टियाल थैंग ने पॉल लुमिहि को TKO से हराकर अपना अपराजित रिकॉर्ड कायम रखा

Tial Thang Paul Lumihi UNBREAKABLE III 1920X1280 16 scaled 3 768x512

टियाल “द ड्रैगन लेग” थैंग ने पांच बार के इंडोनेशियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन को हराकर ONE Championship में अपनी तीसरी जीत हासिल की।

म्यांमार के एथलीट ने शुक्रवार, 5 फरवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से प्रसारित हुए प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: UNBREAKABLE III में पॉल “द ग्रेट किंग” लुमिहि को दूसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से हराया।

MMA fighters Tial Thang and Paul Lumihi fight at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

पहले राउंड में दोनों ही स्टार्स ने एक दूसरे को क्लिंच में जकड़ा और लगातार घुटनों से अटैक किया। उसके बाद टियाल थैंग ने कुछ पंच लगाए, जिसके कारण उनके प्रतिद्वंदी हक्के-बक्के रह गए। इंडोनेशियाई एथलीट ने इसका जवाब स्पिनिंग बैक किक के साथ दिया, जो निशाने से चूक गई।

टियाल थैंग ने दूरी को कम करते हुए अपने विरोधी को बॉडी किक मारी और ग्राउंड पर गिरा दिया। लुमिहि खुद को हाथों से बचा रहे थे और म्यांमार के एथलीट उन पर पंच लगा रहे थे। “द ग्रेट किंग” ने कुछ समय बाद खड़े होकर फिर से स्पिनिंग कराटे किक लगाई।

दोनों ही स्टार्स ने एक दूसरे पर जमकर स्ट्राइकिंग की, लेकिन बाजी टियाल थैंग के हाथ लगी। उन्होंने लुमिहि को स्ट्रेट राइट और राइट बॉडी किक लगाई।

लुमिहि ने जबरदस्त तरीके से पंच लगाने की कोशिश की, मगर उनकी पूरी कोशिश नाकाम रही और टियाल थैंग ने अपने प्रतिद्वंदी को टेकडाउन करने की कोशिश की और वो ऐसा करने में सफल रहे। “द ड्रैगन लेग” ने माउंट पोजिशन ली और लुमिहि की पसलियों पर वार करते रहे, जब तक राउंड खत्म नहीं हो गया।

MMA fighters Tial Thang and Paul Lumihi fight at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

दूसरे राउंड की तरह ही पहले राउंड की शुरुआत हुई, दोनों ने एक दूसरे पर घुटनों से वार किया। एक मिनट बीत जाने के बाद टियाल थैंग ने टेकडाउन की कोशिश की और अपने प्रतिद्वंदी को उठाकर मैट पर पटक दिया और विरोधी की फुल गार्ड पोजिशन में लैंड हुए।

इस पोजिशन से टियाल थैंग ने उनके गार्ड को भेदते हुए एल्बो मारी और पसलियों पर कई सारे शॉर्ट हुक्स मारे। उनके अटैक की आवाज एरीना में साफतौर पर सुनी जा सकती थी। आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग अपने साथी थैंग को केजसाइज से खड़े होकर सलाह दे रहे थे।

कई बार इंडोनेशियाई एथलीट ने बच निकलने की कोशिश की, लेकिन हर बार टियाल थैंग उनकी कोशिशों को नाकाम करते जा रहे थे।

प्रतिद्वंदी सर्कल वॉल से सटे हुए थे और म्यांमार के स्टार ने फिर तगड़ा ग्राउंड एंड पाउंड अटैक किया। इस वजह से रेफरी ने दूसरे राउंड के 2:25 मिनट पर मैच को रोक दिया।

MMA fighters Tial Thang and Paul Lumihi fight at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

इस जबरदस्त प्रदर्शन के साथ ही थैंग मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अभी तक अपराजित हैं और वो ONE बेंटमवेट डिविजन में बड़ा नाम बनकर उभरे हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, स्टैम्प Vs. रसोहायना

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4