किम Vs. टांग मैच में धमाकेदार एक्शन की उम्मीद कर रहे हैं फेदरवेट किंग थान ली

Thanh Le fights Martin Nguyen at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन थान ली ONE: ONLY THE BRAVE पर करीब से नजर बनाए रखेंगे क्योंकि इसमें एक नया चैलेंजर सामने आ सकता है।

शुक्रवार, 28 जनवरी को टॉप रैंक के कंटेंडर “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग और #4 रैंक के कंटेंडर टांग काई एक-दूसरे से भिड़ेंगे और इस बाउट में एक जीत उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच दिला सकती है।

ली का पहला टाइटल डिफेंस इस साल गैरी “द लॉयन किलर” टोनन के खिलाफ आएगा, लेकिन वो ये भी जानने के इच्छुक हैं कि अगला चैलेंजर कौन बनने वाला है।

दक्षिण कोरियाई स्टार किम और चीनी एथलीट टांग के स्किल सेट को देखते हुए ली ने इस मैच में धमाकेदार एक्शन की उम्मीद जताई है।

थान ली ने कहा, “ये बहुत जबरदस्त मुकाबला होगा। मैं 2 बेहतरीन एथलीट्स और स्ट्राइकर्स की भिड़ंत को देखने के लिए उत्साहित हूं। सभी लोगों को इस मैच को जरूर देखना चाहिए।”

“गैरी को पहले ही मेरे खिलाफ टाइटल शॉट मिल चुका है और जब मैं उनके खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करने के बाद किम और टांग के खिलाफ फाइट को लेकर भी उत्साहित रहूंगा।”

Kim Jae Woong knocks out Martin Nguyen at ONE: REVOLUTION

स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट ली अभी से अपने भविष्य के चैलेंजर्स के बारे में सोचने लगे हैं।

वो टॉप कंटेंडर्स से बहुत प्रभावित हुए हैं क्योंकि किम और टांग के रिकॉर्ड को मिलाकर देखा जाए तो उनकी 25 में से 19 जीत नॉकआउट से आई हैं।

ली ने कहा, “किम जे वूंग देखने में ताकतवर नजर आते हैं और आक्रामक फाइटिंग स्टाइल के साथ दमदार शॉट्स लगाने में विश्वास रखते हैं। उनके राइट हैंड में गज़ब की ताकत है, जिसकी मदद से उन्होंने मार्टिन गुयेन को नॉकआउट किया था।”

“दूसरी ओर टांग काई हैं, जो मूवमेंट अच्छी करती है और उसमें टायक्वोंडो की झलक देखने को मिलती है। वो अपनी मूवमेंट का बहुत अच्छे तरीके से इस्तेमाल करते हैं।

“इसलिए ये बहुत जबरदस्त फाइट रहने वाली है और उनके बीच हाई लेवल की स्ट्राइकिंग देखने को मिलेगी।”



जहां तक मैच के परिणाम की बात है तो ली का मानना है कि दोनों के स्टैंड-अप स्टाइल्स अलग हैं और उनमें से कोई भी जीत दर्ज कर सकता है।

अगर मैच लंबा चला तो वो “द फाइटिंग गॉड” के जीतने की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन वो चीनी एथलीट की स्किल्स को भी कम नहीं आंकना चाहते क्योंकि वो क्षण भर में फाइट को फिनिश कर सकते हैं।

ली ने कहा, “मेरी नजर में अगर मैच आखिरी राउंड तक चला तो किम को जीत मिलेगी। वो मैच को जरूर लंबा खींचना चाहेंगे।”

“अगर टांग को जीत मिली तो वो मैच जल्दी फिनिश हो जाएगा। मुझे उनकी मूवमेंट पसंद है, जिसका वो बहुत अच्छे तरीके से इस्तेमाल करते हैं। इस मैच में बहुत कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा इसलिए मैं इसे देखने को उत्साहित हूं।”

Tang Kai punches Yoon Chang Min

किम और टांग ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल करना चाहते हैं और ली भी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

मगर इससे पहले वियतनामी-अमेरिकी एथलीट को एलीट लेवल के ग्रैपलर टोनन की चुनौती से पार पाना होगा। अगर वो इस परीक्षा में पास हुए तो अगले कंटेंडर की चुनौती के लिए भी तैयार रहेंगे।

ली ने कहा, “तुम डिविजन के टॉप फाइटर्स में शामिल हो, कई बेहतरीन एथलीट्स को हरा चुके हो और मैं ये पता करने को बेताब हूं कि इस मैच के बाद कौन अगला चैलेंजर बनेगा।”

“अगर मुझे गैरी पर जीत मिली तो मैं अगली चुनौती के लिए भी पूरी तरह तैयार रहूंगा। मैं किम और टांग के बीच जबरदस्त एक्शन की उम्मीद कर रहा हूं, जो फैंस को भी बहुत पसंद आएगा।”

ये भी पढ़ें: पैचीओ, आदिवांग ने ONE: ONLY THE BRAVE में ब्रूक्स vs मिनोवा मैच की भविष्यवाणी की

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.