21 अक्टूबर को होने वाले ONE 162: Zhang Vs. Di Bella का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Zhang-Peimian-Aslanbek-Zikreev-ONE159

ONE Championship ने ONE 162: Zhang vs. Di Bella के पूरे बाउट कार्ड का ऐलान कर दिया है, जिसे एक किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हेडलाइन करेगा।

9 मैचों के कार्ड में ONE के कई बेहतरीन फाइटर्स परफॉर्म करेंगे, जिसका लाइव प्रसारण शुक्रवार, 21 अक्टूबर को मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर के अक्षीयता एरीना से किया जाएगा।

मेन इवेंट में चीनी स्टार झांग पेइमियान का सामना वेकेंट (खाली) ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में अपराजित कनाडाई-इटालियन स्टार जोनाथन डी बैला से होगा, जो पहले सैम-ए गैयानघादाओ के पास था।

“फाइटिंग रूस्टर” अभी तक असलानबेक ज़िक्रीव और जोश टोना को लगातार मैचों में हरा दिखा चुके हैं कि उनके पास स्किल्स और पावर का बेजोड़ मिश्रण है।

झांग के विरोधी चाहे ग्लोबल स्टेज पर अपना डेब्यू कर रहे हों, लेकिन डी बैला का किकबॉक्सिंग रिकॉर्ड 10-0 का है और प्रोफेशनल बॉक्सिंग में भी 2-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं।

चीनी युवा स्टार के पास पावर और खतरनाक स्किल सेट है, वहीं कनाडाई-इटालियन स्टार की स्पीड और काउंटर्स इस मुकाबले को रोमांचक बना रहे होंगे।

को-मेन इवेंट में पूर्व ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स नीकी होल्ज़कन और इस्लाम मुर्ताज़ेव जीत की लय वापस पाना चाहेंगे।

होल्ज़कन मौजूदा समय में सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक हैं और दिखाना चाहते हैं कि वो अभी भी टॉप पर पहुंच सकते हैं। दूसरी ओर मुर्ताज़ेव, महान डच स्ट्राइकर को हराकर अभी तक अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करना चाहेंगे।

मेन कार्ड में 4 अन्य मुकाबले भी हैं, जिनका वर्ल्ड चैंपियनशिप सीन पर गहरा असर पड़ सकता है। इनमें #5 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर रीस मैकलेरन और उभरते हुए ब्राजीलियाई स्टार विंडसन रामोस की MMA बाउट भी होगी।

मैकलेरन पिछले मैच में शी वेई के खिलाफ जीत के बाद अपनी लय को बरकरार रखना चाहते हैं। वहीं रामोस को चाहे अपने विरोधी जितना अनुभव ना हो, लेकिन Checkmat टीम के स्टार 5 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और ऑस्ट्रेलियाई स्टार की लय को बिगाड़ना चाहेंगे।

इस बीच #4 रैंक के फेदरवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग की नजरें अपने हमवतन एथलीट और डिविजन के मौजूदा किंग सुपरबोन सिंघा माविन के साथ चौथा मैच प्राप्त करने पर होंगी।

मगर थाई लैजेंड को उसके लिए मोहम्मद बुटासा की चुनौती से पार पाना होगा। 23 वर्षीय अपराजित एथलीट बुटासा अपने डिविजन के टॉप स्टार्स में शामिल होने की ओर अग्रसर हैं।

इसके अलावा #4 रैंक के स्ट्रॉवेट MMA कंटेंडर गुस्तावो बलार्ट, पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स सिल्वा को हराकर टॉप पर पहुंचने के सफर को जारी रखना चाहेंगे। पूर्व ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जिमी विन्यो की भिड़ंत निकलस लारसेन से होगी।

शो की शुरुआत इंडोनेशियाई सुपरस्टार एको रोनी सपुत्रा, पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर लिएंड्रो ईसा समेत अन्य टैलेंटेड स्टार्स करेंगे।

ONE 162: Zhang Vs. Di Bella का मेन कार्ड

  • झांग पेइमियान vs. जोनाथन डी बैला (ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • नीकी होल्ज़कन vs. इस्लाम मुर्ताज़ेव (किकबॉक्सिंग – लाइटवेट)
  • रीस मैकलेरन vs. विंडसन रामोस (MMA – फ्लाइवेट)
  • सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग vs. मोहम्मद बुटासा (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • एलेक्स सिल्वा vs. गुस्तावो बलार्ट (MMA – स्ट्रॉवेट)
  • जिमी विन्यो vs. निकलस लारसेन (मॉय थाई – फेदरवेट)

ONE 162: Zhang Vs. Di Bella का लीड लार्ड

  • लिएंड्रो ईसा vs. आर्टेम बेलाख (MMA – बेंटमवेट)
  • एको रोनी सपुत्रा vs. योडकाइकेउ फेयरटेक्स (MMA – फ्लाइवेट)
  • चोरफाह टोर.सांगटीनोई vs. डेनिस पुरिच (मॉय थाई- फ्लाइवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty