आदिवांग को धमाकेदार अंदाज में फिनिश करना चाहते हैं कावाहारा

Namiki Kawahara Studio Shot 1200X800 768x512

नामिकी कावाहारा किसी छोटे लक्ष्य को ध्यान में रख ONE Championship में आगे नहीं बढ़ना चाहते। जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन का सपना वर्ल्ड चैंपियन बनने का है।

शुक्रवार, 22 जनवरी को ONE: UNBREAKABLE में ओसाका निवासी एथलीट का सामना लिटो “थंडर किड” आदिवांग से होगा।

कम समय के नोटिस पर मिले मैच के बावजूद कावाहारा अपने पहले मैच में सभी को प्रभावित करने को लेकर उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, “मैं ONE में वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए आया हूं, मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मेरा प्रतिद्वंदी कौन है। मुझे केवल उसे क्षति पहुंचाकर जीत दर्ज करनी है।”

आदिवांग के खिलाफ मैच से “वुल्फ़ ऑफ द ग्रासलैंड्स” हशीगटु के हटने के बाद कावाहारा को इस मैच का ऑफर मिला, जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया।

सौभाग्य से, 31 वर्षीय एथलीट सही मौके का इंतज़ार करने के दौरान खुद को फिट भी रख रहे थे और अब इस मौके को वो खाली नहीं जाने देना चाहते थे।

उन्होंने कहा, “मैं ऑफर मिलने से पहले भी ट्रेनिंग कर रहा था और मेरी बॉडी अच्छी शेप में थी। इसलिए मुझे किसी भी हालत में ऑफर को स्वीकार करना था।”

“लिटो एक अच्छे, खतरनाक एथलीट हैं और उन्हें हराकर मैं ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के एक कदम करीब पहुंच सकता हूं। इस जीत से मुझे बहुत फायदा होगा इसलिए मैं मुकाबले को लेकर उत्साहित हूं।”

दूसरी ओर, आदिवांग ने एक ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट (हशीगटु) के खिलाफ मैच के लिए खुद को तैयार किया था। लेकिन अब उन्हें कावाहारा के लिए खुद को तैयार करना होगा, जो एक ताकतवर स्ट्राइकर हैं।

Team Alpha Male के प्रतिनिधि ने पिछली 6 जीत मैच को फिनिश कर दर्ज की हैं, जिनमें से 4 नॉकआउट से आई हैं।

कावाहारा को आदिवांग की स्ट्राइकिंग स्किल्स से डर नहीं लगता। उनके हिसाब से वो फिलीपीनो स्टार को स्ट्राइकिंग में टक्कर दे सकते हैं।

जापानी स्टार ने कहा, “लिटो वाकई में एक अच्छे फाइटर हैं, उन्होंने पिछले मैचों में चाहे कितने ही एथलीस को नॉकआउट क्यों ना किया हो। उनका सामना अभी तक मेरे जैसे एथलीट से नहीं हुआ है।”

“लिटो खतरनाक हो सकते हैं, लेकिन मैं भी कम खतरनाक नहीं हूं और इसी बात को सर्कल में साबित करने वाला हूं।”



कावाहारा Team Lakay के स्टार का सामना ऐसे समय में कर रहे हैं, जिनकी 7 मैचों से चली आ रही विनिंग स्ट्रीक का हाल ही में अंत हुआ है।

पिछले साल नवंबर में हुए ONE: INSIDE THE MATRIX III में जापानी स्टार हिरोबा मिनोवा ने करीबी मुकाबले में विभाजित निर्णय से जीत दर्ज कर आदिवांग के शानदार मोमेंटम को बिगाड़ कर रख दिया था।

यानी दोबारा टॉप पर पहुंचने के लिए “थंडर किड” को इस मैच में जीत के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं होगा। आदिवांग के पिछले मैच को देखते हुए कावाहारा अपने हमवतन एथलीट से भी बेहतर प्रदर्शन कर जीत दर्ज करना चाहते हैं।

कावाहरा ने कहा, “मिनोवा और आदिवांग का मैच बेहद करीबी रहा। सच कहूं तो मुझे मिनोवा की जीत ज्यादा पसंद नहीं आई। अब मुझे उनसे भी बेहतर तरीके से जीत दर्ज करनी है।”

“मेरी तैयारी पूरी है और जरूर लिटो भी तैयार होंगे। उन्होंने मेरे प्रदर्शन और मूव्स को भी परखा होगा। हम दोनों एक सी स्थिति से गुजर रहे हैं इसलिए मुकाबले में तगड़ा एक्शन देखा जाना तय है।”

दोनों की स्किल्स को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि इस मैच में जबरदस्त मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिलेगा।

जापानी एथलीट ने कहा कि वो अपने ONE करियर और साल 2021 की शुरुआत एक शानदार जीत के साथ करना चाहते हैं।

उन्होंने बताया, “ये कार्ड का पहला मैच होगा, जिसमें दोनों ओर से आक्रामकता देखने को मिलेगी। नॉकआउट की संभावनाएं ज्यादा होंगी, यानी अंत में कोई एक ही अपने पैरों पर खड़ा रह पाएगा।”

“मैं केवल उन्हें फिनिश करने के बारे में सोच रहा हूं। स्टैंड-अप गेम में मैं उन्हें नॉकआउट करूंगा और अगर ग्राउंड गेम में मैच आगे बढ़ा तो मैं उन्हें सबमिशन से हराऊंगा।

“मैं एक बड़ी जीत के इरादे से सर्कल में कदम रखूंगा और इसके साथ मुझे स्ट्रॉवेट डिविजन के टॉप 5 एथलीट्स में जगह मिल सकती है। उसके बाद मेरा लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियन बनना होगा।”

ये भी पढ़ें: संघर्षपूर्ण साल 2020 को पीछे छोड़ लिटो आदिवांग 2021 में जबरदस्त वापसी को हैं तैयार

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.