19 नवंबर को होने वाले ONE 163: Akimoto vs. Petchtanong का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

221119 ONE163 1800x1200px

शनिवार, 19 नवंबर को ONE 163: Akimoto vs. Petchtanong के बाउट कार्ड का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें एक वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच और एक वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल भी होगा।

इवेंट में 2 किकबॉक्सिंग एथलीट्स के पास बेल्ट जीतने का मौका होगा, लेकिन इसके अलावा भी फैंस को 4 खेलों के मैचों के अलावा एटमवेट से हेवीवेट डिविजन तक के मैचों में भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

मेन इवेंट के लिए हिरोकी अकिमोटो और पेटटानोंग पेटफर्गस के ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच पहले ही बुक कर दिया गया था।

जापानी स्टार अकिमोटो ने कैपिटन पेटयिंडी को हराकर अपनी विनिंग स्ट्रीक को 5 मैचों पर पहुंचा दिया है और अब उनका शानदार रिकॉर्ड 26-1 का हो गया है।

दूसरी ओर, पूर्व WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटटानोंग ने सितंबर में झांग चेंगलोंग को हराकर टाइटल शॉट हासिल किया था।

https://www.instagram.com/p/CjCpXIvPK1h/

को-मेन इवेंट में रोमन क्रीकलिआ और इराज अज़ीज़पोर के बीच ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल होगा।

ये उनके बीच तीसरी भिड़ंत होगी। दोनों एथलीट्स ने 2018 और 2019 में एक-दूसरे पर एक-एक जीत दर्ज की थी।

अभी तक दोनों का ONE रिकॉर्ड शानदार रहा है। एक तरफ क्रीकलिआ ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बनकर उसे 2 बार डिफेंड करते हुए 4-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। दूसरी ओर, अज़ीज़पोर ने अभी तक प्रोमोशन में अपने तीनों मैचों को जीता है।

अब दोनों स्ट्राइकर्स टूर्नामेंट की सिल्वर बेल्ट को जीतकर डिविजन के टॉप कंटेंडर बनना चाहेंगे।

मेन कार्ड में जापान के 4 टॉप MMA स्टार्स फाइट करते हुए नजर आएंगे।

पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा #5 रैंक के कंटेंडर शिन्या एओकी के सामने #4 रैंक के कंटेंडर सायिद इज़ागखमेव की रेसलिंग बड़ी चुनौती के रूप में खड़ी है। इस मुकाबले को जीतकर इज़ागखमेव खुद को डिविजन के सबसे खतरनाक कंटेंडर्स में से एक के रूप में स्थापित कर सकते हैं।

युशिन ओकामी की भिड़ंत पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग से होगी। ये एक ऐसा मुकाबला है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।

इत्सुकी हिराटा बनाम हैम सिओ ही मैच की विजेता को ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिल सकता है। हैम अभी तक सर्कल में अपराजित रही हैं और रैंकिंग्स में दूसरे स्थान पर होना दर्शाता है कि अगले मैच में जीत उन्हें एंजेला ली के खिलाफ मैच दिला सकती है।

मेन कार्ड की शुरुआत पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर और रैंकिंग्स में तीसरे स्थान पर मौजूद युया वाकामत्सु के वू सुंग हूं के खिलाफ मैच से होगी।

मेन कार्ड के शुरू होने से पहले लीड कार्ड में 6 मुकाबले होंगे, जिनमें MMA, किकबॉक्सिंग, मॉय थाई और सबमिशन ग्रैपलिंग बाउट्स शामिल हैं।

क्वोन वोन इल और मार्क एबेलार्डो बेंटमवेट MMA बाउट में भिड़ेंगे, अहमद मुज़तबा और अब्राओ अमोरिम के बीच लाइटवेट और किरिल गोरोबेट्स की भिड़ंत ब्रूनो पुची से फेदरवेट बाउट में होगी।

ऑल-स्ट्राइकिंग मुकाबलों की बात करें तो रुई बोटेल्हो और असाही शिनागावा का आमना-सामना स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में होगा, वहीं ब्रूनो चावेस और अहमद क्रन्यिच हेवीवेट किकबॉक्सिंग मैच में भिड़ने वाले हैं।

अंत में आइकॉनिक BJJ बेल्ट होल्डर बियांका बैसिलियो एक सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में मिलेना काओरी के खिलाफ अपना ONE डेब्यू कर रही होंगी।

ONE 163: Akimoto vs. Petchtanong का मेन कार्ड

  • हिरोकी अकिमोटो vs. पेटटानोंग पेटफर्गस (ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • रोमन क्रीकलिआ vs. इराज अज़ीज़पोर (ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री फाइनल)
  • शिन्या एओकी vs. सायिद इज़ागखमेव (MMA – लाइटवेट)
  • युशिन ओकामी vs. आंग ला न संग (MMA – मिडलवेट)
  • इत्सुकी हिराटा vs हैम सिओ ही (MMA – एटमवेट)
  • युया वाकामत्सु vs. वू सुंग हूं (MMA – फ्लाइवेट)

ONE 163: Akimoto vs. Petchtanong का लीड कार्ड

  • क्वोन वोन इल vs. मार्क एबेलार्डो (MMA – बेंटमवेट)
  • अहमद मुज़तबा vs अब्राओ अमोरिम (MMA – लाइटवेट)
  • असाही शिनागावा vs. रुई बोटेल्हो (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • ब्रूनो चावेस vs. अहमद क्रन्यिच (किकबॉक्सिंग – हेवीवेट)
  • मिलेना काओरी vs. बियांका बैसिलियो (सबमिशन ग्रैपलिंग – स्ट्रॉवेट)
  • किरिल गोरोबेट्स vs. ब्रूनो पुची (MMA – फेदरवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88