ONE Fight Night 6: Superbon Vs. Allazov – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

Superbon ChingizAllazov Faceoff OFN6 1920X1280 768x512

ONE Championship ने साल 2023 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है।

आज दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना से ONE Fight Night 6: Superbon vs. Allazov का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें शुरुआत से लेकर अंत तक ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला।

मेन इवेंट में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन अपनी गोल्डन बेल्ट को ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन और #1 रैंक के कंटेंडर चिंगिज़ अलाज़ोव के खिलाफ डिफेंड करते नजर आए, जहां जीत अलाज़ोव ने हासिल करते हुए नए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

इससे पहले फैंस को दो वर्ल्ड टाइटल मुकाबले देखने को मिलेंगे। सुपरलैक कियातमू9 और डेनियल पुएर्तस के बीच वेकेंट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के लिए मैच हुआ और वहीं ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची ने गंतुमूर बायनदुरेन के खिलाफ अपने खिताब का बचाव किया।

इसके अलावा सर्कल में स्टैम्प फेयरटेक्स, रोडटंग जित्मुआंगनोन, गैरी टोनन और आंग ला न संग की वापसी की।

आप मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव ने सुपरबोन को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:03 मिनट में
फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
“द किकिंग मशीन” सुपरलैक ने डेनियल पुएर्तस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची ने गंतुमूर बायनदुरेन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
215 LBS MMA
आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग ने जिल्बर्टो “जीबा” गल्वाओ को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 1:29 मिनट में
136.5 LBS किकबॉक्सिंग
रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने “द ईगल ऑफ यी” जिदुओ यिबु को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग
स्टैम्प फेयरटेक्स ने एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक को विभाजित निर्णय से हराया
फेदरवेट MMA
गैरी “द लॉयन किलर” टोनन ने “जॉनी बॉय” जॉनी नुनेज को सबमिशन (किमुरा) से हराया - पहले राउंड के 1:53 मिनट में
142.6 LBS MMA
शोको साटो ने “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19