मेंग बो की नजरें अमेरिकी ट्रिप के दौरान मिले सबक से अपने MMA खेल को बेहतर कर वर्ल्ड टाइटल मैच पर टिकीं

Meng Bo Dayane Cardoso ONE Fight Night 9 4

उभरती हुई विमेंस स्ट्रॉवेट MMA कंटेंडर मेंग बो दुनिया भर के विभिन्न कोचों की देखरेख में अपने लगातार विकसित हो रहे कौशल को निखार पाने से खुश हैं।

ये चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट इस शनिवार, 4 नवंबर को ONE Fight Night 16: Haggerty vs. Andrade में जापानी सबमिशन स्पेशलिस्ट अयाका मियूरा के खिलाफ अपनी काबिलियत को परखेंगी।

बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाला ये मुकाबला मेंग के लिए अपनी दो फाइट्स की जीत की लय को आगे बढ़ाने और डिविजनल क्वीन जिओंग जिंग नान के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच के लिए अपनी दावेदारी पेश करने का मौका होगा।

उन्होंने अपने करियर का अधिकांश समय Sunkin Fight Club में ट्रेनिंग कर बिताया है, जो यकीनन चीन का टॉप MMA जिम है और यहां 27 वर्षीय एथलीट ने दुनिया भर के कुछ बेहतरीन दिग्गजों से ज्ञान प्राप्त किया है।

उस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पिछले साल की अधिकांश ट्रेनिंग अल्बुकर्की, न्यू मैक्सिको में प्रसिद्ध Jackson Wink MMA Academy में की, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के कई टॉप फाइटर्स का घर है।

मेंग ने onefc.com को बताया:

“मैंने जनवरी 2022 से आठ या नौ महीने तक Jackson Wink में प्रशिक्षण लिया।

“मैं वास्तव में उस समय अध्ययन करना चाहती थी, MMA के शीर्ष स्तर के एथलीटों और कोचों से सीखना और उन्हें देखना चाहती थी। मैं सीखने की जिज्ञासा के साथ वहां गई थी।”

पहले से ही विमेंस स्ट्रॉवेट MMA डिविजन की सबसे खतरनाक और प्रतिभाशाली स्ट्राइकर्स में से एक मेंग ने अल्बुकर्की में अपनी ट्रेनिंग के दौरान रेसलिंग और ग्रैपलिंग खेल में वास्तविक सुधार देखा।

लेकिन तकनीकी विकास से परे इस अनुभवी प्रतियोगी ने फाइट के मानसिक पक्ष को बेहतर बनाया।

उन्होंने अपने वर्तमान प्रशिक्षण और हाल की जीतों में इस नई मानसिकता को पहले ही लागू कर दिया है और वो मियूरा के खिलाफ अपने परिश्रम का फल दिखाने की योजना बना रही हैं:

“Jackson Wink में मैंने फाइट के मनोविज्ञान के बारे में अधिक सीखा क्योंकि MMA में ये बहुत महत्वपूर्ण है। मैं इस शिक्षा को अपने आने वाले मुकाबलों में भी शामिल करूंगी। मैंने अतीत में जो सीखा है, उसे अपने वर्तमान प्रशिक्षण के साथ जोड़ दूंगी।”

Jackson Wink में अपने अनुभव और Sunkin Fight Club में अपने वर्तमान फाइट कैंप को देखते हुए मेंग को उम्मीद है कि वो इस शनिवार को अपनी प्रतिभाशाली जूडोका प्रतिद्वंदी के सामने नए प्रकार के कौशल का प्रदर्शन कर पाएंगी।

उनका कहना है कि विभिन्न कोचों से सीखना एक फाइटर के ओवरऑल खेल के लिए वरदान हो सकता है, जब एथलीट और कोच एक साथ काम करते हैं:

“अलग-अलग जिम में जाने का लाभ अलग-अलग कोचों का अनुभव लेना है और मैं प्रत्येक कोच के मजबूत पहलुओं से सीख सकती हूं। बेशक, सभी कोच मेरे लिए उपयुक्त नहीं हैं, लेकिन जो मेरे लिए सबसे अच्छा काम कर सकते हैं, मैं उन्हें अपना सकती हूं।”

मेंग बो परिचित ट्रेनिंग ग्राउंड में वापस आकर खुश हैं

मेंग बो को Jackson Wink में प्रशिक्षण लेना जितना पसंद था, उतना ही वो ये भी समझती हैं कि घरेलू आधार होना महत्वपूर्ण है।

इसलिए वो Sunkin Fight Club में बेहतर महसूस करती हैं:

“मेरा वर्तमान जिम बहुत अच्छा है, कोच भी बहुत अच्छे हैं इसलिए मैं इस समय किसी अन्य जिम में नहीं जाना चाहती। क्योंकि दूसरे जिम में जाने का मतलब है कि आपको कुछ समय के लिए वहां के माहौल के अनुकूल ढलना होगा और खास तौर पर कोच के प्रशिक्षण के तरीकों को अपनाना होगा।”

मेंग के घरेलू जिम का एक अतिरिक्त लाभ ये है कि वो चीन के कुछ टॉप फाइटर्स के साथ प्रशिक्षण लेती हैं, जिसमें मौजूदा ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन टांग काई भी शामिल हैं।

वो नियमित रूप से टांग से सीखने का प्रयास करती हैं और मानती है कि चांग्शा में उनके सभी ट्रेनिंग पार्टनर्स से उन्हें लाभ मिलता है।

मेंग ने आगे कहा:

“जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मैं वर्तमान वर्ल्ड चैंपियन टांग काई के साथ टीम में हूं और वो मुझे तैयारी के बारे में कुछ सुझाव देते रहते हैं।

“इसके अलावा हमारी टीम में कई अन्य उत्कृष्ट एथलीट्स हैं और वे मुझे इस फाइट के लिए तैयार होने में मदद करेंगे, जैसे कि प्रशिक्षण में मेरे प्रतिद्वंद्वी की नकल करना।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35