ONE Fight Night 26: Lee Vs. Rasulov से पहले इससे जुड़े हुए 5 सबसे बड़े सवाल

Kiamrian Abbasov Christian Lee ONE on Prime Video 4 1920X1280 35 768x512

ONE Fight Night 26: Lee vs. Rasulov साल 2024 का आखिरी यूएस प्राइमटाइम इवेंट होगा, जिसमें धमाकेदार और बड़े मैचों को जगह दी गई है।

शनिवार, 7 दिसंबर को होने वाले इवेंट में दो वर्ल्ड टाइटल मैचों के अतिरिक्त कई खेलों के ढेर सारे जोरदार मैच शामिल हैं।

इससे पहले कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में इवेंट हो, आइए इससे जुड़े हुए पांच सबसे अहम सवालों पर नजर डालते हैं।

#1 क्या लंबे समय बाद वापसी का असर क्रिश्चियन ली पर पड़ेगा?

मेन इवेंट में मौजूदा 2 डिविजन MMA चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली दो साल बाद वापसी करते हुए अपने ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को अपराजित टर्किश पावरहाउस अलीबेग रसुलोव के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

ली को दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली और दिलचस्प फाइटर्स में से एक माना जाता है, लेकिन फैंस और जानकार यही चर्चा कर रहे हैं कि इतने लंबे अंतराल के बाद वापसी से उनके प्रदर्शन पर क्या असर पड़ सकता है।

हालांकि, “द वॉरियर” का कहना है कि वो अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं और रिंग से दूरी ज्यादा असर नहीं डालेगी। लेकिन बेहद शानदार रेसलिंग प्रतिभा वाले रसुलोव उनकी कड़ी परीक्षा लेंगे।

#2 क्या डेनियल केली वर्ल्ड टाइटल रीमैच में पुराना हिसाब बराबर कर पाएंगी?

पूर्व ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन डेनियल केली नौ बार की IBJJF वर्ल्ड चैंपियन मायसा बास्तोस के खिलाफ पिछली वर्ल्ड चैंपियनशिप हार का हिसाब बराबर करना चाहेंगी।

इन दोनों का सामना अगस्त में हुए ONE Fight Night 24 में हुआ था। उस दिन ब्राजीलियाई सुपरस्टार ने एक कड़े और तेज-तर्रार मैच में केली पर जीत हासिल की और ONE में अमेरिकी स्टार को हराने वाली पहली एथलीट बनीं।

केली अब 26 पाउंड की बेल्ट दोबारा हासिल करने के मिशन पर हैं। अपनी प्रतिद्वंदी की उपलब्धि के बावजूद फिलाडेल्फिया निवासी को उम्मीद है कि बास्तोस को शिकस्त दे सकती हैं।

#3 फ्लाइवेट डिविजन में किस तरह का प्रदर्शन करेंगे जैरेड ब्रूक्स?

फ्लाइवेट MMA मैच में मौजूदा ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन और पूर्व अनडिस्प्यूटेड किंग जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स भार वर्ग में ऊपर जाकर #4 रैंक के फ्लाइवेट MMA कंटेंडर रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन का सामना करेंगे।

आत्मविश्वास से भरे ब्रूक्स दो डिविजन में चैंपियन बनना चाहते हैं। हालांकि, “लाइटनिंग” का मानना है कि फ्लाइवेट में मुकाबला करने के लिहाज़ की उनकी कद-काठी नहीं है।

क्या अमेरिकी चैंपियन अपने आलोचकों को चुप कर पाएंगे और यहां जीत हासिल कर वेकेंट (रिक्त) फ्लाइवेट खिताब की तरफ बढ़ेंगे?

#4 क्या रुई बोटेल्हो बड़े उलटफेर का सिलसिला जारी रख वर्ल्ड टाइटल मैच की तरफ बढ़ेंगे?

ONE में कठिन शुरुआत के बाद पूर्व यूरोपियन किकबॉक्सिंग चैंपियन रुई बोटेल्हो लगातार दो जीत के बाद सही दिशा में बढ़ गए हैं और उन्होंने वर्ल्ड टाइटल मैच का दरवाजा खटखटाना शुरु कर दिया है।

ONE Fight Night 26 में उनका सामना पूर्व ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन डी बैला से एक अहम फाइट में होगा। कागजों पर पुर्तगाली स्ट्राइकर को कम आंका जा सकता है, लेकिन उन्होंने हाल ही में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर झांग पेइमियान और थाई फैन फेवरेट थोंगपून पीके साइन्चाई को शिकस्त दी है।

अगर बोटेल्हो जीत का सिलसिला जारी रख पाए तो ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने के बेहद करीब आ जाएंगे।

#5 क्या गिल्बर्ट नाकाटानी ONE के अगले बड़े अमेरिकी MMA स्टार बनेंगे?

कैलिफोर्निया निवासी गिल्बर्ट नाकाटानी की टक्कर #2 रैंक के फ्लाइवेट MMA कंटेंडर युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु से होगी। नाकाटानी अपने पहले ही प्रमोशनल मैच में टॉप कंटेंडर को मात देकर खुद को डिविजन के लिए बड़ा खतरा साबित कर सकते हैं।

पूर्व डिविजनल चैंपियन डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन की रिटायरमेंट के बाद से ही ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल रिक्त है।

वाकामत्सु जैसे अनुभवी स्टार के खिलाफ जीत से वो ग्लोबल स्टेज पर तुरंत छाप छोड़ देंगे। “माइटी माउस” के बाद वो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अगले बड़े अमेरिकी स्टार बन सकते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130