वाकामत्सु को हराकर मोरेस के खिलाफ चैंपियनशिप मैच हासिल करना मैकलेरन का लक्ष्य

Reece McLaren Aleksi Toivonen mixed martial arts 1920X1280 20

रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन का मानना है कि ये उनके लिए युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु को हराकर ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त करने का सुनहरा मौका है।

गुरुवार, 22 अप्रैल को “ONE on TNT III” में #5 रैंक के कंटेंडर का सामना #4 रैंक के कंटेंडर वाकामत्सु से होगा और वो टॉप पर पहुंचने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से भी तैयार हैं।

मैकलेरन ने कहा, “मैं हर रोज ट्रेनिंग कर रहा हूं और हर रोज खुद को बेहतर बना रहा हूं। मेरा मानना है कि इस मैच में लोगों को मेरा अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिलेगा।”

“मेरा साइज़ बड़ा हुआ है, ताकत और तेजी भी बढ़ी है।”



ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने पिछले महीने ही पुष्टि की थी कि वो पहली बार पिता बनने वाले हैं। इस खुशी के पल ने उन्हें कड़ी ट्रेनिंग और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

“लाइटनिंग” अपने पिछले 2 मैचों को पहले राउंड में फिनिश कर चुके हैं। गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत के खिलाफ सबमिशन और अलेक्सी “द जायंट” टोइवोनन के खिलाफ तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की है। खुद को एक बेहतर एथलीट बनाने के लिए उन्होंने कंडीशनिंग पर भी ज्यादा ध्यान देना शुरू किया है।

मैकलेरन ने कहा, “मेरी मंगेतर प्रेग्नेंट है, ये बात मुझे अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा दे रही है। मैं चाहे संघर्षपूर्ण दौर से गुजरता रहा हूं, लेकिन इस खुशी ने मुझे और भी प्रतिबद्ध बना दिया है।”

“ये पहला कैम्प रहा जहां मैंने शेड्यूल के मुताबिक स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर ध्यान दिया है। हर मैच के साथ मैं खुद में सुधार के मौके तलाशना जारी रखूंगा और ऐसे ही आगे बढ़ता रहूंगा। मैं अपनी सभी कमजोरियों को दूर कर वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त करना चाहता हूं।”

Live action shots of MMA fighters Reece McLaren and Aleksi Toivonen from ONE: REIGN OF DYNASTIES on 9 October!

अगली चुनौती उनके लिए आसान नहीं होगी क्योंकि उनका सामना वाकामत्सु जैसे कठिन प्रतिद्वंदी से हो रहा है। अपने करियर में Tribe Tokyo MMA टीम के स्टार ने 14 में से 11 जीत नॉकआउट से दर्ज की हैं।

जापानी स्टार ONE में 3 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं, जिनमें उनकी पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो के खिलाफ नॉकआउट जीत भी शामिल है।

दूसरी ओर, मैकलेरन ने भी अपनी स्ट्राइकिंग में सुधार किया है और वो इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि वाकामत्सु के खिलाफ पंच के बदले पंच की रणनीति उन्हीं पर भारी पड़ सकती है।

उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से युया एक अच्छे मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं। उनकी स्ट्राइकिंग अच्छी है और ग्राउंड गेम में भी बढ़त बनाना जानते हैं इसलिए फैंस को हमारे बीच तगड़े एक्शन की उम्मीद रखनी चाहिए।”

“उनका सबसे बड़ा हथियार उनका राइट हैंड है। वो इसका प्रयोग करना अच्छे से जानते हैं और इसी की मदद से कई एथलीट्स को फिनिश कर चुके हैं।

“हमें हर एक एथलीट के खिलाफ अलग रणनीति बनानी पड़ती है। आप नहीं चाहते कि आपको अपने विरोधी के गेम प्लान में फंसना पड़े। हर कोई एथलीट उनकी कमजोरियों का फायदा उठाने की कोशिश करता है।

“मेरा रेसलिंग गेम उनके लिए मुसीबतें पैदा कर सकता है। मेरे पास ऐसे शॉट्स हैं, जो मेरी जीत सुनिश्चित कर सकते हैं इसलिए उनके प्रयोग में बिल्कुल भी हिचक नहीं दिखाऊंगा।”

“लिटल पिरान्हा” ONE एथलीट रैंकिंग्स में मैकलेरन से एक स्थान आगे हैं इसलिए चाहे इस मैच में हार बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है तो जीत बहुत फायदा भी दिला सकती है।

“ONE on TNT I” में डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन को हराकर एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस ने अपने फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड किया। वहीं “लाइटनिंग” भी जानते हैं कि एक जीत उन्हें चैंपियनशिप मैच के बहुत करीब पहुंचा देगी।

मैकलेरन ने कहा, “दुनिया के कई बेस्ट फ्लाइवेट फाइटर्स ONE में मौजूद हैं और मुझे लगता है कि इस मैच के विजेता को अगले मैच में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन को चैलेंज करने का मौका मिल सकता है।”

“मुझे उम्मीद होगी कि युया भी पूरी तैयारी के साथ आएंगे। इस मैच में उसे ही जीत मिलेगी, जो अपने शॉट्स को सही टाइमिंग और सटीक निशाने पर लैंड करवा पाएगा।

“ये मैच तगड़े एक्शन से भरा होगा, कई खतरनाक स्ट्राइक्स देखने को मिलेंगी और मुझे उम्मीद है कि ये बाउट सभी के लिए यादगार साबित होगी।”

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT III’ के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

न्यूज़ में और

Takeru
eerselrung
nadakasong
Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled