जेनेट टॉड ने ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग रैंकिंग्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी

Janet Todd enters the arena

जेनेट “JT” टॉड मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं लेकिन उनका चैंपियन बनने का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है।

फरवरी 2019 में टॉड को उस समय चैंपियन रहीं स्टैम्प फेयरटेक्स के हाथों हार मिली थी और इसी के साथ उन्हें पहली ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव भी हासिल नहीं हो पाया था। लेकिन उस हार के बाद भी उन्होंने कड़ी मेहनत करनी जारी रखी।

“JT” ने उसके बाद 3 वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स को धमाकेदार अंदाज में हराया और थाई सुपरस्टार के खिलाफ रीमैच हासिल किया था, जिसमें स्टैम्प का ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा था।

इसी साल फरवरी में हुए मैच में 34 वर्षीय अमेरिकी स्टार ने साबित किया कि उन्होंने पिछली हार से सबक लेकर काफी चीजों में सुधार किया है। इसी कारण उन्होंने विभाजित निर्णय से स्टैम्प को हराकर वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

चूंकि, अब टॉड चैंपियन हैं तो ऐसे भी कई एथलीट होंगे जो उन्हें टाइटल के लिए जरूर चुनौती देना चाहेंगे, जिनमें स्टैम्प भी शामिल हैं। यहां “JT” ने ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग रैंकिंग्स की टॉप 5 एथलीट्स के बारे में अपने विचार साझा किए हैं।

#1-रैंक की दावेदार स्टैम्प फेयरटेक्स

Stamp Fairtex Hits Janet Todd With An Overhand Left

जेनेट टॉड: बिना कोई संदेह स्टैम्प एक बेहतरीन एथलीट हैं और हमारा आखिरी मैच काफी करीबी रहा था इसलिए उन्हें रैंकिंग्स में पहले स्थान पर देखना मेरे लिए कोई चौंकाने वाली बात नहीं है। आक्रामकता, काउंटर अटैक्स और राइट हैंड उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। इस बार उन्होंने मुझे काफी संख्या में प्रभावशाली लेग किक्स लगाई थीं।

अगर हमारे बीच तीसरा मैच हुआ तो मैं चाहूंगी कि वो मॉय थाई नियमों के साथ हो क्योंकि मैं उनके मॉय थाई टाइटल के लिए टॉप दावेदार हूं। वो एक धमाकेदार मैच साबित होगा क्योंकि पिछली बार हमारे बीच मॉय थाई मुकाबले को फैंस ने काफी पसंद किया था।

हमारा कोई भी मैच एक्शन से भरपूर ही रहेगा, फिर चाहे वो मॉय थाई में हो या फिर किकबॉक्सिंग में और हमारे दोनों ही मुकाबले अपने-अपने तरीके से मनोरंजक साबित हुए थे। मैं इस मैच को जरूर देखना चाहती हूं क्योंकि स्टैम्प मुझे अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए पुश करती हैं और मुझे उम्मीद है कि वो भी मेरे बारे में ऐसा सोचती होंगी।

#2-रैंक की दावेदार अल्मा जुनिकु

Australian sensation Alma Juniku enters the Mall Of Asia Arena

जेनेट टॉड: मैं अल्मा के साथ भी मैच चाहती हूं। एटमवेट डिविजन में कई बेहतरीन युवा और टैलेंटेड एथलीट्स मौजूद हैं। उनका स्टाइल आक्रामक है और उनकी तकनीक भी काफी शानदार है। ये जरूर एक शानदार मुकाबला साबित होगा।

जून 2019 में स्टैम्प के साथ मैच में उन्होंने दिखाया था कि वो कार्डियो पर कितना ध्यान देती हैं। पांचवें राउंड में भी वो स्टैम्प पर दबाव बनाने में सफल हो रही थीं। वो अभी बहुत युवा हैं और अपनी स्किल्स में सुधार करने के लिए उनके पास काफी समय है। कम उम्र वाले एथलीट्स की बॉडी जल्दी रिकवर होती है और वो मूव्स का तेजी से प्रयोग कर पाते हैं।

मुझे अपनी युवावस्था के दिन आज भी याद हैं, हालांकि मेरी युवावस्था अल्मा और स्टैम्प से काफी अलग चीजों से होकर गुजरी है। मैं कॉलेज में थी और पढ़ाई व पार्टी करने में ज्यादा समय व्यतीत करती थी। मैं ये देखकर प्रभावित हो जाती हूं कि किस तरह छोटी सी उम्र में ये युवा एथलीट अनुशासन से काम कर पाती हैं।



#3-रैंक की दावेदार ‘किलर बी’ चुआंग काई टिंग

Taiwan kickboxer Janet Todd punches Janet Todd with a jab

जेनेट टॉड: स्टैम्प के खिलाफ टाइटल शॉट हासिल करने के लिए हमारा आमना-सामना हुआ था। स्टैम्प से पहले वो चैंपियन भी हुआ करती थीं।

चुआंग काफी तेजी से मूव करती हैं। मैंने उनकी एक वीडियो देखी थी जिसमें वो मेरे खिलाफ मुकाबले की तैयारी कर रही थीं। उन्हें देखते ही मैंने कहा कि, ‘उनके मूव्स काफी तेज हैं।’ लेकिन जब रिंग में मेरा सामना उनसे हुआ तो मुझे एहसास हुआ कि, ‘जितना मैंने वीडियो में देखा था, चुआंग के मूव्स उससे भी काफी तेज हैं।’

यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, उनकी आक्रामकता और तेज मूव्स शानदार हैं।

#4-रैंक की दावेदार ऐनी ‘निंजा’ लाइन होगस्टैड

Anne Line Hogstat defeats Alma Juniku

जेनेट टॉड: मैं उनके बारे में भी ज्यादा नहीं जानती। मैंने उन्हें जनवरी में अल्मा के खिलाफ मुकाबले में देखा था और मैंने सोचा कि वो एल्बोज़ और अपने हैंड्स का शानदार तरीके से प्रयोग करती हैं। उनका स्टाइल अल्मा से मेल खाता है लेकिन वो अपने प्रतिद्वंदी के करीब रहकर अटैक करने में विश्वास रखती हैं।

लेकिन मैं इस तरह के एथलीट्स के खिलाफ अपनी स्किल्स को टेस्ट करना चाहती हूं इसलिए मैं इस मैच का भी जरूर हिस्सा बनना चाहूंगी।

बेस्ट बनने के लिए आपको हर तरह के एथलीट का सामना करना चाहिए। सभी का स्टाइल अलग होता है इसलिए कभी-कभी एथलीट्स का स्टाइल ही ये तय करता है कि मैच किस दिशा में आगे बढ़ेगा।

#5-रैंक की दावेदार एकातेरिना ‘बार्बी’ वंडरीएवा

Muay Thai World Champion Ekaterina Vandaryeva stands in the cage

जेनेट टॉड: पिछले साल अक्टूबर में मेरा उनके साथ मैच हुआ था और मानना पड़ेगा कि वो काफी लंबी हैं। उनके हाथ और पैर काफी लंबे हैं।

वो काफी टॉप-क्लास एथलीट्स का सामना कर चुकी हैं और कई बार की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन योआना जेचैक को हरा चुकी हैं। अगर वो अपनी रीच (पहुंच) से फायदा उठाना चाहती हैं तो किसी एथलीट्स के लिए उनके करीब जाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

ये भी पढ़ें: जेनेट टॉड का ONE Championship में अभी तक का शानदार सफर

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400