केविन बेलिंगोन ने अपनी वापसी की तारीख और प्रतिद्वंदी के बारे में जानकारी दी

Kevin Belingon

कुछ महीने रिंग से दूर रहने के बाद अब पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

फिलीपींस के स्टार ने अपने अगले मुकाबले के लिए जगह और समय भी चुन लिया है और अगर सभी चीजें उनके मुताबिक रहीं तो वो जबरदस्त वापसी करने वाले हैं।

बेलिंगोन शुक्रवार, 29 मई को फिलीपींस की राजधानी मनीला में होने वाले ONE INFINITY 1 में वापसी करना चाहते हैं जो मॉल ऑफ एशिया एरीना में आयोजित होना है।

हालांकि, केविन दुनिया को खुद की बेहतरीन स्ट्राइकिंग से प्रभावित करते आए हैं और स्टैंड-अप गेम में उन्हें हराना बेहद मुश्किल है। लेकिन अगले मैच में उनके फैंस को “द सायलेन्सर” का एक नया रूप देखने को मिल सकता है।

पिछले 2 मुकाबलों के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें खुद में सुधार करने पड़े हैं।

बेलिंगोन पिछली बार अक्टूबर 2019 में जापान में हुए ONE: CENTURY PART II में सर्कल में उतरे थे, जहाँ उन्हें अपने पुराने प्रतिद्वंदी रहे और मौजूदा ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।



इससे केविन को एहसास हुआ कि उन्हें Team Lakay में अपने रेसलिंग गेम और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु में सुधार की जरूरत है, वही टीम जहाँ उन्हें काफी सफलता प्राप्त हुई है।

अगर सभी चीजें प्लान के मुताबिक रहीं वो अपने घरेलू फैंस (अगर कोरोना वायरस का प्रकोप कम हुआ तो) के सामने अपनी नई स्किल्स का प्रदर्शन कर जीत दर्ज करने की कोशिश करने वाले हैं।

32 वर्षीय स्टार ने कहा, “मेरा टारगेट मई में अपने देश में मैच का है और उसी ओर फिलहाल मेरा ध्यान केंद्रित है।”

“अभी मैं अपने ग्राउंड गेम और रेसलिंग पर ध्यान दे रहा हूँ। जाहिर तौर पर, मैं स्ट्राइकिंग भी करना नहीं छोडूंगा क्योंकि वो मेरी खासियत है। लेकिन बिबियानो के साथ मैच को स्टडी करने के बाद मुझे पता चल चुका है कि मैं ग्राउंड गेम में काफी कमजोर हूँ, इसलिए उस पर मुझे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।”

Kevin Belingon cracks Bibiano Fernandes in Singapore with a cross

बेलिंगोन एक बार फिर वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करना चाहते हैं लेकिन चैंपियनशिप तक पहुंचने का सफर अब पहले से ज्यादा कठिन हो गया है क्योंकि हर मोड़ पर आपको टॉप कंटेंडर्स ही देखने को मिलेंगे।

इनमें चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट “द अंडरडॉग” ली काई वेन, दागेस्तानी ग्रैपलर युसुप सादुलेव, अमेरिकी एथलीट ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन और जापानी स्टार्स शोको साटो और शुया “स्टेल्थ” कामिकुबो शामिल हैं।

फिलीपींस के एथलीट का मानना है कि जैसे-जैसे हम बेंटमवेट के ऊपर की ओर बढ़ेंगे, ये डिविजन टैलंटेड एथलीट्स से भरी हुआ है। लेकिन वो एक बार फिर ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल के करीब पहुंचने के लिए किसी का भी सामना करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, “बेंटमवेट डिविजन में कई टॉप स्टार्स मौजूद हैं। वो मुझे किसी के साथ भी मैच देंगे, मैं उसके लिए तैयार हूँ।”

“सबसे ज्यादा जरूरी चीज ये है कि मुझे जीत की लय वापस पकड़नी है और टाइटल शॉट हासिल करना है। टॉप पर पहुंचना और चैंपियनशिप जीतना ही मेरा लक्ष्य है।”

हालांकि, एक ऐसा भी नाम है जिसे बेलिंगोन दूसरों से अलग मानते हैं।

वो ब्राजील के ताकतवर एथलीट जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर का सामना करना चाहते हैं।

29 वर्षीय स्टार फ्लोरिडा के कोकोनट क्रीक शहर में स्थित American Top Team में अभ्यास करते हैं और उन्हें मौजूदा समय में दुनिया के टॉप बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक माना जाता है।

लिनेकर ने पिछले साल अक्टूबर में ONE: DAWN OF VALOR में अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया था और वहाँ उन्होंने मुईन गफूरोव पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज करते हुए अपनी प्रतिष्ठा को बचाए रखा।

“द सायलेन्सर” और “हैंड्स ऑफ स्टोन” दोनों को ही अपने स्ट्राइकिंग गेम के लिए जाना जाता है और ये बात दर्शाती है कि इनके बीच मुकाबले में कितना जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा, “मुझे खुशी होगी अगर वो लिनेकर के साथ मैच देते हैं और वो एक काफी अच्छा मैच होगा। अगर आपने देखा होगा तो आपको पता होगा कि उनकी स्ट्राइकिंग स्किल्स कितनी शानदार हैं और वो काफी अछे एथलीट हैं। इसलिए अगर हमारा आमना-सामना हुआ तो ये जबरदस्त मैच साबित होने वाला है।”

Kevin Belingon stands near heavy bags at Team Lakay

अगर चीजें बेलिंगोन के मुताबिक आगे बढ़ीं तो जरूर उनकी वापसी यादगार साबित होने वाली है।

ये भी पढ़ें: एंजेला ली ने डेनिस ज़ाम्बोआंगा के साथ होने वाले टाइटल मैच को लेकर बात की

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs