ONE 158: Tawanchai Vs. Larsen – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

Tawanchai and Larsen at the One 158 Ceremonial Weigh-Ins and Faceoffs

पिछले इवेंट के दो हफ्ते बाद ही ONE Championship की एक और बेहतरीन मार्शल आर्ट्स शो के साथ वापसी हुई, जिसमें टॉप कंटेंडर्स और युवा स्टार्स शामिल रहे।

आज दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से ONE 158: Tawanchai vs. Larsen का लाइव प्रसारण किया गया।

मेन इवेंट में #5 रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर तवनचाई पीके.साइन्चाई का सामना निकलस लारसेन से हुआ। इस मैच के विजेता तवनचाई को भविष्य में ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल होगा।

इसके अलावा इवेंट में मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा की MMA में वापसी, पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन काइरत अख्मेतोव का प्रदर्शन, हेवीवेट किकबॉक्सिंग सनसनी राडे ओपाचिच की हार और भारतीय MMA स्टार गुरदर्शन मंगत की शानदार जीत के अलावा कई सारे बेहतरीन पल देखने को मिले।

आप मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


फेदरवेट मॉय थाई
तवनचाई पीके साइन्चाई ने निकलस “ड्रीमचेज़र” लारसेन को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:42 मिनट में
बेंटमवेट MMA
फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे ने “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:02 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन ने “द हंटर” शी वेई को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - पहले राउंड के 3:42 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव ने तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
हेवीवेट किकबॉक्सिंग
ग्युटो इनोसेंटे ने राडे ओपाचिच को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:33 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा ने एड्रियन “पापुआ बैडबॉय” मैथिस को सबमिशन (इंसाइड हील हुक) से हराया - पहले राउंड के 3:34 मिनट में

लीड कार्ड


फ्लाइवेट MMA
गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत ने योडकाइकेउ “Y2K” फेयरटेक्स को विभाजित निर्णय से हराया
लाइटवेट किकबॉक्सिंग
कॉन्स्टेंटाइन “लायनक्रशर” रुसु ने मारौआन टूटू को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
हेवीवेट MMA
मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा ने साइमन कारसन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:24 मिनट में
हेवीवेट MMA
ओडी “द विटनेस” डेलेनी ने मेहदी बार्घी को सबमिशन (स्ट्रेट आर्म लॉक) से हराया - दूसरे राउंड के 2:22 मिनट में
हेवीवेट MMA
जासुर “वाइट टाइगर” मिर्ज़ामुहामेदोव ने ड्यूक “द ड्यूक ऑफ कैनबरा” डिडिएर को विभाजित निर्णय से हराया
एटमवेट MMA
जेनेलिन “द ग्रेसफुल” ओलसिम ने जूली मेज़ाबार्बा को विभाजित निर्णय से हराया
लाइटवेट MMA
एडसन “पैनिको” मार्केस ने किम क्युंग लॉक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff at The Inner Circle May 15
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage
Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
Nakrob Fairtexn Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Fight Night 32 59 scaled
Jaosuayai Mor Krungthepthonburi Denis Puric ONE Friday Fights 100 21
RamadanOndash Suriyanlek OFF156 Faceoffs scaled