ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

Adriano Moraes, Chatri Sityodtong, and Demetrious Johnson at the ONE on Prime Video 1 press con

ONE Championship ने शानदार अंदाज में Amazon Prime Video Sports के साथ नई पार्टनरशिप की शुरुआत की।

ONE 160 के बाद दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II का आयोजन किया गया, जो सिंगापुर इंंडोर स्टेडियम से उत्तर अमेरिकी प्राइमटाइम पर प्रसारित हुआ।

मेन इवेंट में साल का सबसे बड़ा रीमैच देखने को मिला, जिसमें लंबे समय से चैंपियन बने हुए ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो मोरेस अपनी बेल्ट को दूसरी बार अमेरिकी दिग्गज डिमिट्रियस जॉनसन के खिलाफ डिफेंड करने उतरे, लेकिन जॉनसन ने उनसे पिछली हार का बदला धमाकेदार अंदाज में लिया।

इसके अलावा ब्लॉकबस्टर कार्ड में ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ, ब्रिटिश स्ट्राइकिंग सुपरस्टार लियाम हैरिसन, BJJ लैजेंड मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा और अन्य स्टार्स ने शानदार मार्शल आर्ट्स एक्शन का नमूना पेश किया।

आप मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन ने एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस को नॉकआउट (ko) से हराया - चौथे राउंड के 3:50 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
नोंग-ओ हामा ने लियाम “हिटमैन” हैरिसन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:10 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
“द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन ने सवास “द बेबी फेस किलर” माइकल को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:10 मिनट में
हेवीवेट MMA
मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा ने किरिल ग्रिशेंको को सबमिशन (हील हुक) से हराया - पहले राउंड के 1:04 मिनट में
हेवीवेट MMA
अमीर अलीअकबरी ने मॉरो “द हैमर” सेरिली को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 4:02 मिनट में

लीड कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
“द किकिंग मशीन” सुपरलैक ने वॉल्टर “आयरन हैंड्स” गोंसाल्वेस को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:35 मिनट में
127.9 LBS मॉय थाई
डियांड्रा मार्टिन ने एम्बर “AK 47” किचन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
119 LBS MMA
“एंड्रॉइड 18” इत्सुकी हिराटा ने “MMA सिस्टर” लिन हेचीन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
189.6 LBS MMA
ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम ने यूरी लापिकुस को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:57 मिनट में

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.