ONE: BAD BLOOD में राडज़ुआन और यामागुची को धमाकेदार फाइट की उम्मीद

Jihin Radzuan Bi Nguyen BIG BANG 31 768x512

ONE: BAD BLOOD में जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन का सामना जेनेलिन “द ग्रेसफुल” ओलसिम से होने वाला था, लेकिन ओलसिम को मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा है।

शुक्रवार, 11 फरवरी को मलेशियाई स्टार का सामना अब एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में मेई “V.V” यामागुची से होगा और वो जापानी एथलीट से भिड़ने को लेकर उत्साहित हैं।

Jihin Radzuan Bi Nguyen BIG BANG 40

जिहिन ने कहा, “मेरी उनसे कुआलालंपुर में मुलाकात हुई थी, उनका स्वभाव मुझे बहुत अच्छा लगा।”

“मैं उनकी फाइट्स में हमेशा उन्हें चीयर करती हूं। उन्हें काफी अनुभव है इसलिए मैं उन्हें अपने लिए प्रेरणा का स्रोत मानती हूं और उन्हें देखकर नई तकनीक सीखने की कोशिश करती हूं।

“मुझे यामागुची इसलिए भी अच्छी लगती हैं क्योंकि उन्हें भी बिल्लियां पसंद हैं, ये सबसे अहम चीज़ है।”

यामागुची 2 बार ONE एटमवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज कर चुकी हैं और जिहिन की नजरों में अपने लिए सम्मान देखकर बहुत खुश हैं। मगर सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में उन्हें भावनाओं को खुद से दूर रख फाइट करनी होगी।

39 वर्षीय स्टार ने कहा, “उनकी नजरों में अपने लिए सम्मान देखकर मैं खुश हूं और मुझे इस बात की भी खुशी है कि वो कई अलग-अलग चीज़ों के लिए मुझे पसंद करती हैं।”

“मैं अपनी सभी विरोधियों का सम्मान करती हूं मगर एक फाइटर होने के नाते हमारी पहली प्राथमिकता फाइटिंग की होनी चाहिए, इसलिए हम सर्कल में एक-दूसरे को क्षति पहुंचाने में थोड़ी भी हिचक नहीं दिखाएंगे।”

Denice Zamboanga defeats Mei Yamaguchi ONE KING OF THE JUNGLE DC DUX_1089

यामागुची को जिहिन के खिलाफ मैच की तैयारी के लिए केवल 1 हफ्ता मिला, लेकिन कम समय के नोटिस पर मिली फाइट से उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

वो इस बात को लेकर खुश हैं कि उन्हें कार्ड में जगह मिली है।

जिहिन ने कहा, “इस महामारी के समय में आप अपने अगले विरोधी का अंदाजा पहले से नहीं लगा सकते। जेनेलिन ओलसिम के चोटिल होने से मुझे दूसरी प्रतिद्वंदी मिली है, जो मेई यामागुची हैं।”

“ये एक धमाकेदार फाइट रहने वाली है क्योंकि वो काफी समय से इस खेल से जुड़ी हुई हैं। जब मुझे मेई के खिलाफ मैच के बारे में पता चला तो मैं चौंक उठी थी।”

“मगर एटमवेट डिविजन में आप किसी भी फाइटर को नजरंदाज नहीं कर सकते।”



इस संबंध में यामागुची भी इसी तरह सोच रही हैं।

“मैं नए साल में जल्द से जल्द फाइट करना चाहती थी, जिससे मेरी ट्रेनिंग व्यर्थ ना जाए। मुझे इस फाइट का ऑफर मिला, जिसे मैंने तुरंत स्वीकार कर लिया था।”

“मैंने बहुत कड़ी ट्रेनिंग की है, लेकिन ये भी तय है कि फाइट के दौरान कुछ संघर्षपूर्ण लम्हे देखने को मिलेंगे। ये जानते हुए भी मैंने इस फाइट को स्वीकार किया है। इस तरह के मैच होना अच्छा है क्योंकि ये आमतौर पर बहुत दिलचस्प साबित होते हैं।”

स्टाइल्स की बात करें तो स्ट्राइकिंग में दोनों एथलीट्स को काफी अनुभव हासिल है, लेकिन ONE में उन्हें ज्यादा सफलता ग्रैपलिंग में मिली है।

Denice Zamboanga defeats Jihin Radzuan at ONE MARK OF GREATNESS DC 2310

“शैडो कैट” का मानना है कि उन्हें “V.V” की एलीट लेवल की ग्राउंड स्किल्स से बचकर रहना होगा, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि वो इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने उनकी पिछली फाइट्स को देखकर उनके मूव्स को परखा है।”

“वो स्ट्राइकिंग करते हुए क्लिंचिंग करेंगी और उसके बाद टेकडाउन स्कोर करना चाहेंगी। मुझे उनसे दूर रहकर अटैक करना होगा, जिससे उनके टेकडाउंस को काउंटर कर सकूं।

“मेई यामागुची की ग्रैपलिंग स्किल्स से सभी वाकिफ हैं। मैं उनके गेम में नहीं फंसना चाहती इसलिए मैं स्टैंड-अप गेम में बने रहकर उन्हें क्षति पहुंचाने पर जोर दूंगी।”

Denice Zamboanga defeats Mei Yamaguchi ONE KING OF THE JUNGLE DC DUX_1257

अगर फाइट ग्राउंड पर गई तो यामागुची का मानना है कि जिहिन का गार्ड बहुत मजबूत है। इसके बावजूद वो इस क्षेत्र में अपनी विरोधी को हराने की उम्मीद कर रही हैं।

जापानी एथलीट ने कहा, “मेरे हिसाब से हमारे बीच ग्राउंड फाइटिंग होगी। मैं जानती हूं कि उनका ग्राउंड गेम भी अच्छा है इसलिए ये एक दिलचस्प मुकाबला होने वाला है।”

“वो एक बहुत अच्छी फाइटर हैं, ताकतवर हैं और मुझे लगता है कि वो बॉटम पोजिशन में रहकर भी फाइट को कंट्रोल कर सकती हैं। MMA में उनका बॉटम पोजिशन में रहकर भी अटैक करना बताता है कि वो कितनी बेहतरीन फाइटर हैं।

“मुझे लगता है कि मैं अनुभव और मूवमेंट्स समेत हर क्षेत्र में उनसे बेहतर हूं, जिसका भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करूंगी।”

दोनों एथलीट्स जानती हैं कि इस फाइट को जीतना उनके लिए आसान नहीं होगा। यामागुची के साथ अनुभव होगा, लेकिन 23 वर्षीय जिहिन का एनर्जी लेवल उनकी प्रतिद्वंदी से कहीं ज्यादा हो सकता है।”

मलेशियाई स्टार उम्मीद कर रही हैं कि मैच का परिणाम उनके पक्ष में आएगा। उनका सबसे बड़ा लक्ष्य एक यादगार अंदाज में जीत दर्ज कर एटमवेट रैंकिंग्स में आगे बढ़ना है।

जिहिन ने कहा, “मेरी पहली प्राथमिकता एक धमाकेदार फाइट करना है। मैं लोगों को ये कहते देखना चाहती हूं, ‘ये एशियाई लड़की बहुत अच्छी फाइटर है।”‘

“मैं मैच को पहले या दूसरे राउंड में फिनिश करना चाहती हूं, लेकिन इसका परिणाम जजों के हाथों में भी जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो मैं सुनिश्चित करना चाहती हूं कि फाइट का कंट्रोल मेरे हाथों में रहे।”

दूसरी ओर, यामागुची साबित करना चाहती हैं कि वो अभी भी ग्लोबल स्टेज पर अन्य एथलीट्स को हराकर टॉप पर पहुंचने में सक्षम हैं।

उन्होंने कहा, “जिहिन बहुत अच्छी मूवमेंट करती हैं, लेकिन मेरी पहली प्राथमिकता उन्हें सबमिशन से हराने की होगी।”

“मैं एक बार फिर धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज करना चाहती हूं और उम्मीद करती हूं कि ये फैंस के लिए एक मनोरंजक फाइट होगी।”

ये भी पढ़ें: धमाकेदार डेब्यू फाइट के बाद अपने आदर्श के खिलाफ उतरने को लेकर उत्साहित हैं विलियम्स

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.