गई, जिसके लिए सर्जरी जरूरी थी और उसे टाला नहीं जा सकता था। इस तरह टोइवोनेन के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर के एक उल्लेखनीय वर्ष का समय से पहले निराशाजनक अंत हो गया।

एक मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के रूप में करियर बनाने के लिए उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इन सबसे उबरना उनके लिए लिए एक मामूली झटके की तरह था।

आखिरकार, फिनलैंड के एक छोटे से शहर लहाटी से निकलकर सिंगापुर तक पहुंचकर अपने सपनों को पूरा करना, उनके आत्मविश्वास का ही फल था।

दुर्भाग्यपूर्ण चोट के बावजूद वो रिकवरी को लेकर आश्वस्त नजर आए।

टोइवोनेन ने कहा, “2019 में सिंगापुर आना और ONE में अपनी डेब्यू जीत हासिल करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था।”

“दुर्भाग्यवश इस वर्ष मेरी सक्रियता कम हो गई लेकिन मैं अपनी टीम, अपनी प्रगति और सर्जरी के बाद बेहद खुश हूं। हम शेड्यूल से दो-तीन हफ्ते आगे हैं। मैं अगले साल दूसरी तिमाही में मजबूत वापसी करना चाहता हूं।”

Finland's Aleksi Toivonen stuffs a takedown

ज्यादातर एथलीटों के लिए ACL इंजरी सामान्य रूप से घबराहट पैदा करती है। हालांकि, “द जाइंट” इस कड़वे अनुभव के दौरान भी सामान्य ही रहे। उन्होंने Evolve टीम के साथियों का साथ देने के लिए धन्यवाद किया।

वे कहते हैं, “पूरी टीम एक परिवार की तरह है और इस पूरी प्रक्रिया में उनके होने से वास्तव में मदद मिली है।”

अपने प्रशिक्षण और उसके बाद के रिकवरी के बीच टोइवोनेन ने टीम के साथी और अमेरिकी रेसलिंग डायनमो ट्रॉय वर्थेन “प्रीटी बॉय” से भी दोस्ती की।

दोनों अपने-अपने मैचों के दौरान एक-दूसरे के कॉर्नर में रहे हैं और उनका भाईचारा उस ताकत के स्रोत को दर्शाता है। इससे न केवल उन्होंने रिकवरी की बल्कि टीम की हाल की सफलता के पीछे की आधारशिला भी बनाई।

उन्होंने कहा, “हम हमेशा अपनी टीम के भाइयों और बहनों की मदद और टीम के साथ खड़े रहने के लिए तैयार हैं।”

“मैंने उनसे कहा कि मैं हमेशा किसी भी चीज में आपकी मदद करने के लिए तैयार हूं। खासकर, अभी जब मैं प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहा हूं। अगर आप मेरे सोशल मीडिया पर एक नजर डालें तो देख सकते हैं कि हम गर्व और खुशी के साथ एक-दूसरे की सफलता का जश्न कैसे मनाते हैं।”

इस बीच जिम के बाहर “द जाइंट” ने क्रायोथेरेपी और ओस्टियोपैथिक उपचार पर भरोसा किया, ताकि वो पूरी ताकत के साथ वापसी कर सकें।

अतिरिक्त समर्थन की जरूरत को समझने वाले फिन को भरोसा है कि वह धीरे-धीरे भविष्य में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए दावेदारी पेश करेंगे।

“फ्लाइवेट डिवीजन वर्तमान में शानदार एथलीटों से भरा हुआ है और यह दुनिया का सबसे बेहतरीन फ्लाइवेट डिविजन है। मैं धीरे-धीरे वापसी कर रहा हूं। 2020 में व्यस्त रहना चाहता हूं और टाइटल के लिए खुद को तैयार करना चाहता हूं।”

“मैं अभी तक ONE में केवल 1-0 ही हूं इसलिए मैं किसी को भी चैलेंज करने की स्थिति में नहीं हूं। ये सम्मान का खेल है लेकिन मैं किसी भी चीज के लिए तैयार हूं। मैं खुद को बेहतर बनाऊंगा और फिर से शीर्ष पर पहुंचूंगा। सभी को याद दिलाऊंगा कि मैं फ्लाइवेट डिविजन में हूं।

ये भी पढ़ें: साल 2019 के टॉप-5 स्टार एथलीट्स

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में दोपहर 3:30 बजे से देखें

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4