रोमन क्रीकलिआ और इराज अज़ीज़पोर ने बनाई ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के फाइनल में जगह

Iraj Azizpour Bruno Chaves ONE161 1920X1280 45 768x512

ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप का फाइनल तय हो गया है, जिसमें दुनिया के 2 सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स ट्रायलॉजी बाउट में आमने-सामने होंगे।

गुरुवार, 29 सितंबर को ONE 161 में रोमन क्रीकलिआ और इराज अज़ीज़पोर ने अलग-अलग तरीकों से जीत दर्ज कीं और अब वो टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी प्रतिद्वंदिता का अंत करेंगे।

यहां जानिए ग्रां प्री के सेमीफाइनल मुकाबलों में किस तरह का एक्शन देखने को मिला।

क्रीकलिआ ने इनोसेंटे को 52 सेकंड में हराया

मौजूदा ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ ने ब्राजीलियाई लैजेंड ग्युटो इनोसेंटे को डोमिनेट कर दिखाया कि वो हेवीवेट डिविजन में भी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

यूक्रेनियाई एथलीट ने अपनी शानदार स्ट्राइकिंग की मदद से इनोसेंटे को केवल 52 सेकंड में फिनिश कर दिया, जो उनकी ग्लोबल स्टेज पर अभी तक सबसे तेज जीत भी रही।

क्रीकलिआ ने शुरुआत से अपने विरोधी के करीब आकर पंच लगाए, लेकिन इस बीच उनका सामना खतरनाक लेग किक्स से हुआ। मगर उन किक से 30 वर्षीय एथलीट को ज्यादा क्षति नहीं पहुंची और इसी वजह से अपनी बढ़त को मजबूत कर पाए।

Roman Kryklia celebrates result against Guto Inocente

इनोसेंटे ने खुद को डिफेंड करने की कोशिश की और इस दौरान जबड़े पर लैंड हुए राइट हैंड के प्रभाव से मैट पर जा गिरे।

ब्राजीलियाई स्टार किसी तरह 8-काउंट का जवाब देने में सफल रहे, लेकिन उनके पैर लड़खड़ाने लगे थे।

क्रीकलिआ को इसका अहसास हो चुका था और अगले ही पल उनकी एक हेड किक के बाद रेफरी ने बीच में आकर फाइट को रोका और यूक्रेनियाई एथलीट को तकनीकी नॉकआउट से विजेता घोषित कर दिया।

इस जीत ने क्रीकलिआ को 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस, टूर्नामेंट के फाइनल में जगह दिलाई और अब उनके पास अज़ीज़पोर के साथ प्रतिद्वंदिता को 1-1 से आगे बढ़ाने का मौका होगा।

दूसरी ओर, 36 वर्षीय इनोसेंटे को ONE में लगातार मैचों में नॉकआउट जीत दर्ज करने के बाद पहली हार का स्वाद चखना पड़ा।

अज़ीज़पोर ने शानदार अंदाज में जीता मैच

इराज अज़ीज़पोर और ब्रूनो चावेस के बीच ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री फाइनल में जगह बनाने के लिए बहुत कांटेदार मुकाबला हुआ, लेकिन अंत में 3 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद ईरानी सुपरस्टार को जीत मिली।

पहले राउंड की शुरुआत अज़ीज़पोर ने जैब लगाने के बाद हाई किक से की, वहीं उनके विरोधी ने अपने डेब्यू मैच में लो किक्स और राइट हैंड्स लगाए।

इस संघर्षपूर्ण फाइट के पहले राउंड में कोई भी बढ़त नहीं बना पाया।

दूसरे राउंड में ईरानी एथलीट ने ओवरहैंड राइट की राह चुनी और अधिकांश मौकों पर चावेस को डोमिनेट किया।

अंतिम राउंड तक अज़ीज़पोर का आत्मविश्वास बढ़ चुका था, जिन्होंने स्पिनिंग अटैक्स करने शुरू किए और उनकी लेफ्ट हाई किक बहुत क्लीन तरीके से लैंड हुई।

3 राउंड्स के शानदार एक्शन के बाद 33 वर्षीय ईरानी एथलीट को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया, उनका ONE रिकॉर्ड 3-0 का हो गया है और क्रीकलिआ के साथ फाइनल में मैच में भी जगह बनाई।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400