ONE Friday Fights 81 में टकेरु Vs. ब्लैक पैंथर और अकिमोटो Vs. एनाहाचि मुकाबलों की घोषणा हुई

Takeru HirokiAkimoto PressCon

27 सितंबर को एक धमाकेदार ONE Friday Fights 81 कार्ड में दो अविश्वसनीय किकबॉक्सिंग फाइट्स जोड़ी गई हैं।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से एशियाई प्राइमटाइम पर प्रसारित होने वाले इवेंट के एक फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में टकेरु “द नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा वापसी कर ब्लैक पैंथर का सामना करेंगे। साथ ही हिरोकी अकिमोटो और इलियास एनाहाचि एक बेंटमवेट किकबॉक्सिंग फाइट में आमने-सामने होंगे।

बुधवार, 31 जुलाई को जापान की राजधानी टोक्यो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन दोनों मैचों की पुष्टि की गई।

जनवरी में हुए ONE 165 में सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ अपने रोमांचक डेब्यू के बाद टकेरु दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपना दूसरा मुकाबला लड़ेंगे।

जापानी सुपरस्टार ने अपने देश में दुनिया के सबसे महान पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक के रूप में ख्याति अर्जित की है और उन्होंने ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए “द किकिंग मशीन” को चुनौती दी थी।

टकेरु एक जबरदस्त मुकाबले में अपने प्रदर्शन से दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरे, लेकिन दोनों स्ट्राइकर्स के साहस और कौशल के पांच राउंड के बाद वो थाई दिग्गज के खिलाफ जीतने में असफल रहे।

सुपरलैक के खिलाफ एक और फाइट अर्जित करने के लिए उत्सुक “द नेचुरल बॉर्न क्रशर” जानते हैं कि उन्हें इससे पहले जीत की राह पर वापस आना होगा और ONE Championship में अपनी पहली जीत हासिल करनी होगी।

हालांकि, उभरते हुए एथलीट ब्लैक पैंथर के सामने ऐसा करना आसान नहीं होगा।

Team Mehdi Zatout के प्रतिनिधि ने ONE में लगातार तीन फाइट्स में जीत की लय कायम की है, जिसमें जुलाई की शुरुआत में ONE Fight Night 23 में अली सालदोएव के खिलाफ उनका शानदार नॉकआउट भी शामिल है।

ब्लैक पैंथर जानते हैं कि टकेरु की लोकप्रियता उनके मैच में दिलचस्पी लाएगी और यदि वो यहां उलटफेर कर सकते हैं तो वो तुरंत फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के टॉप एथलीट्स के बीच शामिल हो जाएंगे।

अकिमोटो और एनाहाचि एक ऐसे मुकाबले में भिड़ेंगे, जिससे प्रतिभा से भरपूर बेंटमवेट किकबॉक्सिंग रैंकिंग्स पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अकिमोटो ने मार्च 2022 में ताज अपने नाम किया था, लेकिन नवंबर के अंत में वो इसे पेटटानोंग पेटफर्गस से हार गए थे।

मौजूदा #2 रैंक के कंटेंडर ने इस मई में हुए ONE Fight Night 22 में वापसी कर चीनी दिग्गज वेई रुई का सामना किया और वो जानते हैं कि टाइटल की दौड़ में बने रहने के लिए यहां जीत महत्वपूर्ण है।

इस बीच पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन एनाहाचि दूसरे डिविजन में गोल्डन बेल्ट का पीछा करते हुए एक्शन में लौटेंगे।

अपने टाइटल को दो बार सफलतापूर्वक डिफेंड करने के बाद डच-मोरक्कन स्टार ने बेंटमवेट डिविजन में जाने के लिए फ्लाइवेट बेल्ट को त्यागा था।

फरवरी 2023 में हुए ONE Friday Fights 6 में इस भार वर्ग में अपने सफल डेब्यू के बाद से वो ONE में नहीं दिखे हैं, जहां उन्होंने अलीअसगर घोड़रातिसरासकन को हराया था। लेकिन अब वो डिवीजन के शीर्ष स्ट्राइकर्स में से एक के खिलाफ अपनी बढ़त जारी रखना चाहेंगे।

दोनों मुकाबलों में अपने-अपने डिविजनों में नए टॉप कंटेंडर्स को उजागर करने की क्षमता है और ये देखते हुए कि सभी चार एथलीट्स को किकबॉक्सिंग में महारत हासिल है, ऐसे में फैंस उच्चतम स्ट्राइकिंग देखने की उम्मीद कर सकते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145