मेंग बो की ज़ाम्बोआंगा को चुनौती: ‘मैं डेनिस को फिनिश कर सकती हूं’

Meng Bo Samara Santos ONE UNBREAKABLE 1920X1280 40

मेंग बो का मानना है कि ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने से पहले उन्हें केवल एक और चुनौती से पार पाने की जरूरत है।

वो कोई और नहीं बल्कि #1 रैंक की कंटेंडर डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा हैं, जिन पर मेंग ONE: UNBREAKABLE में समारा “मरीतुबा” सेंटोस के खिलाफ जीत के बाद से ही नजरें बनाए हुए हैं।

मेंग ने कहा, “हमारा मैच पिछले साल होना था, लेकिन COVID के कारण उसे रद्द कर दिया गया। उस समय मेरा सिंगापुर आना संभव नहीं था।”

“लेकिन मैं कहना चाहूंगी कि डेनिस की किस्मत अच्छी रही कि वो मैच रद्द हो गया। अगर हमारा मैच हुआ होता तो बिना कोई संदेह मैं उन्हें हराकर एटमवेट डिविजन की #1 कंटेंडर बनने वाली थी।”

Tiger Wang Gym की मेंबर को सेंटोस के खिलाफ कड़े संघर्ष के बाद सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली थी।

लगातार 2 नॉकआउट जीत दर्ज करने के बाद मेंग को उस मैच में उम्मीद नहीं थी कि उनकी स्किल्स की कड़ी परीक्षा ली जाएगी, लेकिन वो अब और भी बेहतर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मेंग ने कहा, “समारा सेंटोस के खिलाफ मैच से मैंने बहुत कुछ सीखा। मुझे अहसास हुआ कि मेरा ग्राउंड गेम कितना कमजोर है।”

“मुझे ग्राउंड गेम में सुधार करना होगा। मेरा लक्ष्य सभी कॉम्बैट स्पोर्ट्स स्किल्स में महारत हासिल कर ONE Championship के सबसे खतरनाक एथलीट्स में शामिल होना है।”



दूसरी ओर, #2 रैंक की कंटेंडर मेंग को भरोसा है कि “अनस्टॉपेबल” के खिलाफ मैच हासिल करने से पहले वो अपनी आखिरी प्रतिद्वंदी को भी हराने में सक्षम हैं।

वो जानती हैं कि ज़ाम्बोआंगा को कम आंकना बड़ी भूल होगी, लेकिन खतरनाक चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट को अपनी स्ट्राइकिंग स्किल्स पर पूरा भरोसा है।

उन्होंने कहा, “डेनिस एक अच्छी फाइटर हैं, लेकिन उनकी ताकत के बारे में बात करूं तो वो केवल पंच लगाने में अच्छी हैं, किसी और चीज में नहीं।”

“मेरे हिसाब से मेरा स्टैंड-अप गेम ही उन्हें हराने के लिए काफी होगा। मुझे भरोसा है कि मैं अपने दमदार पंचों से डेनिस को 2 राउंड के अंदर नॉकआउट कर दूंगी।”

Meng Bo Samara Santos ONE Unbreakable 1920X1278 3.jpg

ली अभी प्रेग्नेंट हैं इसलिए अभी कुछ महीने तक वो सर्कल में उतरने में समर्थ नहीं हैं। इसलिए इस दौरान 2 टॉप कंटेंडर्स के बीच मुकाबले से ली के अगले चैलेंजर का पता लगाया जा सकेगा।

चीनी स्टार भी इसी बात को ध्यान में रख आगे बढ़ रही हैं और वो मानती हैं कि ज़ाम्बोआंगा के खिलाफ जीत के बाद निश्चित ही उन्हें चैंपियन के खिलाफ मैच मिल जाएगा।

मेंग ने कहा, “डेनिस को हराने से मुझे आसानी से वर्ल्ड टाइटल शॉट मिल जाना चाहिए।”

“उन्हें हराते ही मैं डिविजन की #1 रैंक की कंटेंडर बन जाऊंगी और चैंपियन के खिलाफ मैच भी मिल जाएगा।”

ये भी पढ़ें: अप्रैल 2021 मेन एंजेला ली और ब्रूनो पुची के घर में आएगा एक नन्हा मेहमान

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata