30 सितंबर को होने वाले ONE Fight Night 14 के लिए संडेल vs. बुंटान II, केली vs. खान, जिओंग vs. वंडरगर्ल मैचों का ऐलान

SmillaSundell DanielleKelly XiongJingNan 1200X800

सिंगापुर में होने वाले ONE Fight Night 14: Stamp vs. Ham के कार्ड में 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों को शामिल किया गया है, जिनमें दुनिया की बेस्ट महिला एथलीट्स फाइट करेंगी।

शनिवार, 30 सितंबर को मौजूदा स्ट्रॉवेट मॉय थाई क्वीन स्मिला संडेल को फिलीपीनो-अमेरिकी स्टार जैकी बुंटान के खिलाफ रीमैच में अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा। वहीं डेनियल केली का सामना सबसे पहले एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जेसा खान से होगा।

इसके अलावा ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान भी वापसी करेंगी। उनकी स्पेशल स्ट्राइकिंग रूल्स फाइट में भिड़ंत नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक से होगी।

संडेल ने पिछले साल प्रोमोशनल डेब्यू किया था और उसके बाद उन्हें अभी तक कोई हरा नहीं पाया है।

स्वीडन की युवा सनसनी ने फरवरी 2022 में डियांड्रा मार्टिन को नॉकआउट किया और उसके बाद 5 राउंड्स तक चले मैच में जैकी बुंटान को हराकर सबसे पहली ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनीं।

इस दौरान संडेल 17 की उम्र में इतिहास की सबसे युवा ONE वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं।

अब अपने किकबॉक्सिंग डेब्यू में सफल रहने के बाद स्वीडिश स्टार ONE Fight Night 14 में पुरानी प्रतिद्वंदी के खिलाफ पहली बार टाइटल को डिफेंड करेंगी।

पिछले साल संडेल को हराने में नाकाम रहने के बाद बुंटान 2 बड़ी जीत दर्ज कर चुकी हैं। अमेरिकी स्टार ने दिसंबर 2022 में एम्बर किचन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया और उसके बाद मई में मार्टिन को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से परास्त किया था।

बुंटान को अच्छी लय प्राप्त है और उन्हें उम्मीद है कि वो यूएस प्राइमटाइम पर अपनी हार का बदला पूरा करते हुए वर्ल्ड चैंपियन बन पाएंगी।

इसके अलावा कार्ड में सबसे पहला ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी शामिल है, जिसमें केली और खान आमने-सामने होंगी।

फरवरी 2021 में खान ने केली को हराया था, लेकिन अब रीमैच में दोनों आमने-सामने आएंगी और उस समय के बाद काफी कुछ बदल चुका है।

केली ने एक साल बाद ONE Championship के साथ डील साइन की और प्रोमोशन के उभरते हुए सबमिशन ग्रैपलिंग डिविजंस को आगे बढ़ने में मदद की।

अमेरिकी एथलीट ने 2 बार ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर रह चुकीं मेई यामागुची को ड्रॉ पर रोककर परफॉर्मेंस बोनस जीता था। उसके बाद उन्होंने 4 बार कॉम्बैट सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन रहीं मारिया मोल्चानोवा और पूर्व ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अयाका मियूरा को भी मात दी थी।

दूसरी ओर, खान ने लाइट फेदरवेट डिविजन में 2023 IBJJF गी वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है। उन्होंने 16 बड़े स्टार्स से सुसज्जित इस टूर्नामेंट को जीतते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की है।

अब 30 सितंबर को कंबोडियाई-अमेरिकी स्टार एक बार फिर केली को हराते हुए ONE वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचना चाहेंगी।

ONE Fight Night 14 में प्रोमोशन का सबसे पहला स्पेशल रूल्स स्ट्राइकिंग मुकाबला भी होगा, जिसमें 2 ऐसी फाइटर्स भिड़ेंगी जिनका स्टैंड-अप गेम वर्ल्ड-क्लास है।

जिओंग जनवरी 2018 में ONE विमेंस स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट के अनावरण के बाद से ही चैंपियन बनी हुई हैं और इससे पहले चीनी नेशनल बॉक्सिंग टीम की हिस्सा हुआ करती थीं।

दूसरी ओर, “वंडरगर्ल” 2 बार थाईलैंड मॉय थाई चैंपियन रही हैं और अपने युवा दिनों में बॉक्सिंग किया करती थीं। 24 वर्षीय स्टार ने पिछले साल MMA में कदम रखा और 21 जुलाई को ONE Friday Fights 26 में वापसी करेंगी।

ONE Fight Night 14 के लिए तय हुए स्पेशल रूल्स स्टाइकिंग मैच के लिए दोनों एथलीट्स 4-औंस के MMA ग्लव्स पहनकर फाइट करेंगी और उन्हें केवल पंच लगाने की अनुमति होगी। इस मैच में किक्स, नी और एल्बो स्ट्राइक्स का इस्तेमाल वर्जित होगा।

मैच में अगर नॉकआउट या किसी तरह का स्टॉपेज नहीं आया, तो स्कोरकार्ड्स के जरिए विजेता घोषित किया जाएगा। जज 10-पॉइंट मस्ट सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए ग्लोबल मॉय थाई और किकबॉक्सिंग नियमों के तहत विजेता का ऐलान करेंगे।

इन 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच और स्पेशल रूल्स स्टाइकिंग बाउट के अलावा स्टैम्प फेयरटेक्स और हैम सिओ ही के बीच ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच का ऐलान पहले ही किया जा चुका है।

ONE Fight Night 14 में प्रोमोशन की कई टॉप फीमेल फाइटर्स फाइट कर रही होंगी। ये इवेंट सितंबर 2021 में हुए ONE: EMPOWER से प्रेरणा ले रहा है, जिसमें दुनिया की कई खेलों की बेस्ट फीमेल एथलीट्स ने भाग लिया था।

ONE Fight Night 14 से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए onefc.com को फॉलो करते रहिए।

न्यूज़ में और

Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34