दोस्ती को दूर रख थानी को हराने के लिए तैयार हैं मैकग्वायर

Tyler McGuire IMG_3763 768x512

टायलर मैकग्वायर पिछले 2 साल से किसी मैच का हिस्सा नहीं बने हैं, लेकिन अमेरिकी स्टार एक बार फिर चैंपियन बनने के सफर पर निकलने के लिए तैयार हैं।

इस शुक्रवार ONE: BIG BANG II में उन्हें साथी वेल्टरवेट कंटेंडर अगिलान “एलीगेटर” थानी की चुनौती से पार पाना होगा।

मैकग्वायर इस मैच को लेकर बेहद उत्साहित हैं, खासतौर पर इसलिए क्योंकि वो “एलीगेटर” के काफी अच्छे दोस्त हैं।

34 वर्षीय अमेरिकी एथलीट ने कहा, “जब मुझे थानी के खिलाफ मैच के बारे में पता चला, तो मैंने उन्हें मैसेज भेजा और बात की कि फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर ना छोड़ी जाए।”

“मैच के बाद भी हम दोस्त रहेंगे, लेकिन मैच के 15 मिनट हम एक धमाकेदार परफॉर्मेंस देना चाहेंगे। क्योंकि फैंस का मनोरंजन करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है।”

https://www.instagram.com/p/B7XgBxxntQz/

मैकग्वायर का पिछला मैच नवंबर 2018 में ONE: WARRIOR’S DREAM में हुआ, जहां उन्होंने ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम को चुनौती दी थी।

4 राउंड के जबरदस्त एक्शन के बाद कडेस्टम को नॉकआउट जीत मिली और वो मैकग्वायर के प्रोफेशनल करियर की पहली हार भी रही।

वॉशिंगटन निवासी एथलीट ने उस हार से कई सबक सीखे हैं।

मैकग्वायर ने कहा, “कडेस्टम ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी और मैं उनकी कड़ी परीक्षा लेने ही तो रिंग में उतरा था। कोई हार मानने को तैयार नहीं था लेकिन अंत में मैं गलती कर बैठा और हार झेलनी पड़ी।”



अब जीत की लय वापस प्राप्त करने के लिए Sikjitsu के प्रतिनिधि को उस एथलीट को हराना होगा, जिसका वो बहुत सम्मान करते हैं।

मैकग्वायर ने कहा, “मैं थानी के साथ हर रोज नहीं घूमता, लेकिन अभी तक हमारी जितनी भी मुलाकात हुई हैं, उससे यही पता चलता है कि वो एक ईमानदार और सच्चे इंसान हैं।”

“उनसे जुड़ी मेरी सबसे पसंदीदा कहानी वो रही जब मैं उनसे पहली बार मिला। उन्होंने ONE के लोगो वाली टी-शर्ट पहनी हुई थी और मैं उसकी तारीफ कर रहा था।

“उन्होंने वाकई में अपनी टी-शर्ट उतारी और मुझे दी क्योंकि वो मुझे भी पसंद आई थी। मैं उनसे पहले कभी नहीं मिला था, फिर भी उनका टी-शर्ट मुझे दे देना दर्शाता है कि वो किस तरह के इंसान हैं।”

American MMA fighter Tyler McGuire poses with his daughter in their Autism Rocks shirts

मैकग्वायर का किरदार भी कुछ इसी तरह का है।

मैकग्वायर इससे पहले मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा देते थे और इसके प्रति निरंतर आवाज उठाते रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने ये तब करना शुरू किया जब मेरे परिवार ने एक शर्ट तोहफे में दी ने मुझे और उसके बाद मैंने कई मैचों में उसी शर्ट को पहनकर एंट्री ली।”

“मेरे परिवार के सदस्यों ने मुझे बताया कि वो शर्ट उनके लिए बहुत मायने रखती है और ये मानसिक रूप से कमजोर बच्चों की सहायता करने के लिए लोगों को जागरूक भी कर रही है।

“इस बीमारी में दिमागी हालत थोड़ी कमजोर हो जाती है, लेकिन इससे ग्रस्त बच्चे भी दूसरे बच्चों की तरह प्यार पाना चाहते हैं। ऐसा करने के लिए ही मैं लोगों को जागरूक करता हूं।”

https://www.instagram.com/p/CH_1oHHH1Jc/

दोनों एथलीट्स काफी अच्छे दोस्त हैं, लेकिन शुक्रवार को मैच के दौरान उन्हें अपनी दोस्ती को थोड़े समय के लिए दूर ही रखना होगा।

मैकग्वायर अपने मलेशियाई प्रतिद्वंदी की चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो अपने करियर में 8 फिनिश अपने नाम कर चुके हैं।

अमेरिकी स्टार ने कहा, “जहां तक स्किल सेट की बात है, थानी ऐसे एथलीट हैं जो हमेशा अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश करने की तलाश में रहते हैं। स्टैंड-अप गेम हो या ग्राउंड गेम, उन्हें केवल अटैक करना पसंद है।

“अगर मैं किसी तरह उन्हें टेकडाउन कर पाया तो वो स्टैंड-अप गेम में वापस आने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस मैच में मुझे जीत दर्ज करने के लिए 15 मिनट तक उनपर दूर से अटैक करना होगा और अगर मैं ऐसा नहीं कर पाया तो मेरी हार निश्चित है।”

थानी एक कठिन प्रतिद्वंदी हैं, वो पिछले कई सालों से टॉप वेल्टरवेट कंटेंडर्स के खिलाफ परफ़ॉर्म करते आ रहे हैं। साथ ही अपने पिछले मुकाबले यानी दिसंबर 2019 में हुए ONE: MARK OF GREATNESS में डांटे स्कीरो के खिलाफ विभाजित निर्णय से जीत दर्ज की थी।

Tyler McGuire IMGL4600.jpg

मलेशियाई स्टार की ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग ने भी तारीफ की है, जिनके साथ वो Sanford MMA में ट्रेनिंग भी करते हैं। लेकिन मैकग्वायर को इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।

उन्होंने कहा, “वो चाहे किसी के साथ भी ट्रेनिंग कर रहे हों, लेकिन केज में वो अकेले ही होंगे। मेरा सामना आंग ला से तो नहीं हो रहा है।”

“थानी केज में अकेले उतरेंगे, उनके भी 2 पैर हैं, 2 हाथ हैं और सांस लेने के लिए हवा चाहिए होती है, इसलिए वो किसके साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं मुझे फर्क नहीं पड़ता।”

मैकग्वायर भी जानते हैं कि थानी के खिलाफ एक जीत उन्हें ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के करीब ले जा सकती है। इस बार चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव हैं।

अमेरिकी स्टार ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं अबासोव को भी हरा सकता हूं, मैं ये घमंड के साथ नहीं कह रहा और ना ही अबासोव का अपमान करना चाहता हूं।”

“वो चैंपियन हैं और इसके हकदार भी हैं। लेकिन ये मेरा काम है कि उनसे टाइटल को कैसे जीतना है।”

Tyler McGuire IMG_3834.jpg

मैकग्वायर जानते हैं कि उन्हें ONE: BIG BANG II में “एलीगेटर” के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए शानदार और अनोखा प्रदर्शन करना होगा।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैच लंबा चलेगा और ग्राउंड गेम में फिनिश होगा, फिर चाहे फिनिश स्ट्राइक्स से आए या सबमिशन से। मुझे केवल जीत से मतलब है।”

“फैंस को भी नॉकआउट्स पसंद हैं। मैं हर एक स्ट्राइक को सटीकता से लगाने की कोशिश करता हूं इसलिए देखते हैं मैच में क्या होता है।”

ये भी पढ़ें: स्किल्स में सुधार के बाद अगिलान थानी को मैकग्वायर के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)