ONE Friday Fights 18 में पोंगसिरी ने हैरिसन को हराया, युवा सनसनी गज़ाली ने भी किया प्रभावित

Smilla Sundell Milana Bjelogrlic ONE Friday Fights 18 23

इस हफ्ते लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम ने एक और धमाकेदार ONE Championship इवेंट की मेजबानी की, जिसे 3 खेलों के 24 एथलीट्स ने यादगार बनाया।

टॉप लेवल MMA, किकबॉक्सिंग और मॉय थाई एथलीट्स ने 26 मई को ONE Friday Fights 18 में यादगार प्रदर्शन किया और फैंस जबरदस्त एक्शन को देख उत्साहित नजर आ रहे थे।

अगर आपने इवेंट को मिस कर दिया हो तो यहां जानिए ONE Friday Fights 18 में क्या-क्या हुआ।

पोंगसिरी ने करीबी मॉय थाई मुकाबले में हैरिसन को हराया

पोंगसिरी पीके साइन्चाई और टायसन हैरिसन के बीच 147.6-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच के साथ इवेंट का अंत हुआ, जिसे फैंस आने वाले कई सालों तक याद रखेंगे।

दोनों एथलीट्स ने एल्बो, नी और मॉय थाई के लगभग हर एक मूव का इस्तेमाल किया। उनकी तकनीक, हार ना मानने का जज्बा और मजबूत ठोड़ी उन्हें 9 मिनट तक हार से दूर खींचती जा रही थी।

इस खतरनाक मुकाबले के अंत में पोंगसिरी के अटैक्स और आक्रामक स्वभाव ने तीनों जजों को प्रभावित करने में सफलता पाई। इस सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत के बाद 2 बार के लुम्पिनी मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन का स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 158-37-11 का हो गया है।

सामिंगडम ने महामोंगकोल को परास्त किया

सामिंगडम चोर अजालाबून ने 132-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में महामोंगकोल मूव ऑन चिआंगमाई को शानदार अंदाज में हराया।

PK Saenchai टीम के प्रतिनिधि ने प्रत्येक रेंज में रहकर अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने लॉन्ग पंच और किक्स के जरिए आउटसाइड अटैक्स किए, वहीं क्लिंच करते हुए खतरनाक नी स्ट्राइक्स भी लगाईं।

महामोंगकोल की प्रतिबद्धता ने उन्हें मैच में बनाए रखा। इस बीच उन्होंने भी प्रभावशाली एल्बो लगाईं, लेकिन अंत में सामिंगडम ने सर्वसम्मत निर्णय से अपनी जीत सुनिश्चित करते हुए अपने करियर रिकॉर्ड को 60-31-1 पर पहुंचाया।

तियाई की फ्लाइंग नी का प्रभाव नहीं झेल पाए सकलैक

तियाई पीके साइन्चाई और सकलैक कियटसोंग्रिट के बीच स्ट्रॉवेट मॉय थाई मुकाबला हुआ, जिसमें एक फ्लाइंग नी नॉकआउट ने तियाई को बैंकॉक में लगातार तीसरी जीत दिलाई।

पहले राउंड में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, जहां दोनों ओर से दमदार अटैक हुआ। सकलैक ने इस बीच तेजी से राइट हैंड लगाकर पहला नॉकडाउन स्कोर किया।

वहीं जब फाइट को दोबारा शुरू किया, तभी तियाई ने फ्लाइंग लेफ्ट नी लगाकर अपने हमवतन एथलीट को दूसरे राउंड में 58 सेकंड के समय पर फिनिश कर दिया।

इस जीत के बाद तियाई का स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 57-20-12 का हो गया है।

रिट ने सैनसिरी को दूसरे राउंड में फिनिश किया

रिट केउसमरिट ने बेंटमवेट मॉय थाई मैच के दूसरे राउंड में सैनसिरी पीके साइन्चाई को हराकर दिखाया है कि वो सैनसिरी के लिए कितना बड़ा खतरा हैं।

पहले राउंड के अंतिम क्षणों में प्रभावशाली अटैक्स के बाद सैनसिरी का आत्मविश्वास बढ़ गया था, लेकिन दूसरे राउंड में उनका डिफेंस कमजोर नजर आया। इसी बीच रिट ने मौका मिलते ही दूसरे राउंड में 33 सेकंड के समय पर ओवरहैंड राइट लगाकर मैच को समाप्त किया।

रिट अब इस प्रतिद्वंदिता में 4-0 से आगे हैं और उनका स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 111-66-5 का हो गया है।

चटानन ने ONE डेब्यू में सुफाचाईलैक को फिनिश कर चौंकाया

चटानन सोरजोरजॉयप्राजिन ने इस शुक्रवार ONE Friday Fights में अपना डेब्यू किया, जहां उन्होंने 129 पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में सुफाचाईलैक नेंगसुबयाई पर धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की।

19 वर्षीय एथलीट ने अपनी दमदार स्ट्राइकिंग के दम पर सुफाचाईलैक की किक्स और पंचों से अपना बचाव किया। दूसरे राउंड में नॉकडाउन से उबरने के बाद चटानन ने मैच को डोमिनेट किया और शॉर्ट राइट पंच लगाकर सुफाचाईलैक को नॉकडाउन किया।

जब फाइट दोबारा शुरू हुई, तब चटानन का लेफ्ट हुक सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुआ, जिसके बाद रेफरी ने दूसरे राउंड में 2 मिनट 41 सेकंड के समय पर मैच को समाप्त घोषित कर दिया। इस जीत के साथ चटानन का रिकॉर्ड 74-25-2 पर पहुंच गया है।

पेटनमखुम ने 46 सेकंड में पेटक्रिटसदा को हराया

पेटनमखुम फुंडाक्राटाबुरी को 116.2-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में पेटक्रिटसदा सीएमए एकेडमी को हराने के लिए केवल 46 सेकंड का समय लगा।

27 वर्षीय एथलीट ने मैच शुरू होते ही अपने प्रतिद्वंदी को बैकफुट पर धकेलते हुए खतरनाक बॉक्सिंग पंच लगाए।

कॉम्बिनेशन को फिनिश करने के बाद पेटनमखुम ने बॉडी पर लेफ्ट हुक के बाद राइट क्रॉस लगाया, जिसके प्रभाव से पेटक्रिटसदा हार मान बैठे। इस जीत के बाद पेटनमखुम का रिकॉर्ड 67-21 का हो गया है।

सियासरानी ने 3 राउंड तक चले मैच में बुटासा को मात दी

मोहम्मद सियासरानी ने मोहम्मद बुटासा के खिलाफ फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में आराम, मनोरंजन और काउंटर की रणनीति अपनाकर सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की।

सियासरानी ने Southpaw Gym के प्रतिनिधि को पहला अटैक करने का मौका दिया, लेकिन मौका मिलते ही उन्होंने बॉडी पर दमदार पंच लगाने शुरू कर दिए।

तीसरे राउंड में उन्होंने अपने गार्ड को नीचे करते हुए फैंस का भी मनोरंजन किया। इससे उन्होंने अपने विरोधी को झांसा देने की कोशिश करते हुए कई दमदार स्ट्राइक्स लगाईं।

ये सियासरानी की ONE Friday Fights में लगातार दूसरी जीत रही और अब उनका स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 20-9 पर पहुंच गया है।

चनाजोन ने किक्स के जरिए ह्यूगो पर बड़ी जीत प्राप्त की

चनाजोन पीके साइन्चाई ने लाइटवेट मॉय थाई मुकाबले में विक्टर ह्यूगो पर बेहद करीबी अंतर से जीत प्राप्त की है।

थाई एथलीट ने 3 राउंड्स के दौरान लो किक्स की रणनीति पर अमल करना जारी रखा। उन्होंने कई बार किक्स और पंचों का मिश्रण किया, लेकिन उनकी ओर से अधिकांश अटैक किक्स से हुआ।

ब्राजीलियाई एथलीट ह्यूगो ने जैब के बाद कई दमदार राइट हैंड्स भी लगाए, लेकिन अंत में जजों ने चनाजोन की किक्स को अधिक प्रभावशाली पाते हुए उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया, जिससे उनका रिकॉर्ड 111-30-5 का हो गया है।

संडेल ने ब्येलोरलिच को हराकर अपने किकबॉक्सिंग डेब्यू को यादगार बनाया

स्मिला “द हरिकेन” संडेल ने जब 128-पाउंड कैचवेट किकबॉक्सिंग मैच के लिए एंट्री ली तो वो आत्मविश्वास से भरी नजर आईं। वहीं मिलाना ब्येलोरलिच को हराने के बाद उनके चेहरे पर आत्मसंतुष्टि साफ झलक रही थी।

मौजूदा ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन संडेल पहली बार किकबॉक्सिंग में फाइट कर रही थीं, जहां उन्होंने शुरू से लेकर अंत तक अपनी विरोधी को झकझोरने का काम किया। “द हरिकेन” ने अपनी विरोधी के मिडसेक्शन पर लेफ्ट जैब के बाद स्ट्रेट राइट, बॉडी हुक्स और नी स्ट्राइक्स भी लगाईं।

दूसरी ओर ब्येलोरलिच मैच में बने रहने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन वो 9 मिनट तक चले मैच में संडेल को अटैक करने से नहीं रोक पाईं।

3 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद 18 वर्षीय स्वीडिश एथलीट ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की। इस जीत के साथ उनका ONE रिकॉर्ड 3-0, वहीं मॉय थाई और किकबॉक्सिंग का रिकॉर्ड मिलाकर 34-5-1 पर पहुंच गया है।

युवा सनसनी गज़ाली ने लगातार दूसरी नॉकआउट जीत प्राप्त की

मलेशियाई-अमेरिकी स्टार जोहान “जोजो” गज़ाली ने फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में टाई सोर जोर पिएकउथाई को हराकर ONE Friday Fights में लगातार दूसरी नॉकआउट जीत हासिल की है।

16 वर्षीय स्टार ने पूरी फाइट के दौरान अपने विरोधी पर पंच लगाने जारी रखे। इस दौरान उन्होंने दमदार लेग किक्स और खतरनाक एल्बोज़ को भी लैंड कराया।

गज़ाली ने तीसरे राउंड में लेफ्ट-राइट पंच कॉम्बिनेशन लगाकर टाई को 1 मिनट 37 सेकंड के समय पर फिनिश किया। इस जीत से उनका स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 21-6 का हो गया है।

चेलबाएव ने राणे को हराकर अपने डेब्यू को यादगार बनाया

आंद्रे चेलबाएव ने अपने ONE Championship डेब्यू में मंथन राणे को हराकर प्रोमोशन में अपनी पहली परीक्षा पास की है। इस फ्लाइवेट MMA बाउट में उन्होंने अपने बॉक्सिंग गेम की मदद से बड़ी जीत दर्ज की।

अपराजित रूसी एथलीट ने बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ कॉम्बिनेशंस लगाए। इस बीच उन्होंने Team Relentless जिम के स्टार को लेफ्ट और राइट लैंड लगाया, जो उनके विरोधी के जबड़े पर जाकर लैंड हुआ।

3 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद Tiger Muay Thai एथलीट को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया, जिससे उनका MMA रिकॉर्ड 4-0 का हो गया है।

कबदुल्ला की एल्बो ने उन्हें गोडॉय पर जीत दिलाई

इवेंट के पहले मैच में लाइटवेट MMA एक्शन देखा गया, जिसमें अली कब्दुल्ला ने रिचर्ड “द वुल्फ़” गोडॉय पर धमाकेदार जीत दर्ज की।

पहले राउंड्स में दोनों एथलीट्स ने स्ट्राइकिंग की, जिसमें कब्दुल्ला ने अपने विरोधी पर दबाव बनाने में सफलता पाई।

मैच का निर्णायक क्षण तीसरे राउंड में आया, जब कब्दुल्ला ने क्लिंच करते हुए अपने ब्राजीलियाई प्रतिद्वंदी को नी और उसके बाद एल्बो स्ट्राइक लगाई। इस कॉम्बिनेशन के प्रभाव से गोडॉय नीचे जा गिरे। उन्होंने फाइट में बने रहने की कोशिश की, लेकिन रेफरी ने राउंड में 1 मिनट 38 सेकंड के समय पर मैच को समाप्त घोषित कर दिया।

ये कब्दुल्ला का ONE Friday Fights में दूसरा फिनिश रहा। वहीं उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 9-1-1 का हो गया है।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)