मालिकिन Vs. ग्रिशेंको: अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जीत के 4 तरीके

Anatoly Malykhin Kirill Grishenko Entrances 1200X800 768x512

एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन और किरिल ग्रिशेंको ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने से कुछ ही दिन दूर हैं।

अभी तक अपराजित रहे दोनों फाइटर्स शुक्रवार, 11 फरवरी को ONE: BAD BLOOD में आमने-सामने होंगे और इस मैच में फैंस को जबरदस्त एक्शन देखे जाने की उम्मीद रखनी चाहिए।

उनमें से एक एथलीट ONE अंतरिम वर्ल्ड चैंपियन कहलाएगा, लेकिन जीत उसे ही मिलेगी जो अपने गेम प्लान पर सही तरीके से अमल कर पाएगा।

इसलिए यहां आइए जानते हैं इस मैच में दोनों फाइटर्स द्वारा जीत के 4 तरीकों के बारे में।

#1 मालिकिन के प्रभावशाली पंच

“स्लेदकी” का करियर एक रेसलर के तौर पर शुरू हुआ, लेकिन पिछले मैच में उन्होंने अपनी खतरनाक पंचिंग स्किल्स से अमीर अलीअकबरी को नॉकआउट किया था। अब वो एक बार फिर अपने विरोधी को फिनिश करना चाहते हैं।

वो अभी भी अपनी बॉक्सिंग में सुधार कर रहे हैं और उनके पंचों में इतनी ताकत होती है कि वो किसी भी फाइटर के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है।

180 सेंटीमीटर लंबे रूसी एथलीट का स्ट्रेट पंच दमदार होता है, जिसकी मदद से वो 193 सेंटीमीटर लंबे ग्रिशेंको के करीब आकर अटैक करने की कोशिश कर सकते हैं। वो एक बार अपने विरोधी के करीब आ गए तो उनके पंचों को रोक पाना बहुत मुश्किल होगा।

खासतौर पर उनका लेफ्ट हुक और ओवरहैंड राइट, जिनकी मदद से वो इस बार भी अपने प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचाना चाहेंगे।

उनका अपने स्टैंड-अप गेम पर भरोसा बढ़ने लगा है और उनका सटीक निशाने पर लैंड हुआ केवल एक पंच फाइट को फिनिश कर सकता है।

#2 ग्रिशेंको के पास खतरनाक स्ट्राइक्स की कोई कमी नहीं

ग्रिशेंको के पास कई तरह के किकबॉक्सिंग अटैक हैं, जिनकी मदद से वो अपने प्रतिद्वंदी को असमंजस की स्थिति में डालने की कोशिश करेंगे।

बेलारूसी स्ट्राइकर सब्र से काम लेते हैं और उन्हें “स्लेदकी” के आक्रामक रुख से डर नहीं लगता। उन्हें मौकों का फायदा उठाकर दमदार जैब लगाना बहुत पसंद है।

इस शुक्रवार ग्रिशेंको चाहेंगे कि मालिकिन अपने पंचों को लेकर अति-आत्मविश्वास का शिकार बनें। अगर ऐसा हुआ तो उन्हें खतरनाक काउंटर स्ट्राइक्स लगाने का मौका मिलेगा, खासतौर पर ऐसी स्थिति में उनका राइट हैंड बहुत प्रभावशाली साबित होता आया है।

इसके अलावा भी उनके पास कई अनोखे मूव्स हैं, जैसे स्पिनिंग अटैक्स, जो मालिकिन को चौंकाने का काम कर रहे होंगे।

अगर ग्रिशेंको अपने विरोधी को असमंजस की स्थिति में डाल पाए तो वो आसानी से फाइट पर अपना कंट्रोल स्थापित कर पाएंगे।



#3 क्लिंच गेम में दोनों को महारत हासिल है

Kirill Grishenko defeats Dustin Joynson by unanimous decision at ONE: NEXTGEN.

मालिकिन स्टैंड-अप फाइटिंग करना चाहते हैं, लेकिन दोनों एथलीट्स रेसलिंग बैकग्राउंड से आते हैं इसलिए ग्रैपलिंग इस मैच में बड़ा अंतर पैदा कर सकती है।

उन्हें सर्कल वॉल से सटे रहने के दौरान टेकडाउन स्कोर करने में महारत हासिल है, ऐसे में दोनों के बीच ग्रैपलिंग में भी दमदार एक्शन देखने को मिलेगा।

जब मालिकिन टेकडाउन करने की कोशिश करते हैं, तब वो नीचे झुककर अपने विरोधी को ऊपर उठाकर अगले ही पल बहुत जोर से स्लैम लगाते हैं।

ग्रीको-रोमन रेसलर ग्रिशेंको को अपनी बॉडी के ऊपरी हिस्से की मदद से “स्लेदकी” को दूर रखना होगा। वो अगर ऐसा कर पाए तो उनके पास ग्राउंड फाइटिंग में बढ़त बनाने के ज्यादा मौके होंगे।

बेलारूसी एथलीट बहुत ताकतवर हैं और क्लिंच गेम में दमदार स्ट्राइक्स, नी और स्पिनिंग एल्बो लगाते रहते हैं।

दोनों हेवीवेट एथलीट्स का क्लिंच गेम खतरनाक है इसलिए जो जीत के लिए अधिक प्रतिबद्ध होगा, परिणाम उसी के पक्ष में आएगा।

#4 टॉप पोजिशन हासिल करने की होड़

MMA Fight: Anatoly Malykhin fights Alexandre Machado at ONE: FISTS OF FURY II

इनमें से कोई एक अगर फाइट को ग्राउंड पर लाने में सफल रहा तो दूसरे एथलीट की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

मालिकिन ने अपने अधिकतर फिनिश टॉप पोजिशन में रहकर हासिल किए हैं, जहां से वो दमदार ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक और सबमिशन मूव भी लगाने की कोशिश करते हैं। Golden Team के एथलीट ग्राउंड गेम में निरंतर स्ट्राइक्स लगाते हुए अपनी पोजिशन को बेहतर करने का प्रयास करते हैं।

दूसरी ओर, ग्रिशेंको को टॉप पोजिशन से हटा पाना बेहद मुश्किल काम है। MCG और M2G टीम के स्टार ने डस्टिन जॉयनसन को इस तरह से डोमिनेट किया, जिससे लग रहा था कि वो अपने विरोधी को कभी दोबारा खड़े नहीं होने देंगे।

ग्रिशेंको और मालिकिन, दोनों को टॉप पोजिशन में रहने की आदत है, लेकिन इस बार उनमें से किसी एक को बॉटम पोजिशन में रहने का अनुभव भी मिल सकता है।

इस शुक्रवार, ग्राउंड गेम में टॉप पोजिशन हासिल करने वाले एथलीट के अंतरिम वर्ल्ड टाइटल जीतने की संभावनाएं अधिक होंगी।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: BAD BLOOD को जरूर देखना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)