ONE Friday Fights 18 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

TysonHarrison Pongsiri 1920X1280

ONE Championship की इस महीने के आखिरी इवेंट के साथ थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वापसी हुई।

आज दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा एशियाई प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 18 का आयोजन किया गया, जिसके कार्ड में शामिल मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA मुकाबलों में अलग-अलग देशों के फाइटर्स नजर आए।

मेन इवेंट में आस्ट्रेलियाई स्टार टायसन हैरिसन ने MMA ग्लव्स पहनकर दो बार के पूर्व Lumpinee Stadium चैंपियन पोंगसिरी पीके साइन्चाई का सामना तीन राउंड के मॉय थाई मुकाबले में किया।

वहीं भारतीय MMA एथलीट मंथन राणे पहली बार ONE Friday Fights का हिस्सा बने। इसके अलावा डच-मोरक्कन किकबॉक्सिंग सनसनी मोहम्मद बुटासा की वापसी हुई और ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्मिला संडेल किकबॉक्सिंग में डेब्यू करते हुए नजर आईं।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


147.6 LBS मॉय थाई
पोंगसिरी पीके साइन्चाई ने टायसन “जॉन वेन नोई” हैरिसन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
132 LBS मॉय थाई
सामिंगडम चोर अजालाबून ने महामोंगकोल मूव ऑन चिआंगमाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
तियाई पीके साइन्चाई ने सकलैक कियटसोंग्रिट को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:58 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
रिट केउसमरिट ने पोर्नसिरी पीके साइन्चाई को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:33 मिनट में
129 LBS मॉय थाई
चटानन सोरजोरजॉयप्राजिन ने सुफाचाईलैक नेंगसुबयाई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:41 मिनट में
116.2 LBS मॉय थाई
पेटनमखुम फुंडाक्राटाबुरी ने पेटक्रिटसदा सीएमए एकेडमी को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:46 मिनट में
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
मोहम्मद सियासरानी ने मोहम्मद “टू शार्प” बुटासा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट मॉय थाई
चनाजोन पीके साइन्चाई ने विक्टर ह्यूगो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
128 LBS किकबॉक्सिंग
स्मिला “द हरिकेन” संडेल ने मिलाना ब्येलोरलिच को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
जोहान “जोजो” गज़ाली ने टाई सोर जोर पिएकउथाई को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 1:37 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
आंद्रे चेलबाएव ने मंथन “मेटल” राणे को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट MMA
अली कबदुल्ला ने रिचर्ड “द वुल्फ” गॉडोय को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:38 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400