लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर ओक रे यूं से जुड़ी 5 बेहद रोचक बातें

Ok Rae Yoon Eddie Alvarez 1920X1280 ONE on TNT IV 47 768x512

ओक रे यूं 2021 में ONE Championship के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक रहे हैं और उनकी सफलता उन्हें अब कामयाबी के सबसे बड़े मुकाम पर पहुंचा सकती है।

दो टॉप सुपरस्टार्स के खिलाफ जीत हासिल करने की वजह से उन्होंने शुक्रवार, 24 सितंबर को होने वाले ONE: REVOLUTION में ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के खिलाफ मैच हासिल कर लिया है।

अधिकतर फैंस ओक को इस मुकाबले से पहले कम आंक रहे होंगे, लेकिन वो बड़ा उलटफेर करने में सक्षम हैं। आइए इस मेन इवेंट से पहले ली के प्रतिद्वंदी के बारे में जानते हैं।

#1 एशिया में दबदबा कायम किया

ओक ने एशिया के सबसे बेहतरीन फाइटर्स के खिलाफ चीन, जापान और अपने देश दक्षिण कोरिया में मुकाबले कर अपना दबदबा कायम किया है।

हालांकि, ग्लोबल स्टेज की चैंपियनशिप की बात दूसरी है, लेकिन Team Mad के एथलीट ने रीजनल सर्किट पर कई टाइटल अपने नाम किए हैं।

बुसान निवासी एथलीट ने Double G और HEAT लाइटवेट टाइटल जीतकर The Home of Martial Arts में जगह बनाई थी और अब उनकी नजरें ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप पर टिकी हुई हैं।

#2 पांच राउंड्स के मुकाबलों का अनुभव

Pictures from Ok Rae Yoon vs. Marat Gafurov at "ONE on TNT III"

चैंपियनशिप मैच पांच राउंड्स के होते हैं और अपने टाइटल मैचों के अनुभव को ओक, ली के खिलाफ अच्छी तरह इस्तेमाल करना चाहेंगे।

वो तीन बार पांच राउंड की बाउट्स का हिस्सा रहे हैं, जिसमें से दो में उन्हें जीत मिली है, जबकि ली चैंपियनशिप राउंड्स (चौथा और पांचवां राउंड) तक सिर्फ एक बार ही गए हैं, जब मई 2018 में उन्हें मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।



#3 वो ‘लैजेंड किलर’ हैं

Pictures from Eddie Alvarez vs. Ok Rae Yoon from "ONE on TNT IV"

ओक ने इस साल अप्रैल महीने में ना सिर्फ दो बड़ी जीत हासिल कीं, बल्कि इन जीतों की वजह से उन्हें एक नया नाम भी मिल गया है।

अपने ONE डेब्यू मैच में दक्षिण कोरियाई फाइटर ने पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात “कोबरा” गफूरोव को हराया था। उसके बाद उन्होंने लाइटवेट लैजेंड और कई बार के MMA वर्ल्ड चैंपियन एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ को मात दी थी।

इन दो दमदार जीतों की वजह से फैंस उन्हें “द लैजेंड किलर” की संज्ञा देने लगे हैं।

#4 दक्षिण कोरिया के सबसे बेहतरीन एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग

बुसान स्थित जिम Team Mad में ओक कई सारे टॉप लेवल के पार्टनर्स के साथ ट्रेनिंग कर अपनी स्किल्स को लगातार सुधारने में लगे हुए हैं।

जिन लोगों के साथ वो ट्रेनिंग करते हैं, उनमें कई बड़े अंतरराष्ट्रीय संगठनों का हिस्सा हैं और वो अपने साथी दक्षिण कोरियाई ONE Championship स्टार्स “द बिग हार्ट” यूं चांग मिन और “अराले चैन” सिओ ही हैम के साथ ट्रेनिंग करते हैं।

अगर ओक 24 सितंबर की रात ली को मात दे पाए तो वो 2013 के बाद पहली बार ग्लोबल स्टेज पर वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले पहले दक्षिण कोरियाई स्टार होंगे।

#5 संयुक्त राज्य अमेरिका में भी की ट्रेनिंग

ओक ने “द वॉरियर” के खिलाफ अपनी फाइट की तैयारी करने के लिए एशिया से बाहर जाने का फैसला लिया।

30 वर्षीय स्टार ने कैलिफॉर्निया स्थित Team Alpha Male में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड उरिजाह फेबर की निगरानी में ट्रेनिंग की। वो वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के किसी भी मौके को खाली नहीं देना चाहते।

ये भी पढ़ें: ONE: FIRST STRIKE के लिए पेट्रोसियन Vs. सुपरबोन और ग्रां प्री की घोषणा

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19