आंग ला और मार्टिन गुयेन के रूप में 2 बड़े भाई मिलना टियाल थैंग के लिए सम्मान की बात

Tial Thang poses with his teammates and World Champions Aung La N Sang and Martin Nguyen

“द ड्रैगन लेग” टियाल थैंग के प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर की शुरुआत शानदार रही है और इस दौरान उन्हें 2 दिग्गज फाइटर्स मेंटोर करते रहे हैं।

शुक्रवार, 11 फरवरी को ONE: BAD BLOOD में उनका सामना बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में “द टर्मिनेटर” सुनौटो से होगा। थैंग की सफलता का श्रेय काफी हद तक पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियंस आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग और मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन को भी जाता है, जो काफी समय से युवा स्टार को मेंटोर कर रहे हैं।

टियाल थैंग पिछले कई सालों से Sanford MMA में ट्रेनिंग कर रहे हैं और इस दौरान उन्हें खासतौर पर आंग ला न संग का समर्थन मिलता रहा है।

उनके इस रिलेशन की शुरुआत तब हुई, जब “द ड्रैगन लेग” ने अपने हमवतन एथलीट की सफलता को देख उनके साथ ट्रेनिंग करने की इच्छा जाहिर की थी। साथ आने के बाद उनकी दोस्ती ज्यादा गहरी होती गई है।

टियाल थैंग ने कहा, “शुरुआत से वो मुझे केवल फाइटिंग में ही नहीं बल्कि जीवन में भी सही राह दिखाते आए हैं।”

“फाइटिंग से बाहरी दुनिया में वो मेरे बड़े भाई हैं, जिन्होंने हर पड़ाव पर मेरी मदद की है। हम और हमारे बच्चे हर हफ्ते साथ घूमने जाते हैं। मैं हर रोज उनसे कुछ नया सीख रहा हूं।”

हालांकि, पूर्व ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन शुरुआत में टियाल थैंग के साथ काम करने में थोड़ी झिझक दिखा रहे थे, लेकिन 28 वर्षीय एथलीट की प्रतिबद्धता को देख उनकी झिझक दूर हो गई।

अब पिछले कुछ सालों में “द ड्रैगन लेग” में हुए सुधार से आंग ला न संग बहुत प्रभावित हुए हैं।

आंग ला न संग ने कहा, “मुझे उनपर इतना ज्यादा भरोसा नहीं था क्योंकि लोग अपने लक्ष्य से भटकने लगते हैं, लेकिन उनके साथ ऐसा नहीं हुआ। वो ट्रेनिंग करते रहने के लिए अपने परिवार को यहां ले आए।”

“2016 से शुरू हुए रिलेशन के बाद अब हमारे बीच कोच-शिष्य का नहीं बल्कि भाई-भाई का संबंध बन चुका है। वो मेरे घर आते हैं, ट्रेनिंग कैम्प के लिए हमारे साथ रहते हैं और खाना भी हमारे साथ खाते हैं। वो मेरे बच्चों का ख्याल रखते हैं और हमेशा जरूरत के समय सबसे आगे खड़े होते हैं।”



टियाल थैंग ने इससे पहले बाल्टीमोर में स्थित आंग ला न संग के पुराने जिम में ट्रेनिंग शुरू की थी। कुछ समय बाद उन्होंने फ्लोरिडा आकर Sanford MMA को जॉइन किया, जहां ट्रेनिंग करते हुए वो अपने गेम को एक अलग लेवल पर ले गए हैं।

उन्होंने “द बर्मीज़ पाइथन” के कारण जिम में बदलाव किया था, लेकिन थैंग को अपनी नई टीम के सभी मेंबर्स का साथ पसंद है।

उन्होंने कहा, “मैं आंग ला न संग की वजह से यहां आया। यहां ट्रेनिंग करने के लिए बेहतरीन संसाधन मौजूद हैं और यहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं। मैं दुनिया को दिखाने को बेताब हूं कि मैंने खुद में कितना सुधार किया है।”

“अगर आप एक रेगुलर जिम और Sanford MMA में जाकर ट्रेनिंग की तुलना करेंगे तो आपको बहुत बड़ा अंतर नजर आएगा। Sanford MMA जैसे बड़े जिम में शामिल होना भी बहुत सम्मान की बात है।”

32 वर्षीय गुयेन भी अपने पुराने जिम को छोड़कर Sanford MMA में आए थे और यहीं “द ड्रैगन लेग” की मुलाकात पूर्व ONE फेदरवेट और लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन से हुई।

28 वर्षीय स्टार तभी से प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई एथलीट को अपने लिए प्रेरणा का स्रोत मानते आए हैं।

टियाल थैंग ने कहा, “मार्टिन एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें अपने परिवार से ज्यादा कुछ प्यारा नहीं है और वो वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। उनके जैसा दोस्त होने से मुझे बहुत फायदा हुआ है।”

“वो केवल एक अच्छे फाइटर ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं। वो अच्छे दोस्त, अच्छे पिता भी हैं और उन्होंने मुझे अपनी स्ट्राइकिंग को बेहतर करने में मदद की है।”

महान एथलीट्स का साथ मिलने से थैंग के कंधों पर भी भार बढ़ गया है क्योंकि लोगों को उनसे भी ONE Championship में आंग ला न संग और गुयेन जैसे प्रदर्शन की उम्मीद है।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि उन्होंने अपने दोनों साथियों की निगरानी में एक मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर बहुत सुधार किया है।

टियाल थैंग ने कहा, “मैं आंग और मार्टिन को अपने बड़े भाई के रूप में देखता हूं और उनके साथ घूमना मुझे बहुत पसंद है।”

“मुझे उनके साथ बात करना सबसे ज्यादा पसंद है और उनका दोस्त होना मेरे लिए सम्मान की बात है।”

ये भी पढ़ें: ONE: BAD BLOOD के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19