किम जे वूंग को हर हालत में हराना चाहते हैं मार्टिन गुयेन

ONE Featherweight World Champion Martin Nguyen stands poised in the ring at ONE: DAWN OF HEROES.

साल 2017 के बाद मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन पहली बार ऐसे मैच का हिस्सा बनेंगे, जिसमें कोई वर्ल्ड टाइटल दांव पर नहीं लगा होगा।

शुक्रवार, 24 सितंबर को ONE: REVOLUTION में वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई स्टार का सामना “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग से होगा।

पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन कई वजहों से इस फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइट को महत्वपूर्ण मान रहे हैं। इन्हीं में से एक कारण दोबारा वर्ल्ड टाइटल के करीब पहुंचना भी है।

गुयेन ने कहा, “मेरी मानसिकता में कोई बदलाव नहीं आया है, मुझे अभी भी जीत की भूख है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।”

“मार्शल आर्ट्स ही मेरी जिंदगी है और मैं अपने टाइटल को वापस पाने के लिए हर संभव चीज करने को तैयार हूं।”

ऑस्ट्रेलियाई स्टार छोटे-छोटे मौकों का फायदा उठाकर किम को खूब क्षति पहुंचाना चाहेंगे। दक्षिण कोरियाई एथलीट के पास भी फिनिशिंग पावर है और अभी तक ONE में 2 शानदार जीत दर्ज कर चुके हैं।

Martin Nguyen drops his ground strikes at ONE: DAWN OF HEROES.

किम काफी समय से गुयेन के खिलाफ मैच की मांग कर रहे थे।

पिछले साल दिसंबर में टेटसुया “MMA फैंटेसिस्टा” यमाडा के खिलाफ जीत के बाद किम ने गुयेन के सामने चुनौती रखी थी, जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया।

गुयेन ने कहा, “कई सारे एथलीट्स टॉप पहुंचने के लिए आसान मैचों का हिस्सा बनना चाहते हैं।”

“मैं 3 साल तक चैंपियन रहा इसलिए उनका मेरे खिलाफ मैच की मांग करना कोई चौंकाने वाली बात नहीं। वो मुझे टॉप पर पहुंचने के मोहरे के रूप में देखते हैं, लेकिन मैं भी सभी चुनौतियों के लिए तैयार हूं।

“वो अभी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अब टॉप-5 कंटेंडर को हराना चाहते हैं। मैं उनसे यही कहना चाहूंगा कि अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए उन्हें बहुत सावधान रहने की जरूरत है।”



इस फाइट में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल सकता है क्योंकि गुयेन और किम के रिकॉर्ड को मिलाकर देखा जाए तो उनकी 24 में से 16 जीत नॉकआउट से आई हैं।

थान ली के खिलाफ नॉकआउट से आई हार के साथ फेदरवेट टाइटल को गंवाने के बाद “द सीटू-एशियन” जानते हैं कि उन्हें किम की फिनिशिंग पावर का सम्मान करना चाहिए। वो मानते हैं कि अपने गेम प्लान पर फोकस कर उन्हें जीत हासिल करने में आसानी होगी।

गुयेन ने कहा, “मैंने उनके पिछले कुछ मैचों को देखा, उन्हें दबाव बनाना काफी पसंद है। फ्रंट फुट पर रहकर पंच और किक्स ज्यादा लगाते हैं।”

“मुझे उन्हें कम आंकने की भूल ना करते हुए उन्हें अटैक करने के मौके देने से बचना होगा। जिन एथलीट्स को ज्यादा अनुभव नहीं होता, वो अक्सर अपनी बॉडी और सिर को अटैक के लिए खुला छोड़ देते हैं।

“मुझे अपना ध्यान एक जगह पर केंद्रित रखना होगा, मैं उनके जैसे कई एथलीट्स का सामना कर चुका हूं इसलिए ये मेरे लिए कोई नई चुनौती नहीं है। मैं इसे अन्य चुनौतियों की तरह ही देख रहा हूं।”

Martin Nguyen lands a left hand on World Title challenger Koyomi Matsushima.

किम का आक्रामक रवैया उन्हें गुयेन के गेम में फंसा सकता है क्योंकि “द सीटू-एशियन” एक जबरदस्त काउंटर स्पेशलिस्ट हैं।

ये 2 स्टाइल्स की भिड़ंत है, जिसमें तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा। फिर भी गुयेन मानते हैं कि वो अपने प्रतिद्वंदी से एक कदम आगे रहकर अटैक करेंगे।

32 वर्षीय स्टार ने कहा, “मैं इतना ही कह सकता हूं कि मेरा कौन सा मैच रोचक नहीं रहा है। मैं इसे दूसरी चुनौतियों के समान ही देख रहा हूं।”

“तुम जानते हो कि मैं भी हार नहीं मानने वाला। मैं बहुत कड़ी ट्रेनिंग करता हूं और यहां उस मेहनत का फल प्राप्त करने की कोशिश करूंगा, लेकिन मुझे चतुराई से अटैक करना होगा।

“मुझे लगता है कि मैं अभी भी अपने करियर के चरम पर हूं, लगातार बेहतर हो रहा हूं। मेरे पास बेस्ट टीम है, बेस्ट कोच और टीम मेंबर्स हैं, जिनका साथ मुझे हर रोज एक बेहतर फाइटर बना रहा है।”

Martin Nguyen celebrates his TKO victory at ONE: DAWN OF HEROES.

दोबारा फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने की चाह ही गुयेन को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

वो कई बार कह चुके हैं कि उनका दोबारा टॉप पर पहुंचना तय है और ऐसा करने के दौरान वो किम को हराने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।

गुयेन ने कहा, “मेरा लक्ष्य टाइटल को दोबारा हासिल करना है इसलिए उससे पहले हर एक फाइट मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मुझे चाहे किम जे वूंग का सामना करना पड़े, गैरी टोनन या फिर कोयोमी मत्सुशीमा का, मेरे लिए जीत सबसे ज्यादा मायने रखती है।”

“चाहे हमारे बीच ग्राउंड फाइटिंग हो या स्ट्राइकिंग, मेरा लक्ष्य उनपर बढ़त बनाना है और जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा।

“मैं उन्हें नॉकआउट करना चाहता हूं, लेकिन जीत कैसे भी आए वो मेरे लिए फायदेमंद ही होगी।”

ये भी पढ़ें: लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर ओक रे यूं से जुड़ी 5 बेहद रोचक बातें

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.