संघर्षपूर्ण 2020 को पीछे छोड़ लिटो आदिवांग 2021 में जबरदस्त वापसी को हैं तैयार

Hiroba Minowa Lito Adiwang Inside The Matrix 3 30 768x511

लिटो “थंडर किड” आदिवांग के लिए साल 2020 का अंत अच्छा नहीं रहा।

नवंबर में हुए ONE: INSIDE THE MATRIX III में Team Lakay के स्टार की 7 मैचों से चली आ रही विनिंग स्ट्रीक का हिरोबा मिनोवा के खिलाफ हार के बाद अंत हो गया। सबसे खराब बात ये रही कि दिसंबर में उन्हें अपनी मां को हमेशा के लिए खोना पड़ा।

कठिनाइयों भरे साल को पीछे छोड़ते हुए फिलीपीनो स्टार अब अपनी स्वर्गीय मां के सम्मान में प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। शुक्रवार, 22 जनवरी को ONE: UNBREAKABLE में उनका सामना नामिकी कावाहारा से होगा।

आदिवांग ने कहा, “मैं धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कर पहले जैसी लय प्राप्त करना चाहता हूं। अगर इस मैच में जीत मिली तो मैं मिनोवा के खिलाफ रीमैच की मांग भी कर सकता हूं।”

सर्कल में उतरने के बाद “थंडर किड” धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कर अपनी निराशा को खुद से दूर कर सकते हैं।

आदिवांग ने आगे कहा, “मैं साबित करना चाहता हूं कि मिनोवा को केवल उनकी अच्छी किस्मत की वजह से जीत मिली थी।”

“मैंने मैच में कई गलतियां की। तैयारी और वेट मैनेजमेंट में भी मैंने ढील छोड़ी थी, इसी कारण मैं उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करने में असफल रहा।

“उस मैच से मुझे उन चीजों के बारे में पता चला, जिनमें मुझे सुधार की जरूरत है।”



आदिवांग का मुकाबला इस शुक्रवार असल में चीनी स्टार “वुल्फ़ ऑफ द ग्रासलैंड्स” हशीगटु से होने वाला था। लेकिन उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा और उनकी जगह जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन कावाहारा को दे दी गई।

27 वर्षीय फिलीपीनो एथलीट ने माना कि इतने कम समय के नोटिस पर नए प्रतिद्वंदी के खिलाफ मैच के लिए तैयारी करना बहुत मुश्किल है। फिर भी वो समझते हैं कि एक एथलीट को किसी भी स्थिति के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।

आदिवांग ने कहा, “हमें खुद को परिस्थितियों के अनुकूल बनाना होगा और अपने गेम प्लान में भी बदलाव करना होगा।”

“हशीगटु एक रेसलर और अच्छी बॉक्सिंग स्किल्स वाले एथलीट हैं और हमें उनके खिलाफ लंबाई का फायदा मिल सकता था इसलिए मैंने उनके खिलाफ मैच के लिए खुद को अच्छे से तैयार कर लिया था।

“अब कावाहारा का स्टाइल हशीगटु से उल्टा है। वो स्ट्राइकर हैं और मुझसे लंबे भी हैं। मुझे भरोसा है कि मैं स्टैंड-अप गेम में बना रहूंगा। बढ़त प्राप्त करने के लिए मुझे उनकी रणनीति को परखना होगा और अपने काउंटर मूव्स को सटीक निशाने पर लैंड करवाना होगा।”

Japanese MMA fighter Hiroba Minowa squares off against Filipino MMA fighter Lito Adiwang at ONE: INSIDE THE MATRIX III

व्यक्तिगत जीवन में घटी दुखद घटनाओं को पीछे छोड़ आदिवांग ONE Championship के साल के सबसे पहले शो का हिस्सा बन रहे हैं।

वो जानते हैं कि एक जीत उन्हें अच्छा महसूस कराएगी और ये Team Lakay के लिए भी एक महत्वपूर्ण जीत होगी, जिसने 2020 के अंतिम महीनों में संघर्ष के अलावा कुछ नहीं किया।

आदिवांग ने कहा, “कैम्प में हम वापस अच्छी लय प्राप्त करने पर ध्यान दे रहे हैं। हम इस साल जरूर अच्छा प्रदर्शन करेंगे, अपनी गलतियों में भी सुधार करेंगे। खासतौर पर उन गलतियों पर जिनके कारण हमें पिछले मैचों में हार मिली हैं।

“हां, मैं दबाव में हूं लेकिन मैं अच्छा प्रदर्शन लोगों का सम्मान पाना चाहता हूं और फिलहाल ऐसा करना मेरे सबसे बड़े लक्ष्यों में से एक है।”

The Philippines' own Lito Adiwang battles Thailand's Pongsiri Mitsatit

“थंडर किड” हमेशा से अपने टीम मेंबर और मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ के साथ डिविजन के टॉप पर पहुंचने की चाह रखते आए हैं।

फिलहाल एक जीत उन्हें सही दिशा में आगे ले जा सकती है।

उन्होंने कहा, “इस साल मैं खुद को कई मैचों में जीत दर्ज करते देख पा रहा हूं।”

“उम्मीद होगी कि इस साल ONE मुझे कई मैच देगा। अगर ऐसा हुआ तो मैं सभी मैचों में जीत दर्ज करते हुए साल के अंत तक टॉप कंटेंडर बन सकता हूं।

“लेकिन मैं मौकों का इंतज़ार करूंगा क्योंकि जोशुआ अभी भी चैंपियन हैं। फिलहाल के लिए मैं टॉप कंटेंडर्स में शामिल होना चाहता हूं। साल 2021 के अंत तक मैं टॉप पर पहुंचने के प्लान पर काम कर रहा हूं।”

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE के लिए लिटो आदिवांग और राडे ओपाचिच के नए प्रतिद्वंदियों का ऐलान

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.