फैंस के लिए ‘ONE on TNT I’ के मैच को दिलचस्प बनाना चाहते हैं रोडटंग

ONE Flyweight Muay Thai World Champion Rodtang Jitmuangnon goes for the knockout blow

मॉय थाई के सबसे खतरनाक फाइटर यूएस प्राइम-टाइम पर छाने को तैयार हैं।

गुरुवार, 8 अप्रैल को “ONE on TNT I” में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन का सामना “मिनी टी” डेनियल विलियम्स से होगा।

रोडटंग को अपनी मजबूत चिन (ठोड़ी) और आक्रामक मॉय माह्त फाइटिंग स्टाइल के लिए जाना जाता है, वो लो किक्स और दमदार पंचों से भी निरंतर अटैक करना जारी रखते हैं।

2018 में ONE Championship को जॉइन करने के बाद उनके पंच और भी खतरनाक हो गए हैं।

ONE Super Series मॉय थाई कॉन्टेस्ट्स में 4-औंस के ग्लव्स के साथ उनके पंच और भी खतरनाक हो जाते हैं। वो लगातार 9 जीत दर्ज कर चुके हैं और इस दौरान ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन भी बने।



ONE के अपने दसवें मुकाबले में रोडटंग की भिड़ंत जैकब स्मिथ से होने वाली थी, लेकिन किसी कारणवश ब्रिटिश स्टार को कार्ड से अपना नाम वापस लेना पड़ा और उनकी जगह WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन विलियम्स को दी गई।

रोडटंग अपने प्रतिद्वंदी के मैचों की पुरानी वीडियो को ही देख पाए हैं। इसी से उन्हें अंदाजा लग चुका है कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई एथलीट को हल्के में लेने की भूल नहीं करनी चाहिए।

23 वर्षीय स्टार ने कहा, “मैंने उनके करीब 3 साल पुराने मैच देखे हैं इसलिए समझ पाना मुश्किल है कि तब से उन्होंने खुद में कितना सुधार किया है। लेकिन उनके मैचों को देख मुझे अहसास हुआ है कि उनके स्किल सेट में कई खतरनाक मूव्स शामिल हैं।”

असल में विलियम्स को देख “द आयरन मैन” को खुद की याद आती है।

रोडटंग की ही भांति “मिनी टी” को भी फ्रंटफुट पर रहकर अटैक करना पसंद है। ऑस्ट्रेलियाई स्टार चौंकाने वाली स्ट्राइक्स के साथ अपनी सिग्नेचर जम्पिंग एल्बो भी लगाते हैं।

थाई स्टार को गलती नहीं करना चाहते, लेकिन इस बार भी वो अपने नेचुरल गेम को ध्यान में रख अटैक करने वाले हैं।

रोडटंग ने बताया, “उनका और मेरा स्टाइल काफी हद तक समान है। उन्हें भी फ्रंटफुट पर रहकर अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाना पसंद है। लो किक्स और पंच उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं।”

“शायद मुझे अपने स्टाइल में थोड़ा बदलाव करना पड़ सकता है, लेकिन बैकफुट पर जाने का मेरा कोई इरादा नहीं है। मुझे केवल चतुराई से मूव्स का चुनाव करना होगा।”

रोडटंग ONE Championship में अपराजित रहना चाहते हैं, इस जीत के साथ वो ग्लोबल स्टेज पर 10 जीत दर्ज करने वाले पहले मॉय थाई फाइटर बन जाएंगे।

इस मुकाबले को भी वो दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

“द आयरन मैन” को अपनी खतरनाक तकनीक, डांस मूव्स और अपने प्रतिद्वंदियों पर फाइट के दौरान तंज कसना बहुत पसंद है और ऐसा करने में वो गर्व महसूस करते हैं।

गुरुवार को रोडटंग अपने 266-42-10 के शानदार रिकॉर्ड में एक और यादगार जीत को जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही वो उत्तर अमेरिकी फैंस के लिए इस मुकाबले को यादगार बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “10 मैच जीतना और ONE Championship में अपराजित रहना अच्छा अनुभव है। मैं लंबे समय तक अपराजित रहने की कोशिश करूंगा।”

“मेरा लक्ष्य टॉप पर बने रहकर फैंस के दिलों में जगह बनाना है। उन्हें कुछ नया, आक्रामक और मजेदार देखना पसंद होता है।”

ONE Flyweight Muay Thai World Champion Rodtang Jitmuangnon is thankful following his big title win

ये भी पढ़ें: डेनियल विलियम्स को नहीं है रोडटंग का डर: ‘वो भी तो इंसान ही हैं’

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.