मेंग बो ने कड़े मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से समारा सेंटोस को मात दी

Meng Bo Samara Santos ONE Unbreakable 1920X1278 16 768x511

मेंग बो ने ONE: UNBREAKABLE में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्कल में अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखा, लेकिन पूर्व ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर समारा “मरीतुबा” सेंटोस के खिलाफ उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

#2 रैंक की एटमवेट कंटेंडर ने तीन राउंड तक चले मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की। उन्होंने कई मौकों पर ब्राजीलियाई प्रतिद्वंदी को नॉकआउट करने की कोशिश की, मगर वो नाकाम रहीं।

Meng Bo Samara Santos ONE Unbreakable 1920X1278 7.jpg

चीन की मेंग बो ने शुरुआत में जैब और लो किक्स का इस्तेमाल करते हुए सधी हुई शुरुआत की। वो अपने ट्रेडमार्क काउंटर राइट हैंड अटैक के लिए जगह तलाश रही थीं।

सेंटोस ने आगे आकर कुछ अच्छे पंच लगाए, लेकिन बो ने अपने ट्रेडमार्क शॉट्स से अच्छे पॉइंट्स स्कोर किए।

“मरीतुबा” ने थोड़े समय के लिए टॉप पोजिशन प्राप्त की, क्रॉस लगाने के दौरान वो लड़खड़ा गईं, लेकिन चीनी स्टार ने खुद को संभाला और पहले राउंड को अपने नियंत्रण में लिया।

Meng Bo Samara Santos ONE Unbreakable 1920X1278 12.jpg

दूसरे राउंड में सेंटोस ने आक्रामकता के साथ आगे बढ़नी की ठानी, लेकिन चीनी स्टार ने भी आक्रामकता के साथ उनको जवाब दिया।

मेंग ने क्लिंच में रहते हुए कई सारे अपरकट लगाए और उसके बाद पटकी लगाते हुए अपनी प्रतिद्वंदी को मैट पर गिरा दिया।

सेंटोस ने गार्ड बनाए रखा, मेंग ने दूसरे राउंड को अपने नियंत्रण में रखा। राउंड खत्म होने से 30 सेकंड पहले उन्होंने ब्राजीलियाई स्टार को अपने पैरों पर खड़ा होने का न्योता दिया।

Tiger Wang Gym की एथलीट ने कई बेहतरीन स्ट्राइक्स लगाईं, लेकिन “मरीतुबा” अटैक का जवाब अटैक से देने में पीछे नहीं हटीं।

Meng Bo Samara Santos ONE Unbreakable 1920X1278 14.jpg

आखिरी राउंड में सेंटोस ने आगे आकर दूरी को कम करने की कोशिश की और पंच लगाए। उनके इस अटैक का जवाब चीनी स्टार दिए जा रही थीं।

राउंड के आखिरी पलों में उन्होंने क्लिंच में रहते हुए कोहनी लगाई, इसके अलावा माउंट पोजिशन पर रहते हुए ग्राउंड एंड पाउंड अटैक से भी स्कोर किया। वो TKO (तकनीकी नॉकआउट) से जीत हासिल करने के करीब पहुंच गई थीं, लेकिन तभी राउंड खत्म होने की घंटी बज गई।

तीनों जजों ने फैसला मेंग के पक्ष में सुनाया और उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल हुई। इस जीत के साथ उन्होंने अपना ONE Championship में 3-0 का रिकॉर्ड बनाया और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में अपने रिकॉर्ड को 16-5 किया।

सेंटोस को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन एटमवेट डिविजन के डेब्यू मुकाबले में तगड़ी प्रतिद्वंदी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने फैंस की वाहवाही लूटी है।

Meng Bo Samara Santos ONE Unbreakable 1920X1278 17.jpg

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, रामज़ानोव Vs. कैपिटन

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25