डेनियल विलियम्स को नहीं है रोडटंग का डर: ‘वो भी तो इंसान ही हैं’

Danial Williams prepares for Rodtang at "ONE on TNT I" on 7 April

“मिनी टी” डेनियल विलियम्स को एक ऐसा मौका मिला है, जो उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकता है और वो इस मौके को खाली नहीं जाने देना चाहते।

गुरुवार, 8 अप्रैल को यूएस प्राइम टाइम पर “ONE on TNT I” में ऑस्ट्रेलियाई स्टार का सामना ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन से होगा।

विलियम्स अपने प्रोमोशनल डेब्यू में एक ऐसे वर्ल्ड चैंपियन का सामना करेंगे, जिन्हें बैकफुट पर धकेलना भी बड़ी उपलब्धि के समान है और मॉय थाई के सबसे बड़े स्टार हैं।

27 वर्षीय स्टार ने कहा, “ये मेरे लिए सुनहरा अवसर है और मैं केवल अपने प्रदर्शन पर ध्यान दूंगा।”

“मैं अन्य चीजों को खुद से दूर रखते हुए केवल ट्रेनिंग पर फोकस करना चाहता हूं। मैं ध्यान इस बात पर लगाना चाहता हूं कि ये फाइट मेरे लिए क्या मायने रखती है और फिलहाल मेरा ध्यान केवल रोडटंग पर है। रिंग में हमारे बीच कोई नहीं आएगा और आखिरकार वो भी तो इंसान ही हैं।”

https://www.instagram.com/p/CM4JDlUnVYc/

रोडटंग के पुराने प्रतिद्वंदी शायद इस बात से सहमत ना हों। ऐसा इसलिए क्योंकि सितंबर 2018 में ग्लोबल स्टेज पर आने के बाद से “द आयरन मैन” को कोई हरा नहीं पाया है।

Jitmuangnon Gym के स्टार अपने सभी विरोधियों को हरा चुके हैं, वो ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने और अब किकबॉक्सिंग बेल्ट को जीतने की राह पर निकल पड़े हैं।

इस दौरान रोडटंग ने अपने आक्रामक फाइटिंग स्टाइल, नॉकआउट पावर, मजबूत चिन (ठोड़ी) और बैकफुट पर ना जाने के रवैये के जरिए अपना अलग फैनबेस तैयार किया है। वो एंट्री लेते समय और फाइट के दौरान भी अपने प्रतिद्वंदियों पर तंज़ कसते रहते हैं।

विलियम्स चाहे रोडटंग जैसे डांस मूव्स ना दिखा पाएं, लेकिन आक्रामकता के मामले में वो भी कम नहीं हैं।



ऑस्ट्रेलियाई एथलीट को लो किक्स, बॉडी शॉट्स और दमदार ओवरहैंड राइट लगाना बहुत पसंद है। इसके अलावा वो कई अन्य खतरनाक स्ट्राइक्स भी लगा सकते हैं, जिनमें से जम्पिंग एल्बो भी एक है।

विलियम्स ने कहा, “मैं खतरनाक तरीके से शॉट्स लगा सकता हूं, लेकिन मेरे हिसाब से जम्प के साथ शॉट्स लगाना एक अलग गेम है। मैं अपने स्टाइल को काफी हद तक रोडटंग के समान मानता हूं।”

“मैं फ्रंटफुट पर रहकर फाइट करना चाहता हूं, लेकिन जल्दबाजी ना करते हुए उनपर अटैक करूंगा। जैसे ही वो अटैक के लिए आगे आएंगे, मैं भी उसी समय शॉट लगाऊंगा, लेकिन सावधानी से।

“साथ ही मैं थोड़ा अधिक फुटवर्क करते हुए उन्हें मूव्स के झांसे में भी फंसाना चाहूंगा क्योंकि मुझे थाई एथलीट्स के खिलाफ उनके जैसे स्टाइल में फाइट करना पसंद नहीं है। इसलिए मैं फेक मूव्स से उन्हें फंसाकर बढ़त बनाने की कोशिश करूंगा।”

https://www.instagram.com/p/BFd_U7ViWSM/

विलियम्स अच्छे से जानते हैं कि रोडटंग निरंतर अटैक करते हुए अपने प्रतिद्वंदी के मनोबल को नीचे गिरा देते हैं।

लेकिन ऑस्ट्रेलियाई स्टार भी Kao Sok Muay Thai जिम में अपनी स्किल्स में अविश्वसनीय सुधार कर रहे हैं और अपने वर्ल्ड चैंपियन प्रतिद्वंदी के सामने हार मानने को तैयार नहीं हैं।

विलियम्स को काफी अनुभव है और सफलता भी पाई है, इस दौरान वो 5 राउंड्स तक चले धमाकेदार मुकाबले में जीत दर्ज कर WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

उनका स्टैमिना अच्छा है, स्किल्स बेहतरीन हैं और उन्हें विश्वास है कि चाहे अब तक “द आयरन मैन” को कोई नहीं हरा पाया है लेकिन वो ऐसा जरूर कर दिखाएंगे।

विलियम्स ने कहा, “मैं नॉकआउट से जीत प्राप्त करना चाहता हूं। उनके एक शॉट को ब्लॉक करते हुए उन्हें खतरनाक शॉट लगाकर फिनिश करना मेरे लिए यादगार लम्हा होगा।”

“मैं हर रोज ऐसा करने के बारे में सोचता हूं। मैं ज्यादा अहंकारी नहीं होना चाहता क्योंकि मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन इस तरह की जीत मेरे लिए यादगार होगी। जब तक हम रिंग में नहीं उतरेंगे, तब तक मुझे उनकी ताकत का अहसास नहीं होगा, मगर मुझे उनकी चुनौती से कोई घबराहट महसूस नहीं हो रही है।”

ये भी पढ़ें: रिच फ्रैंकलिन: ‘ONE on TNT’ सीरीज से अमेरिकी फैंस मंत्रमुग्ध हो जाएंगे

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.