ONE 163 में होगा रोमन क्रीकलिआ vs. इराज अज़ीज़पोर हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री फाइनल

Azizpour Kryklia 768x513

ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री का अंत ONE 163: Akimoto vs. Petchtanong के को-मेन इवेंट में होगा।

शनिवार, 19 नवंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में मौजूदा ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ और ईरानी स्टार इराज अज़ीज़पोर टूर्नामेंट की सिल्वर बेल्ट को जीतने के लिए भिड़ेंगे और ये उनकी प्रतिद्वंदिता की तीसरी बाउट होगी।

ONE Championship से बाहर क्रीकलिआ और अज़ीज़पोर एक-दूसरे के खिलाफ 2018 और 2019 में 1-1 जीत दर्ज कर चुके हैं।

उनकी तीसरी भिड़ंत अक्टूबर में होने वाली थी, लेकिन बीमारी के कारण क्रीकलिआ को अपना नाम फाइट से वापस लेना पड़ा।

अब दोनों ताकतवर स्ट्राइकर्स इस प्रतिद्वंदिता में हिसाब बराबर करने को बेताब हैं।

उन्होंने ONE 161 में बेहतरीन अंदाज में जीत दर्ज करते हुए ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाई थी।

अज़ीज़पोर का सामना डेब्यू कर रहे ब्राजीलियाई स्टार ब्रूनो चावेस से हुआ। ईरानी एथलीट ने सावधानी बरतते हुए किक्स और ओवरहैंड राइट्स के जरिए अपने खतरनाक प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाया।

सर्वसम्मत निर्णय से आई उस जीत के बाद अज़ीज़पोर का ONE रिकॉर्ड 3-0 का हो गया है। इनमें उनकी एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा और इस्माइल लौंट का नॉकआउट भी शामिल है।

दूसरे सेमीफाइनल में क्रीकलिआ का सामना ब्राजीलियाई लैजेंड ग्युटो इनोसेंटे से हुआ, जो इस मुकाबले से पूर्व ONE में शानदार नॉकआउट स्ट्रीक कायम कर चुके थे।

यूक्रेनियाई सुपरस्टार ने केवल 52 सेकंड में स्टॉपेज से जीत हासिल की थी। उन्होंने पहले इनोसेंटे को राइट हैंड लगाकर नॉकडाउन किया और उसके बाद हाई किक लगाई, वहीं अगले ही पल रेफरी ने बीच में आकर मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

क्रीकलिआ को 2018 में अज़ीज़पोर के खिलाफ मैच के बाद कभी हार नहीं मिली है। वो अब लगातार 12 जीत दर्ज कर चुके हैं, जिनमें तीन ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत भी शामिल हैं।

वो अब अगर 19 नवंबर को ईरानी एथलीट को हरा पाए तो उनके कंधों पर ना केवल लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल बेल्ट बल्कि हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री सिल्वर बेल्ट भी सजी हुई नजर आएगी।

https://www.instagram.com/p/CjCpXIvPK1h/

ONE 163 में ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल के रोमांच को कोई मिस नहीं करना चाहेगा।

इवेंट के लिए कई मुकाबलों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है, जिनमें हिरोकी अकिमोटो का पेटटानोंग पेटफर्गस के खिलाफ ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंस भी शामिल है।

ONE 163 से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए onefc.com को फॉलो करते रहिए।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)